Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वाराणसी में चुनाव की तैयारी जोरों पर, 400 पार करने काल भैरव मंदिर पहुंचे BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा

चुनाव के अंतिम सातवें चरण से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को वाराणसी में काल भैरव मंदिर में पूजा-अर्चना की। काल भैरव मंदिर में उन्होंने नरेन्द्र मोदी सरकार में शुरू किए गए विकास कार्यों को ताकत देने के लिए प्रार्थना की है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: May 27, 2024 | 01:13 PM

पूजा-अर्चना करते जेपी नड्डा (सौजन्य- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

वाराणसी: वाराणसी: 2024 का लोकसभा चुनाव अब अपने अंतिम चरण में है। जिसे देखते हुए भाजपा नेताओं ने कमर कस ली है। 1 जून को अंतिम चरण के चुनाव होने जा रहे है। भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जगह-जगह प्रचार कर रहे हैं। ऐसे में वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लड़ रहे है, जहां उनके लिए प्रचार में भाजपा के नेता अपना पूरा जोर लगा रहे है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को वाराणसी में काल भैरव मंदिर में पूजा-अर्चना की। नड्डा ने दर्शन करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ”मैं जब भी वाराणसी आता हूं तो काल भैरव मंदिर, संकट मोचन और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करता हूं। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि काशी एक धार्मिक नगरी है और सनातन को आगे ले जाने वाली नगरी है। यहां से नई ऊर्जा मिलती है।”

400 से ज्यादा सीटों का किया दावा

सम्बंधित ख़बरें

BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग

वाराणसी की बकरा मंडी में बवाल: ‘अधिकारी’ बनकर आए हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को भीड़ ने खदेड़ा, देखें वीडियो

वाराणसी की दालमंडी में बुलडोजर एक्शन, जर्जर भवनों पर चला नगर निगम का पंजा; पुलिस छावनी में तब्दील इलाका

संसद में कफ सिरप पर संग्राम, विपक्ष ने मांगा ₹5 लाख का मुआवजा, नड्डा बोले- एक भी मौत रिपोर्ट नहीं हुई- VIDEO

भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा, ”मैंने समाज की भलाई, शांति और खुशी और नरेन्द्र मोदी सरकार में शुरू किए गए विकास कार्यों को ताकत देने के लिए प्रार्थना की है। नरेन्द्र मोदी जी 400 से ज्यादा सीटों के साथ तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।” नड्डा आज दिन में वाराणसी में कई बैठकों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार मैदान में हैं। इस सीट के लिए सातवें और आखिरी चरण में आगामी एक जून को मतदान होगा।

सातवें चरण के चुनाव

सातवें चरण के लिए एक संसदीय क्षेत्र में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की औसत संख्या 16 है। सातवें चरण में 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 57 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होनो जा रहे है। सातवें चरण के चुनाव बिहार, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, उड़िसा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल इन राज्यों में चुनाव होंगे।

(एजेंसी)

Bjp president jp nadda reached kaal bhairava temple in varanasi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 27, 2024 | 01:13 PM

Topics:  

  • JP Nadda
  • Loksabha Elections 2024
  • Varanasi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.