Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वाराणसी की बकरा मंडी में बवाल: ‘अधिकारी’ बनकर आए हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को भीड़ ने खदेड़ा, देखें वीडियो

Varanasi: वाराणसी के बकरा मंडी में लाइसेंस चेक करने के नाम पर पहुंचे हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं और मुस्लिम व्यापारियों के बीच तीखी झड़प हुई। आईडी मांगने पर स्थानीय लोगों ने कार्यकर्ताओं को दौड़ा लिया।

  • Written By: प्रतीक पांडेय
Updated On: Feb 19, 2026 | 01:45 PM

Follow Us

Varanasi Bakra Mandi Clash: उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी में सांप्रदायिक तनाव की एक गंभीर खबर सामने आई है। पान दरीबा रोड स्थित ऐतिहासिक बकरा मंडी में कुछ हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं द्वारा जबरन दुकानें बंद कराने और लाइसेंस मांगने की कोशिश पर भारी हंगामा मच गया। स्थानीय दुकानदारों द्वारा पलटकर आईडी मांगने पर कार्यकर्ता भाग खड़े हुए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वाराणसी के पान दरीबा रोड स्थित बकरा मंडी में फरवरी के महीने में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब कुछ हिंदू संगठन के कार्यकर्ता वहां अचानक धमक पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के अनुसार, ये कार्यकर्ता खुद को सरकारी अधिकारी या लाइसेंस चेक करने वाली टीम बता रहे थे।
ये लोग मुस्लिम व्यापारियों की बकरी और मीट की दुकानों के पास जाकर उन्हें डराने-धमकाने लगे और तुरंत दुकानें बंद करने का दबाव बनाने लगे। वीडियो में कार्यकर्ताओं को नारेबाजी करते और कुछ दुकानदारों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए भी देखा जा सकता है। इन लोगों का दावा था कि वे मंडी में चल रही गतिविधियों की वैधानिकता जांचने आए हैं।

‘पहले अपनी आईडी दिखाओ’: कुरैशी समुदाय का कड़ा विरोध

कार्यकर्ताओं की इस मनमानी का स्थानीय कुरैशी समुदाय और मुस्लिम दुकानदारों ने डटकर मुकाबला किया। जब कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों से उनके व्यापारिक लाइसेंस और पहचान पत्र दिखाने की मांग की, तो दुकानदारों ने उल्टा उनसे सवाल कर दिया- “पहले तुम अपनी आईडी दिखाओ कि तुम कौन से अधिकारी हो।” जैसे ही भीड़ ने उनसे आधिकारिक पहचान पत्र मांगा, कथित अधिकारी और कार्यकर्ता निरुत्तर हो गए।

इसके बाद वहां मौजूद स्थानीय लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए और “आईडी दिखाओ” के नारों के साथ कार्यकर्ताओं को घेर लिया। गुस्से में आई भीड़ के तेवर देखकर कार्यकर्ताओं को वहां से दुम दबाकर भागना पड़ा। वीडियो में साफ दिख रहा है कि भीड़ उन्हें गालियां देते हुए गलियों से बाहर खदेड़ रही है।

Close

Follow Us:

Varanasi bakra mandi clash viral video hindu activists chased away rumor details

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 19, 2026 | 01:45 PM

Topics:  

  • Uttar Pradesh
  • Uttar Pradesh News
  • Varanasi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.