-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Bjp New National President 5 Faces Are Being Discussed A Surprising Name Has Joined In Race
BJP अध्यक्ष की रेस में आया चौंकाने वाला नाम! ये नेता निकला सबसे आगे, इस दिन होगा ऐलान
- Written By: अर्पित शुक्ला
BJP New President Name: भाजपा में जल्द ही बड़े बदलाव होने वाले हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया 20 अप्रैल के बाद शुरू हो सकती है।

BJP अध्यक्ष की रेस में आया चौंकाने वाला नाम! ये नेता निकला सबसे आगे, इस दिन होगा ऐलान
नई दिल्ली: बीजेपी जल्द ही संगठन में बड़ा बदलाव करने जा रही है। भाजपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया 20 अप्रैल के बाद शुरू हो सकती है। इसको लेकर पिछले कुछ दिनों में दिल्ली में बीजेपी के शीर्ष स्तर पर काफी गहमागहमी देखी गई है। बुधवार को नई दिल्ली में पीएम मोदी के आवास पर एक बड़ी बैठक हुई, जिसमें अमित शाह, राजनाथ सिंह तथा बी एल संतोष जैसे पार्टी और आरएसएस के बड़े नेता शामिल हुए।
खबरों की मानें तो इस बैठक में पार्टी के संगठन में बदलाव और नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर भी मंथन हुआ। पार्टी के भरोसेमंद सूत्रों के हवाले से एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि अभी मुख्य रूप से पांच नामों पर चर्चा चल रही है और हो सकता है कि इस बार कर्नाटक के किसी नेता को पार्टी की कमान सौंप दी जाए।
कौन होगा अगला अध्यक्ष?
बीजेपी सूत्र ने बताया कि अभी नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की रेस में सबसे आगे केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का नाम चल रहा है। इनके अलावा भी उन्होंने 4 और नाम बताए। वहीं इस रेस में एक चौंकाने वाला नाम छठे नेता का है, जो अबतक इस चर्चा में पूरी तरह से गायब रहे हैं। यहां पर भाजपा के सभी संभावित राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम और उन्हें ये जिम्मेदारी दिए जाने की संभावित वजह भी बताई जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Photo: देश के नए शिक्षा मंत्री बने प्रह्लाद जोशी, जानिए उनसे जुड़ी 8 अहम बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भूपेंद्र हुड्डा बोले- यह युवाओं के संघर्ष की जीत, सरकार छात्रों से मांगे माफी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में जश्न; रोशनपुरा चौराहे पर नाचे छात्र और NSUI कार्यकर्ता
NEET पेपर लीक पर बड़ा एक्शन; NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, अब होगी आपराधिक कार्रवाई-VIDEO
1) प्रह्लाद जोशी
भारतीय जनता पार्टी के सूत्रों की मानें तो, प्रह्लाद जोशी को पार्टी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की संभावना है। जोशी वर्तमान में धारवाड़ से सांसद हैं तथा केंद्र सरकार में उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण, तथा अक्षय ऊर्जा मंत्रालय का कार्यभार संभाल रहे हैं। उनका राजनीतिक सफर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से शुरू हुआ और अब वो मोदी सरकार में एक महत्वपूर्ण चेहरा बन चुके हैं।
2) बी.एल. संतोष
कर्नाटक से आने वाले बी.एल. संतोष भी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के संभावित दावेदारों में एक हैं। वो आरएसएस के पूर्णकालिक प्रचारक रहे हैं और भाजपा संगठन में एक अहम भूमिका निभा रहे हैं। पार्टी और संघ के बीच सेतु का कार्य करने वाला यह पद संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। सूत्रों के अनुसार, अगर संतोष को यह जिम्मेदारी दी जाती है तो सुनील बंसल को संगठन महासचिव की भूमिका दी जा सकती है, जैसा पहले कुशाभाऊ ठाकरे के मामले में हुआ था।
3) सी.टी. रवि
कर्नाटक के प्रभावशाली नेता सी.टी. रवि भी इस दौड़ में हैं। वो चिकमगलूर से चार बार विधायक रह चुके हैं तथा राज्य सरकार में मंत्री पद पर भी कार्य कर चुके हैं। उनकी आक्रामक शैली और आरएसएस से गहरे जुड़ाव ने उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के संभावित चेहरों में शामिल कर दिया है। वर्तमान में वे कर्नाटक विधान परिषद के सदस्य हैं।
4) धर्मेंद्र प्रधान
धर्मेंद्र प्रधान का नाम काफी समय से अध्यक्ष पद के लिए चर्चा में है। उनके पास आरएसएस से जुड़ाव, संगठकीय दक्षता तथा चुनावी रणनीति में पारंगता जैसी तमाम खूबियाँ हैं। वो वर्तमान में संबलपुर (ओडिशा) से सांसद हैं और भाजपा की चुनावी तैयारियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं।
5) भूपेंद्र यादव
राजस्थान से सांसद भूपेंद्र यादव भी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए एक मजबूत विकल्प माने जा रहे हैं। वे पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्रालय का नेतृत्व कर रहे हैं और संगठनात्मक कार्यों में विशेष दक्षता रखते हैं। संघ से उनके जुड़ाव और रणनीतिक क्षमताओं की वजह से पार्टी के अंदर उनका भी नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है।
देश से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मनोज सिन्हा का नाम भी चर्चा में
एक और नाम जो अचानक चर्चा में आया है, वह है जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का। भाजपा के एक वरिष्ठ सूत्र के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी अक्सर अप्रत्याशित फैसले लेने के लिए जाने जाते हैं, इसलिए अगर मनोज सिन्हा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाता है तो यह आश्चर्यजनक जरूर होगा, लेकिन असंभव नहीं। सूत्रों का यह भी मानना है कि अगला अध्यक्ष अपेक्षाकृत युवा चेहरा हो सकता है।
Bjp new national president 5 faces are being discussed a surprising name has joined in race
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर के मानेवाड़ा घाट पर सनसनीखेज गैंगवार: समझौते के बहाने बुलाकर युवक की हत्या, साथी की हालत गंभीर!
Jul 26, 2026 | 08:07 AMमहाराष्ट्र में मानसून की फिर तूफानी वापसी: पुणे, सातारा के घाट क्षेत्रों और कोंकण में अतिभारी बारिश का अलर्ट
Jul 26, 2026 | 08:07 AMKargil Vijay Diwas: ऑपरेशन बद्री से ऑपरेशन विजय तक, जब पाकिस्तान के हर छल पर भारी पड़ा भारतीय वीरों का पराक्रम
Jul 26, 2026 | 08:03 AMइंदौर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: 640 लीटर संदिग्ध घी जब्त, 21 खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे
Jul 26, 2026 | 08:01 AMKark Rashifal: कर्क राशि वालों का बढ़ेगा आत्मविश्वास, करियर और प्रेम संबंध में मिलेगा जबरदस्त लाभ
Jul 26, 2026 | 07:58 AMBrazil Election: ट्रंप के दो अफसरों को नहीं मिला वीजा, ब्राजील चुनाव में दखल देने की साजिश हुई नाकाम
Jul 26, 2026 | 07:56 AMभारत की जीत के बीच आई चिंता की खबर, तीसरे T20 से पहले बदलेगी प्लेइंग XI? श्रेयस अय्यर ने दिए बदलाव के संकेत
Jul 26, 2026 | 07:51 AMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM














