- Hindi News »
- India »
- Bjp Cites Priyankas Absence From Congress Conclave To Claim Sibling Rivalry
कांग्रेस में पर्दे के पीछे सब कुछ ठीक नहीं! राहुल-प्रियंका में किस बात की चल रही है लड़ाई?
बीजेपी ने वायनाड की सांसद और उनके भाई एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बीच ‘पर्दे के पीछे सब कुछ ठीक नहीं होने का दावा किया है। बता दें कि प्रियंका इस अभिवेशन में शामिल नहीं हुई थी।
- Written By: अर्पित शुक्ला

भाजपा ने कांग्रेस के अधिवेशन में प्रियंका की गैर मौजूदगी को भाई-बहन की प्रतिद्वंद्विता बताया
नई दिल्ली: भाजपा ने गुजरात में हाल में संपन्न कांग्रेस के अधिवेशन में प्रियंका गांधी वाद्रा की गैर मौजूदगी का हवाला देते हुए बृहस्पतिवार को दावा किया कि इससे यह पता चलता है कि वायनाड की सांसद और उनके भाई एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बीच ‘‘पर्दे के पीछे सब कुछ ठीक नहीं है।” अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) का दो दिवसीय अधिवेशन बुधवार को अहमदाबाद में संपन्न हुआ था।
कांग्रेस महासचिव (संगठन) के. सी. वेणुगोपाल ने आठ अप्रैल को अधिवेशन शुरू होने पर संवाददाताओं से कहा था कि पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने विदेश में अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के कारण पार्टी अध्यक्ष से छुट्टी ली है। पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि 35 नेता सत्र में शामिल नहीं हो सके और ‘‘किसी एक व्यक्ति (के मामले) को अलग से दिखाना उचित नहीं है”।
कांग्रेस में आंतरिक कलह?
भाजपा के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने प्रियंका गांधी की गैर मौजूदगी को विपक्षी पार्टी के आंतरिक कलह का सबूत बताया। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘गुजरात में कांग्रेस के अधिवेशन में प्रियंका वाद्रा की गैर मौजूदगी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है, इससे गांधी भाई-बहनों के बीच रिश्तों को लेकर गंभीर सवाल उठते हैं। यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने पार्टी के किसी प्रमुख कार्यक्रम को छोड़ने का फैसला किया है।”
सम्बंधित ख़बरें
चंद्रपुर: भाजपा में बयानबाजी तेज, जोरगेवार का मुनगंटीवार पर पलटवार
‘स्वतंत्र्यवीर’ सावरकर को सरकार ने नहीं दी थी यह उपाधि! पोते सात्यकी सावरकर ने पुणे कोर्ट में किया बड़ा खुलासा
भोपाल में शराब दुकान से परेशान मंत्री, दूकान हटाने कलेक्टर को ओएसडी ने लिखा पत्र, अब तक नहीं हुई सुनवाई
मुस्लिम वोटों के लिए 1000 करोड़ का सौदा…TMC के आरोपों पर आया हुमायूं कबीर का पलटवार; सबूत दिखाने की कही बात
Priyanka Vadra’s absence from the Congress National Convention in Gujarat was hard to miss—and it raises serious questions about the state of affairs within the Gandhi siblings. This isn’t the first time she has chosen to skip a major party event. Her conspicuous absence from the… pic.twitter.com/LZBt4UpC8L — Amit Malviya (@amitmalviya) April 10, 2025
देश की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
उन्होंने कहा, ‘‘भारत जोड़ो यात्रा से उनकी गैर मौजूदगी ने भी अटकलों को जन्म दिया था और अब एक और प्रमुख कार्यक्रम से उनकी अनुपस्थिति से यह स्पष्ट है कि पर्दे के पीछे सब कुछ ठीक नहीं है।”
Bjp cites priyankas absence from congress conclave to claim sibling rivalry
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुकुल चौधरी ने KKR के जबड़े से छीनी जीत, रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने कोलकाता को 3 विकेट से चटाई धूल
Apr 09, 2026 | 11:22 PMLakshmi Puja Mistakes: अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न करें ये 5 काम, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी!
Apr 09, 2026 | 10:35 PMहाथ से छिटका बैट, फिर भी गेंद गई बाउंड्री के पार, अजिंक्य रहाणे के इस अजब-गजब शॉट देख दंग रह गए फैंस- VIDEO
Apr 09, 2026 | 10:28 PMनहीं रहे भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर CD Gopinath, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Apr 09, 2026 | 10:04 PMईरान का ‘समुद्री चक्रव्यूह’! क्या वाकई समंदर में बिछी हैं बारूदी सुरंगें? तेहरान के दावे से टेंशन में दुनिया
Apr 09, 2026 | 10:02 PMमाउंट आबू: राजस्थान का हरा-भरा स्वर्ग, जहां दिखता है प्रकृति और आस्था का अनोखा संगम
Apr 09, 2026 | 09:58 PMथिएटर में गर्दा उड़ाने के बाद OTT पर भी धमाका करेगी ‘Dhurandhar 2’, जानिए कब और कहां होगी रिलीज
Apr 09, 2026 | 09:55 PMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM














