- Hindi News »
- India »
- Bjp Canceled Tickets Of These Leaders Including Varun Gandhi And Anant Kumar Hegde
BJP ने वरुण गांधी और अनंत कुमार हेगड़े समेत इन नेताओं का टिकट काटा, देखें लिस्ट
- Written By: शुभम सोनडवले

PTI Photo
नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री वी के सिंह और अश्विनी चौबे के साथ ही पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी तथा विवादास्पद बयानों के लिए अकसर सुर्खियों में रहने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े का टिकट काट दिया है जबकि अभिनेत्री कंगना रनौत और टेलीविजन सीरियल रामायण में भगवान ‘राम’ का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा की ओर से रविवार को जारी की गई 111 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची के अनुसार केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ओडिशा के संबलपुर से, पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी सुल्तानपुर से और पूर्व सांसद नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।
पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा एक बार फिर ओडिशा के पुरी से किस्मत आजमाएंगे। वी के सिंह के स्थान पर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से स्थानीय विधायक अतुल गर्ग पर पार्टी ने भरोसा जताया है। उम्मीवारों के नामों की घोषणा से ठीक पहले सिंह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आगामी चुनाव न लड़ने की घोषणा की। पश्चिम बंगाल के लिए जिन 19 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है उनमें सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति अभिजीत गांगुली का नाम भी शामिल है। उन्हें तामलुक से टिकट दिया गया है। पिछले दिनों भाजपा में लौटने वाले अर्जुन सिंह को बैरकपुर से जबकि दिलीप घोष को वर्धमान-दुर्गापुर से उम्मीदवार बनाया गया है।
BJP releases 5th list of candidates for the upcoming Lok Sabha elections. Nityanand Rai to contest from Ujiarpur.
Giriraj Singh from Begusarai.
Ravi Shankar Prasad from Patna Sahib.
Kangana Ranaut from Mandi.
Naveen Jindal from Kurukshetra.
Sita Soren from Dumka.
Jagadish… pic.twitter.com/xQOR2BDpA0 — ANI (@ANI) March 24, 2024
वर्तमान लोकसभा में वर्धमान-दुर्गापुर का प्रतिनिधित्व एस एस अहलूवालिया करते हैं। बंगाल के बशीरहाट से रेखा पात्रा को उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी नेताओं के मुताबिक, वह संदेशखालि की पीड़ित महिलाओं में से एक हैं। पांचवीं सूची में पार्टी ने करीब 37 वर्तमान सासदों के टिकट काटे हैं जिनमें उत्तर प्रदेश से नौ, गुजरात से पांच, ओडिशा से चार और बिहार, कर्नाटक तथा झारखंड से तीन-तीन उम्मीदवार शामिल हैं। इस सूची में उत्तर प्रदेश के लिए 13 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं और पार्टी ने जिन नौ सांसदों का टिकट काटा है उनमें सिंह और वरुण गांधी के अलावा बरेली से संतोष गंगवार, कानपुर से सत्यदेव पचौरी, बदायूं से पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की पुत्री डॉक्टर संघमित्रा मौर्य, बाराबंकी से उपेंद्र सिंह रावत, हाथरस (आरक्षित) से सांसद राजवीर सिंह दिलेर, बहराइच (आरक्षित) से अक्षयवर लाल गौड़ और मेरठ से सांसद राजेंद्र अग्रवाल शामिल हैं।
मेरठ में राजेंद्र अग्रवाल की जगह सिने अभिनेता और रामायण धारावाहिक में भगवान राम की भूमिका अदा कर चुके अरुण गोविल को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। वहीं, बाराबंकी में पहली सूची में घोषित मौजूदा सांसद उपेंद्र सिंह रावत की जगह जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत को उम्मीदवार बनाया गया है। उपेन्द्र रावत का कथित तौर पर एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हुआ था, जिसके बाद उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। वरुण गांधी केंद्र के तीन कृषि कानूनों के आने के बाद से ही अपनी पार्टी और सरकार के खिलाफ मुखर रहे। हालांकि, बाद में सरकार ने इन कानूनों को वापस ले लिया। उन्होंने रोजगार और स्वास्थ्य समेत कई मुद्दों पर भाजपा के खिलाफ आवाज उठाई। भाजपा की सूची के मुताबिक, सहारनपुर से राघव लखनपाल, मुरादाबाद से सर्वेश सिंह, अलीगढ़ से मौजूदा सांसद सतीश गौतम, हाथरस (आरक्षित) से अलीगढ़ के खैर क्षेत्र के विधायक अनूप वाल्मीकि, बदायूं से दुर्गविजय सिंह शाक्य, बरेली से पूर्व मंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार, कानपुर से वरिष्ठ पत्रकार रमेश अवस्थी, बाराबंकी (आरक्षित) राजरानी रावत और बहराइच (आरक्षित) से डॉक्टर अरविंद गौड़ को उम्मीदवार बनाया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
बागी सांसदों को BJP कभी स्वीकार नहीं करेगी, कल्याण बनर्जी के बदले तेवर, अभिषेक पर पिघला दिल
अपने चेले-चपाटों को नसीहत दें अखिलेश…अदिति यादव मामले में सपा प्रमुख पर बरसे CM योगी, जानें क्या कुछ कहा
‘अंडे महंगे हो गए है’, शाहनवाज हुसैन ने कसा तंज; कहा- टीएमसी ने बंगाल में केवल लूट-खसोट की
नागपुर कांग्रेस अध्यक्ष प्रफुल गुडधे का भाजपा पर बड़ा हमला; ‘फेक नैरेटिव’ से जनता को गुमराह कर रही सत्तापक्ष
बिहार के बक्सर से सांसद अश्विनी चौबे के स्थान पर पार्टी ने प्रदेश महासचिव मिथिलेश तिवारी को टिकट दिया है। सासाराम से सांसद छेदी पासवान की जगह पार्टी ने शिवेश राम को उम्मीदवार बनाया है। वरुण गांधी का टिकट काटकर उनके स्थान पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया गया है जबकि कंगना रनौत को हिमाचल प्रदेश के मंडी से टिकट दिया गया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एक बार फिर बेगूसराय से चुनाव लड़ेंगे, जबकि बिहार से ही ताल्लुक रखने वाले अन्य केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय उजियारपुर से और आर के सिंह आरा से चुनाव लड़ेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद को एक बार फिर पटनासाहिब से, रामकृपाल यादव को पाटलिपुत्र से टिकट दिया गया है जबकि सुशील कुमार सिंह को औरंगाबाद से फिर से मौका दिया गया है। राज्यसभा सदस्य विवेक ठाकुर को नवादा से उम्मीदवार बनाया गया है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह पूर्वी चम्पारण से जबकि संजय जायसवाल एक बार फिर पश्चिमी चम्पारण से चुनाव लड़ेंगे। झारखंड के दुमका से भाजपा ने सीता सोरेन को उम्मीदवार बनाया है। सीता सोरेन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी हैं और पिछले दिनों उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ वायनाड सीट से भाजपा ने केरल इकाई के पूर्व अध्यक्ष के. सुरेंद्रन को उम्मीदवार बनाया है। इस सूची में आंध्र प्रदेश के छह, बिहार के 17, गुजरात के छह, हरियाणा के चार, हिमाचल प्रदेश के दो, झारखंड के तीन, कर्नाटक और केरल के चार-चार, महाराष्ट्र के तीन, ओडिशा के 18, राजस्थान के सात, उत्तर प्रदेश के 13, पश्चिम बंगाल के 19, तेलंगाना के दो और सिक्किम, मिजोरम और गोवा के एक-एक उम्मीदवारों के नााम हैं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री डी पुरंदेश्वरी को राजमंदरी, राज्यसभा सदस्य सी एम रमेश को अनाकापल्ली, पूर्व मुख्यमंत्री एन किरन कुमार रेड्डी को राजमपेट और रविवार को ही भाजपा में शामिल हुए पूर्व सांसद वरप्रसाद राव को आंध्र प्रदेश के तिरूपति से टिकट दिया गया है। राजस्थान के टोंक माधोपुर से सुखबीर सिंह जौनपुरिया और अजमेर से भागीरथ चौधरी की पार्टी ने फिर से मौका दिया है। चौधरी को पिछले साल दिसंबर में विधानसभा चुनाव में मैदान में उतारा गया था लेकिन वह चुनाव हार गए थे। राव राजेंद्र सिंह को जयपुर ग्रामीण और शुभकरण चौधरी को झुंझुनूं से टिकट दिया गया है। दोनों पूर्व विधायक हैं।
वहीं, भाजपा ने नए चेहरों प्रियंका बालन (गंगानगर), मंजू शर्मा (जयपुर) और महिमा विश्वेश्वर सिंह (राजसमंद) को टिकट दिया है। पांचवीं सूची से पहले भाजपा 291 लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी थी। इनमें उत्तर प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, झारखंड, राजस्थान, हरियाणा, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तराखंड, केरल और तेलंगाना समेत अन्य राज्यों के उम्मीदवार शामिल हैं। भोजपुरी गायक पवन सिंह सहित घोषित उम्मीदवारों में से चार ने विवाद होने के बाद अपने नाम वापस ले लिए हैं। चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी सहित पार्टी के प्रमुख चेहरों के नामों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है और वे सभी अपने मौजूदा निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ रहे हैं। लोकसभा की 543 सीट के लिए 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरण में चुनाव होना है। मतगणना चार जून को होगी। (एजेंसी)
Bjp canceled tickets of these leaders including varun gandhi and anant kumar hegde
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
चंडीगढ़ में दिनदहाड़े फायरिंग: मेडिकल स्टोर में घुसे नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां, एक की मौत
Jun 13, 2026 | 06:52 PM3 दिन, 3 अलग मामले… ED और CID के सवालों के जवाब देंगे अभिषेक बनर्जी, जानें अब किन आरोपों में फंसे TMC सांसद
Jun 13, 2026 | 06:52 PMPranit More Controversy: विवादित बयान देना MBBS छात्रा को पड़ा भारी, सेजल पवार कॉलेज से 15 दिन के लिए निलंबित
Jun 13, 2026 | 06:52 PMराम मंदिर दान चोरी मामले में बड़ा खुलासा! चढ़ावा गिनने वाले कर्मचारी के घर से मिले 12 लाख रुपये, मचा हड़कंप
Jun 13, 2026 | 06:48 PMMPPSC Assistant Professor Recruitment 2026: 949 पदों पर निकली भर्ती, 57,700 रुपये होगी शुरुआती सैलरी
Jun 13, 2026 | 06:45 PMChaturmas 2026: कब शुरू हो रहा है चातुर्मास 2026? यहां जानिए सही तिथि और सभी मांगलिक कार्यों की मनाही की वजह
Jun 13, 2026 | 06:43 PMपाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का बड़ा दावा, 24 घंटे में ईरान-अमेरिका युद्ध होगा खत्म!
Jun 13, 2026 | 06:42 PMवीडियो गैलरी

Europe Mission पर PM Modi! क्यों बढ़ी दुनिया की नजर? क्या है भारत का सीक्रेट प्लान?
Jun 13, 2026 | 05:11 PM
घर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:51 PM
गाजियाबाद में ‘जिम-जिहाद’ पर प्रशासन सख्त, पहचान छुपाने वाले ट्रेनरों में हड़कंप; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:37 PM
MP में UCC पर आया नया अपडेट, CM मोहन यादव ने बैठक में लिया बड़ा फैसला; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:19 PM
कानपुर से दिल्ली जा रहे मोहन भागवत की ट्रेन पर हमला! फिरोजाबाद स्टेशन के पास की घटना, देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:11 PM
जापान के बाद नेपाल ने भारतीय आमों पर लगाई रोक, आखिर क्या है असली वजह- VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:06 PM














