-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Bihar Politics Sanjay Kumar Singh Defeats Tej Pratap Becomes Minister Nitish Cabinet
लालू के लाल को धूल चटाने वाले को बड़ा इनाम, नीतीश सरकार में मंत्री पद, मोदी के मिनिस्टर के बेहद खास
- Written By: सौरभ शर्मा
Bihar की राजनीति में आज नया और ऐतिहासिक अध्याय लिखा गया जब Nitish Kumar ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ ही 26 कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ली जिसमें एक व्यक्ति की चर्चा खूब हो रही है।

संजय कुमार सिंह बिहार विधानसभा के सदस्य और कैबिनेट मंत्री
Bihar Cabinet Minister: बिहार की राजनीति में गुरुवार को एक नया और ऐतिहासिक अध्याय लिखा गया जब नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पटना के गांधी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा की मौजूदगी में हुए इस भव्य समारोह में कई चेहरों ने मंत्री पद संभाला, लेकिन एक नाम ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। वह नाम है संजय कुमार सिंह का, जिन्होंने महुआ सीट पर लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को हराकर सियासी गलियारों में हलचल मचा दी थी।
नई सरकार में कुल 26 मंत्रियों ने शपथ ली है, जिसमें भाजपा के 14, जदयू के 8 और लोजपा (रामविलास) के दो मंत्री शामिल हैं। इसके अलावा हम और राष्ट्रीय लोक मोर्चा से भी एक-एक मंत्री बनाया गया है। संजय कुमार सिंह लोजपा (रामविलास) के कोटे से मंत्री बने हैं और उन्हें चिराग पासवान का बेहद करीबी माना जाता है। महुआ सीट पर उनकी जीत इसलिए भी खास रही क्योंकि यहां मुकाबला काफी दिलचस्प और बहुकोणीय हो गया था, लेकिन अंत में बाजी संजय कुमार के हाथ लगी।
तेज प्रताप को मिली करारी शिकस्त
महुआ सीट पर संजय कुमार सिंह ने 44,997 वोटों के बड़े अंतर से शानदार जीत दर्ज की। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के टिकट पर लड़ते हुए उन्हें कुल 87,641 वोट मिले। वहीं दूसरे नंबर पर रहे राजद के मुकेश कुमार रोशन को 42,644 वोट हासिल हुए। सबसे ज्यादा चर्चा तेज प्रताप यादव की रही, जिन्हें परिवार से बेदखल होने के बाद अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल से चुनाव लड़ना पड़ा। उन्हें सिर्फ 35,703 वोट मिले। तेज प्रताप ने बिहार में 43 उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन न उन्हें खुद कामयाबी मिली और न ही उनकी पार्टी का खाता खुल सका।
सम्बंधित ख़बरें
नितिन नबीन के खास…और संगठन में मजबूत पकड़, कौन हैं अभिषेक कुमार? जिन्हें प्रशांत किशोर के सामने BJP ने उतारा
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
बीजेपी ने बांकीपुर उपचुनाव के लिए किया उम्मीदवार का ऐलान, अभिषेक कुमार को दिया टिकट
बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
यह भी पढ़ें: ‘क्या आप वहां थे?’ सेना पर बयान देकर फंसे राहुल को राहत, पर SC की इस टिप्पणी ने सबको चौंकाया!
एक तस्वीर ने बदल दिया सियासी खेल
चुनाव से ठीक पहले तेज प्रताप यादव की एक युवती के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसके बाद लालू प्रसाद यादव ने कड़ा फैसला लेते हुए उन्हें पार्टी और परिवार से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। इसी उथल-पुथल के बीच संजय कुमार सिंह ने मौका संभाला। महुआ के ही रहने वाले संजय ने चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में अपने खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों का जिक्र किया था। उनके परिवार में पत्नी अलका सिंह और तीन बच्चे हैं। अब मंत्री बनकर उन्होंने बिहार की राजनीति में अपना कद और बढ़ा लिया है।
Bihar politics sanjay kumar singh defeats tej pratap becomes minister nitish cabinet
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मोगा ब्लास्ट पर रवनीत बिट्टू का बड़ा दावा: ‘चिंगारी लगाकर भाग गए, अब भुगतेगा पंजाब’, BJP-कांग्रेस ने उठाए सवाल
Jul 09, 2026 | 02:01 PMदेश में कुछ भी होता है तो एक्टर्स नहीं बोलते, लेकिन मैं वैसी नहीं हूं; भूमि पेडनेकर ने बॉलीवुड को दिखाया आईना
Jul 09, 2026 | 01:50 PMFirst Date Etiquette: पहली डेट पर बिल कौन भरेगा? बदलते दौर में जानिए क्या सोचते हैं Gen Z
Jul 09, 2026 | 01:50 PMनकली खाद-बीज बेचने वालों की अब खैर नहीं! सरकार ला रही है सख्त कानून, जेल की हवा खाएंगे जालसाज
Jul 09, 2026 | 01:44 PMकॉमनवेल्थ से लेकर ओलंपिक तक! जानिए क्यों दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजनों की तैयारी में जुटा है भारत ?
Jul 09, 2026 | 01:44 PM7 सितंबर तक टूटने वाली है शिवसेना यूबीटी! रील स्टार हिंदुस्तानी भाऊ का बड़ा दावा, उद्धव ठाकरे को दी चुनौती
Jul 09, 2026 | 01:40 PMनागपुर में 12 जुलाई को आवास योजनाओं का भूमिपूजन; महर्षि वाल्मीकि योजना की अंतिम नीति पर CM फडणवीस से चर्चा
Jul 09, 2026 | 01:35 PMवीडियो गैलरी

कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM














