Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 5 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘चुनाव आयोग का विपक्ष को करारा तमाचा’, BJP ने राहुल-तेजस्वी को घेरा, कहा- हार के डर से लगा रहे आरोप

Shahnawaz Hussain: शाहनवाज हुसैन ने कहा कि हम पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेंगे और जीत दर्ज करेंगे। इंडी गठबंधन के लोगों की हार होने वाली है।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Aug 17, 2025 | 06:48 PM

राहुल गांधी, तेजस्वी यादव (Image- Social Media)

Follow Us
Follow Us:

Election Commission News: बिहार में एसआईआर और वोट चोरी के आरोपों पर लगातार सियासत गर्म है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वोट चोरी का आरोप लगाकर एक सियासी बम फोड़ा था। जिसके बाद इन सबका जवाब देने के लिए चुनाव आयोग अब खुद सामने आया और इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को सात दिन का अल्टीमेटम तक दिया है। चुनाव आयोग ने दो टूक कहा है कि राहुल गांधी या तो हलफनामा दें या फिर देश से माफी मांगे उनके पास तीसरा कोई विकल्प नहीं है।

विपक्ष को EC का करारा तमाचा

इस पूरे मामले पर बीजेपी ने भी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि चुनाव आयोग ने महागठबंधन, कांग्रेस तथा राजद के लोगों को करारा तमाचा मारा है। उन्होंने कहा कि यह जो संवैधानिक संस्था को लेकर भ्रम पैदा कर रहे हैं कि 7 करोड़ से ज्यागा लोगों के नाम आ गए।

हार के डर से लगा रहे आरोप

भाजपा नेता ने कहा कि अगर किसी को लगता है नाम रह गया है तो अभी वक्त है नाम जुड़वा सकते हैं। चुनाव आयोग की नियत किसी का नाम काटने की नहीं है लेकिन, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव हार के डर से अपने हार की जिम्मेदारी चुनाव आयोग पर थोपना चाहते हैं। शाहनवाज हुसैन ने आगे कहा कि जिस तरह की भाषा राहुल, लालू और तेजस्वी बोल रहे हैं ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

सम्बंधित ख़बरें

नितिन नवीन का लखनऊ दौरा, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और 2027 चुनाव तैयारी पर जोर

‘जाति नहीं, नेशन फर्स्ट’ के साथ उतरें सांसद-विधायक, नितिन नवीन ने लखनऊ में दिया चुनावी मंत्र

लखनऊ रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, BJP अध्यक्ष के स्वागत में पहुंचा मुस्लिम समुदाय, तस्वीरों में देखें- PHOTOS

हर्ष फायरिंग पड़ी भारी, महिला डॉक्टर की मौत मामले में BJP विधायक राजू सिंह को 4 साल की जेल; विधायकी जानी तय

कांग्रेस ने क्या कहा?

चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि आज, राहुल गांधी ने सासाराम से इंडिया गठबंधन की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ की शुरुआत की। मुख्य चुनाव आयुक्त और उनके दोनों चुनाव आयुक्तों ने यह कहकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत की कि वे सत्ता पक्ष और विपक्ष में कोई अंतर नहीं करते। इसके विपरीत, मुख्य चुनाव आयुक्त ने राहुल गांधी द्वारा उठाए गए किसी भी तीखे सवाल का सार्थक जवाब नहीं दिया।

यह भी पढ़ें- ‘वोट चोरी’ पर जोरा-जोरी! चुनाव आयोग के कंधे पर बंदूक रखकर राजनीति, राहुल को मिल गया जवाब?

उन्होंने आगे कहा कि अब बस यही मायने रखता है कि क्या चुनाव आयोग बिहार एसआईआर प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट के 14 अगस्त, 2025 के आदेशों को अक्षरशः लागू करेगा? ऐसा करना संवैधानिक रूप से चुनाव आयोग का कर्तव्य है।

Bihar election rahul gandhi vote theft allegation ec response

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 17, 2025 | 06:48 PM

Topics:  

  • Bihar Assembly Election
  • BJP
  • Congress
  • Rahul Gandhi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.