सपकाल को देना होगा इस्तीफा! टीपू सुल्तान मामले में बावनकुले ने की मांग, राहुल गांधी को दिया 3 दिन का अल्टीमेटम
Harshwardhan Sapkal Resignation: चंद्रशेखर बावनकुले का राहुल गांधी को अल्टीमेटम। 3 दिन में हर्षवर्धन सपकाल का इस्तीफा लें। शिवाजी महाराज के अपमान पर महाराष्ट्र में बवाल।
- Written By: प्रिया जैस
चंद्रशेखर बावनकुले-हर्षवर्धन सपकाल-राहुल गांधी (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Chandrashekhar Bawankule Statement: छत्रपति शिवाजी महाराज की तुलना टीपू सुल्तान से किए जाने के कथित बयान को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल पर भाजपा ने तीखा हमला बोला। छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान करने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने सपकाल से तुरंत इस्तीफा देने की मांग की है।
राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि यदि ऐसा नहीं किया गया, तो यह माना जाएगा कि राहुल गांधी भी उनके बयान से सहमत हैं। यदि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रति सम्मान है, तो उन्हें अगले 3 दिनों के भीतर सपकाल का इस्तीफा लेना चाहिए अन्यथा यह संदेश जाएगा कि राहुल गांधी इस बयान का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि इस घटना से महाराष्ट्र की जनता में तीव्र आक्रोश है।
लाचारी छोड़ बाहर निकलें उद्धव
इस मामले में शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राऊत की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि उद्धव ठाकरे को अब लाचारी छोड़कर महाविकास आघाड़ी से बाहर निकल जाना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में RSS मुख्यालय के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात; इलाके में मचा हड़कंप
महाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीटों पर चुनाव का बिगुल; निर्वाचन आयोग ने घोषित की 18 जून की तारीख
महाराष्ट्र में पशु क्रूरता के सबसे ज्यादा मामले, एनसीआरबी रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
कल्याण-डोंबिवली में नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म के 3 मामले, सभी आरोपी गिरफ्तार
सपकाल पर प्रहार करते हुए कहा कि सपकाल के दिमाग पर असर हुआ है और उन्हें मनोरोग अस्पताल भेजने की जरूरत है। ऐसे व्यक्ति को पार्टी से निकाला जाना चाहिए। उन्होंने यह भी मांग की कि उद्धव ठाकरे इस मामले पर चुप न रहें और तुरंत महाविकास आघाड़ी से बाहर निकलें।
सपकाल के खिलाफ भड़का रोष, भाजयुमो ने किया कांग्रेस का धिक्कार
नागपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की टीपू सुल्तान से तुलना करने वाले कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के खिलाफ भाजपा ने राज्यभर में प्रदर्शन किया। इसी क्रम में नागपुर के महल गेट के सामने स्थिति छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के समक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भी सपकाल के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस व सपकाल के खिलाफ नारेबाजी की गई।
यह भी पढ़ें – नागपुर में खूनी रंजिश: भाजपा पार्षद के पति नितिन सिमले पर जानलेवा हमला, बीच-बचाव में पत्नी भी घायल, मचा हड़कंप
‘शिवाजी महाराज का अपमान करने वाली कांग्रेस का धिक्कार हो…’ के नारे लगाए गए। इस दौरान सपकाल की तस्वीर वाले बैनर पर चप्पल भी बरसाये गए। कार्यकर्ताओं का कहना था कि सपकाल ने शिवाजी महाराज की तुलना टीपू सुल्तान से कर शिवभक्तों की भावनाएं दुखाई हैं। ऐसी हरकतों का तीव्र निषेध करते हैं। आंदोलन के दौरान पुलिस का दस्ता भी पहुंच गया और बैनर जब्त करने की कार्रवाई की गई।
