बिहार: जहानाबाद हादसे पर CM नीतीश कुमार ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने का किया ऐलान
अधिकारी ने बताया कि मृतकों में ज्यादातर कांवड़िये शामिल हैं। जिला अधिकारी अलंकृता पांडेय ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा मालूम पड़ रहा है कि कांवड़ियों में किसी चीज को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद उनके बीच कहासुनी और हाथापाई हुई, जिससे मंदिर में भगदड़ मच गई।
- Written By: साक्षी सिंह
बिहार के जहानाबाद में भगदड़
जहानाबाद: बिहार के जहानाबाद में रविवार यानी बीती रात सुबह हुए हादसे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। हादसे में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि 16 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।। बिहार में जहानाबाद जिले के बाबा सिद्धनाथ मंदिर में रविवार देर रात मची भगदड़ में कम से कम सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।
कैसे मची भगदड़
अधिकारी ने सोमवार को बताया कि मृतकों में ज्यादातर कांवड़िये शामिल हैं। जिला अधिकारी अलंकृता पांडेय ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा मालूम पड़ रहा है कि कांवड़ियों में किसी चीज को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद उनके बीच कहासुनी और हाथापाई हुई, जिससे मंदिर में भगदड़ मच गई।
सम्बंधित ख़बरें
बिहार के 19 साल के लड़के ने कर दिया कमाल, 11 लाख लगाकर बना डाला ऐसा AI, Google-OpenAI से हो रही तुलना
बिहार के नए स्वास्थ्य मंत्री का वीडियो वायरल, कुर्सी पर झूलते दिखे तो सोशल मीडिया ने लिए मजे
पहले पटनायक फिर नीतीश और अब ममता… 2020 के पावर लंच के बाद हुए बड़े उलटफेर? फिर चर्चा में सालों पुरानी तस्वीर
बिहार में शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का भड़का गुस्सा, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, कई घायल
ये भी पढ़ें:- Delhi Doctors Strike: कोलकाता दुष्कर्म-हत्या मामले पर दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर
प्रत्यक्षदर्शी ने लगाया पुलिस पर आरोप
सावन के चौथे सोमवार पर जलाभिषेक के लिए सिद्धनाथ मंदिर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी। घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी मनोज सिंह ने बताया कि हादसे के वक्त काफी ज्यादा भीड़ थी। जलाभिषेक के लिए सभी लाइन में लगे हुए थे। इसी दौरान एक कांवड़िये का फूल-माला बेचने वाले दुकानदार के साथ किसी बात का लेकर बहस हो गई ।
भगदड़ में उठने का मौका नहीं मिला
इसके बाद देखते ही देखते दोनों एक-दूसरे पर डंडा चलाने लगे। जिसकी वजह से लाइन में लगे श्रद्धालु पीछे भागने लगे और आदमी के ऊपर आदमी गिरने लगे। नीचे गिरे लोगों को भगदड़ में उठने का मौका नहीं मिला। इस वजह कई लोग मर गए और काफी लोग घायल हो गए।
50 से 60 लोग घायल
प्रत्यक्षदर्शी मनोज ने बताया कि भगदड़ में मैं भी भीड़ के नीचे आ गया था। लेकिन साथियों की मदद से किसी तरह खुद को बचाया है। मुझे भी चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शी ने दावा किया कि इस हादसे में करीब 50 से 60 लोग घायल हैं।
ये भी पढ़ें:-जहानाबाद से बड़ी खबर, सिद्धेश्वर मंदिर में मची भगदड़, 7 लोगों की मौत, कई घायल
