Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 5 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Forest Range Officer Recruitment 2026: वनों के क्षेत्र पदाधिकारी के 16 पदों पर भर्ती, 16 अगस्त तक करें आवेदन

Bihar Forest Officer Vacancy 2026: BPSSC ने बिहार वन विभाग में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के 16 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार 16 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • Written By: करुणा नंद शाहवाल
Updated On: Aug 05, 2026 | 09:28 PM

बिहार फॉरेस्ट डिपार्टमेंट जॉब्स(सोर्स-एआई नीर्मित

Follow Us
Follow Us:

BPSSC Forest Range Officer Recruitment 2026: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने वनों के क्षेत्र पदाधिकारी (Forest Range Officer) के कुल 16 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास निर्धारित विषयों में स्नातक या कृषि, वानिकी अथवा इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री होना अनिवार्य है। चयनित अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार, शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को पे लेवल-6 के तहत 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा। यदि आप वन विभाग में अधिकारी बनने का सपना देख रहे हैं तो यह भर्ती आपके लिए बेहतरीन अवसर साबित हो सकती है।

किन पदों पर होगी भर्ती?

बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने वनों के क्षेत्र पदाधिकारी (Forest Range Officer) के कुल 16 पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

MLC बने दीपक प्रकाश, मंत्री पद पर छाया संवैधानिक संकट खत्म; उपेंद्र कुशवाहा परिवार को बड़ी सियासी राहत

बिहार सरकार का बड़ा फैसला! राज्य में PPP मॉडल पर चलेंगे 16 मेडिकल कॉलेज, 17 प्रस्तावों पर लगी कैबिनेट मुहर

हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO

Indian Army SSC Tech Recruitment 2026: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट के लिए 350 पदों पर भर्ती, 7 अगस्त तक करें आवेदन

क्या है शैक्षणिक योग्यता?

आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, भूविज्ञान, गणित, भौतिक विज्ञान, सांख्यिकी या प्राणी विज्ञान में से किसी एक विषय के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा कृषि, वानिकी (Forestry) या इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र हैं। निर्धारित शैक्षणिक योग्यता 1 अगस्त 2025 तक प्राप्त होनी चाहिए।

आयु सीमा और चयन प्रक्रिया

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु पुरुषों के लिए 37 वर्ष और महिलाओं के लिए 40 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, साक्षात्कार, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और चिकित्सा परीक्षण शामिल होंगे।

आवेदन शुल्क और कैसे करें आवेदन?

सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। सफलतापूर्वक शुल्क जमा होने के बाद ही आवेदन स्वीकार किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 16 अगस्त 2026 तक BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को विस्तृत अधिसूचना ध्यानपूर्वक पढ़ने और सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें- Indian Army SSC Tech Recruitment 2026: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट के लिए 350 पदों पर भर्ती, 7 अगस्त तक करें आवेदन

कितनी मिलेगी सैलरी?

योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार, शारीरिक दक्षता परीक्षा और चिकित्सा जांच के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पे लेवल-6 के तहत 35,400 से 1,12,400 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

Bpssc forest range officer recruitment 2026 16 posts

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 05, 2026 | 09:28 PM

Topics:  

  • Bihar
  • Career News
  • Forest Department
  • Forest Guard Recruitment
  • Government Job
  • Job Recruitment
  • Patna

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.