- Hindi News »
- India »
- Bihar Board 12th Exam Result 2025 Released
Bihar Board 12th Result 2025 : बिहार बोर्ड इंटरमीडियट का परिणाम घोषित, 86.5 फीसदी विद्यार्थी पास, यहां देखें रिजल्ट
बिहार बोर्ड ने मंगलवार को इंटरमीडियट यानी 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार कुल 86.5 फीसदी परीक्षार्थियों को सफलता मिली है। अन्य जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित
Bihar Board 12th Result 2025 : बिहार बोर्ड ने इंटरमीडियट का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है।परीक्षार्थी अपना परिणाम interresult2025 एवं interbiharboard.com पर जाकर देख सकते हैं। परीक्षा में कुल 86.5 फीसदी विद्यार्थी सफर हुए हैं। आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों स्ट्रीम का परिणाम बोर्ड ने एक साथ जारी कर दिया है।
बिहार बोर्ड इंटरमीडियट यानी 12वीं की परीक्षा 1 से 15 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा में परीक्षा में 12 लाख 92 हजार, 313 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था। इसमें 6, 41 हजार 847 छात्राएं और 6,50,466 छात्र शामिल थे। कुल 38 जिलों में 1677 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
पिछले साल के मुकाबले लगभग एक फीसदी गिरा परिणाम
बिहार बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम की बात करें तो पिछले साल के मुकाबले इस बार भी पास प्रतिशत में कोई खास अंतर नहीं आया है। हालांकि इस पास परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत करीब 1 फीसदी गिर गया है। इस बार जहां 86.5 फीसदी परीक्षार्थी सफल हुए हैं तो वहीं वर्ष 2024 में 12वीं के रिजल्ट का पास प्रतिशत 87.21 फीसदी रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
Tamil Nadu 10 Result Out: तमिलनाडु में लड़कियों ने मारी बाजी, 94.31% छात्र हुए पास, इन जिलों ने किया टॉप
बिहार के चौहरे हत्याकांड के दो आरोपी छत्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तार; शवों के टुकड़े कर नदी में फेंके थे
Nalco job 2026: नालको में निकली 268 पदों पर भर्ती, 10वीं पास वालों के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन प्रक्रिया
CA छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! अब AI और डेटा एनालिटिक्स भी बन सकते हैं सिलेबस का हिस्सा
स्ट्रीम वाइज ये रहा परिणाम
इस कामर्स के विद्यार्थियों ने बाजी मारी है। उत्तीर्ण प्रतिशत की बात करें तो कामर्स में कुल 94.77 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए हैं। जबकि साइंस में 89.59 विद्यार्थी और आर्ट्स में 82.75 स्टूडेंट्स को सफलता मिली है। पिछले साल यानी 2024 में भी कॉमर्स का परिणाम सर्वाधिक 94.88 फीसदी रहा था। जबकि साइंस में 87.7 प्रतिशत और आर्ट्स में 86.15 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे।
37 दिनों में जारी किया रिजल्ट
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट इस बार मात्र 37 दिनों के अंदर जारी कर दिया गया है। 12,80,211 छात्रों का परीक्षा परिणाम जारी किया गया है। कॉपियों का मूल्यांकन भी 27 फरवरी से 8 मार्च तक किया गया था। इसके बाद आज दोपहर डेढ़ बजे रिजल्ट जारी कर दिया गया है।
करिअर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मोबाइल पर ऐसे देखें रिजल्ट
- गूगल प्ले स्टोर पर जाएं।
- BSEB बिहार बोर्ड मोबाइल ऐप को डाउनलोड कर लें।
- ऐप खोल कर होमस्क्रीन पर दिख रहे टैब पर क्लिक करें।
- जो भी विंडो खुले उसमें अपना रोल नंबर डालें और सबमिट कर दें।
- कुछ ही सेकेंड में मोबाइल पर आपका रिजल्ट आ जाएगा।
Bihar board 12th exam result 2025 released
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई जल परिवहन होगा डिजिटल, वर्सोवा-मढ रूट पर जल्द शुरू होगी ऑनलाइन टिकट सेवा
May 21, 2026 | 11:02 AMनासिक में दिल दहला देने वाली घटना: अंतरजातीय विवाह से नाराज ससुराल वालों ने महिला का जबरन 7 बार कराया गर्भपात
May 21, 2026 | 11:02 AMतमिलनाडु में हुआ कैबिनेट विस्तार, TVK और कांग्रेस के 23 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, देखें VIDEO
May 21, 2026 | 11:01 AMGold-Silver Rate Today: MCX पर सोने-चांदी के भाव में आज भारी गिरावट, जानिए सोने-चांदी का नया रेट
May 21, 2026 | 10:59 AMअमरावती शहर में आंगनवाड़ी पोषण आहार में बड़ी लापरवाही: न्यूट्रिशन बार में मिली जिंदा इल्ली, मचा हड़कंप
May 21, 2026 | 10:58 AMPM Fasal Bima Yojana : अगले पांच साल तक जारी रहेगी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना,लाखों किसानों को मिलेगा लाभ
May 21, 2026 | 10:57 AMAcer का नया AI Laptop लॉन्च, Intel Core Ultra 7, 32GB RAM और Copilot+ फीचर्स के साथ मचा सकता है धूम
May 21, 2026 | 10:54 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














