-
रवि, 5 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Technology »
- Acer Launches New Ai Laptop Intel Core Ultra 7copilot Acer Aspire 5 Ai
Acer का नया AI Laptop लॉन्च, Intel Core Ultra 7, 32GB RAM और Copilot+ फीचर्स के साथ मचा सकता है धूम
- Written By: सिमरन सिंह
AI Laptop India: Acer ने भारत में अपना नया Acer Aspire 5 AI लैपटॉप लॉन्च कर दियाा है जो AI फीचर्स और दमदार Intel Core Ultra प्रोसेसर के साथ यूजर्स के लिए पेश किया जा रहा है।

Acer Aspire 5 AI (Source. Acer)
Copilot Plus Thin and Light Laptop India: आप भी अपने ऑफिस वर्क, कंटेंट स्ट्रीमिंग, वीडियो कॉलिंग और हल्की-फुल्की गेमिंग के लिए लैपटॉप देख रहे है तो अब आपकी टेंशन खत्म होने वाली है। बता दें कि Acer ने भारत में अपना नया Acer Aspire 5 AI लैपटॉप लॉन्च कर दियाा है जो AI फीचर्स और दमदार Intel Core Ultra प्रोसेसर के साथ यूजर्स के लिए पेश किया जा रहा है। इस लैपटॉप को लेकर कंपनी ने दावा किया है कि यह डिवाइस खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए डिजाइन किया गया है जो पतला, हल्का और हाई-परफॉर्मेंस लैपटॉप अपने रोज के काम के लिए इस्तेमाल करना चाहते है।
14-इंच डिस्प्ले और Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर
इस नए Acer Aspire 5 AI में यूजर्स को शानदार फीचर्स देखने को मिलेगे जिसमें 14-इंच का WUXGA IPS डिस्प्ले जो रेजोल्यूशन 1920×1200 पिक्सल में आ रहा है। इसके साथ ही 16:10 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ यह स्क्रीन मल्टीटास्किंग और कंटेंट के लिए बेहतर अनुभव देती है। वहीं कंपनी ने Acer ComfyView टेक्नोलॉजी को भी इसमें जोड़ा है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान आंखों पर कम जोर पड़ेगा।
फीचर्स यही नहीं रोकते है इस लैपटॉप में Intel Core Ultra 5 और Intel Core Ultra 7 H-सीरीज प्रोसेसर का विकल्प भी दिया जा रहा है। जिसमें आप देख सकते है कि एक वेरिएंट में Intel Core Ultra 5 125H चिप है जो बूस्ट स्पीड 4.5GHz तक देती है। साथ ही Intel इंटीग्रेटेड ग्राफिक्स भी मौजूद हैं, जिससे लाइट गेमिंग और वीडियो एडिटिंग जैसे काम आसानी से पूरे हो जाते है।
सम्बंधित ख़बरें
ChatGPT से सीखें AI, 30 दिन में बदल जाएगी आपकी Working Style, OpenAI ने लॉन्च किया खास Learning Plan
Google Maps का बड़ा धमाका, अब AI खुद करेगा आपके लिए खाना ऑर्डर, लेकिन पड़ सकता है भारी
Instagram यूजर्स की हुई मौज, Edits App में आए AI वाले नए फीचर्स, अब 2 भाषाओं में बनेंगे Caption
Nokia के नए 4G फीचर फोन लॉन्च, AI बटन से सिर्फ आवाज़ में होंगे कई काम, बैटरी भी करेगी टेंशन खत्म
32GB RAM और AI फीचर्स से लैस
इसी भी लैपटॉप की परफॉरमेंस उसमें मिलने वाले RAM पर निर्भर करती है और इसी को देखते हुए Acer Aspire 5 AI में 32GB तक LPDDR5 RAM और 1TB तक PCIe Gen 4 NVMe SSD स्टोरेज का सपोर्ट दिया जा रहा है। इसके साथ ही लैपटॉप में Windows 11 Home का सपोर्ट और Copilot+ फीचर्स का फायदा भी देखने को मिल रहा है, जिससे AI बेस्ड काम पहले से ज्यादा आसान और स्मार्ट तरीके से हो पाएगा।
वहीं इस लैपटॉप में वीडियो कॉलिंग के लिए Full-HD वेबकैम दिया जा रहा है जो फिजिकल प्राइवेसी शटर के साथ आता है। वहीं डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, इन-बिल्ट माइक्रोफोन और HD ऑडियो सपोर्ट जैसे फीचर्स भी इसमें यूजर्स को मिलने वाले है।
बैटरी, पोर्ट्स और डिजाइन ने बढ़ाई वैल्यू
खास फीचर्स के साथ इस लैपटॉप में आमऔर रोज काम आने वाले फीचर्स भी शामिल किए गए है। जिसमें कनेक्टिविटी के लिए लैपटॉप में Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.1 सपोर्ट मिल रहा है। साथ ही USB Type-C, USB Type-A, HDMI, SD कार्ड रीडर और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे कई पोर्ट्स मॉडल में देखने को मिल जाएंगे। वहीं इस मॉडल में खास बात यह है कि यह 65W USB Type-C फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।
आखिर में बता दें कि इस लैपटॉप का वजन लगभग 1.2 किलोग्राम है जो 180-डिग्री हिंज, बैकलिट कीबोर्ड और Copilot key के साथ आता है। जिसको स्टूडेंट्स, वर्किंग प्रोफेशनल्स और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बेस्ट ऑप्सन के तौर पर देखा जा रहा है।
ये भी पढ़े: चीन में इंसानों की नौकरी खा जाएंगे Robots? 2035 तक फैक्ट्रियों में दिख सकते हैं 2.4 करोड़ Humanoid Machines
कीमत और उपलब्धता
Acer Aspire 5 AI की भारत में शुरुआती कीमत पर नजर डाले तो यह 79,999 रुपये रखी गई है। जिसको आप सिल्वर कलर ऑप्शन में ले सकते है। वहीं ग्राहक इसे Acer स्टोर्स, Amazon, Croma, Reliance Digital और Vijay Sales से खरीद पाएंगे।
Acer launches new ai laptop intel core ultra 7copilot acer aspire 5 ai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
116 साल की दादी ने चढ़ीं तिरुमला की 3550 सीढ़ियां, ‘गोविंदा-गोविंदा’ का जाप करते हुए जीता लोगों का दिल
Jul 05, 2026 | 10:08 PMExplainer: ईंधन खजाने पर बैठे रूस में तेल-गैस की किल्लत! 18-18 घंटे लगानी पड़ रही लाइन, जानिए इसके पीछे की वजह
Jul 05, 2026 | 10:07 PMआलिया भट्ट की ‘अल्फा’ ने तीसरे दिन पकड़ी स्पीड, बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ के पार पहुंची फिल्म, जानें पूरा कलेक्शन
Jul 05, 2026 | 10:03 PMनवभारत लीडरशिप कॉन्क्लेव 2026: दिल्ली में जुटने जा रहे देश के ये बड़े दिग्गज, जानिए इस महामंथन में क्या है खास
Jul 05, 2026 | 09:58 PMजलभराव से लेकर मिसिंग लिंक तक, वर्षा गायकवाड का भाजपा पर हमला कहा- मुंबई की बदहाली के लिए भाजपा है जिम्मेदार
Jul 05, 2026 | 09:57 PM100 रुपये रोज कमाने वाले बुजुर्ग वायलिन वादक की बदली किस्मत, आनंद महिंद्रा ने बढ़ाया मदद का हाथ
Jul 05, 2026 | 09:47 PMराज्य में बाल संरक्षण व्यवस्था की होगी जिला-वार समीक्षा, 15 जुलाई तक रिपोर्ट अनिवार्य,आयोग ने जारी किए निर्देश
Jul 05, 2026 | 09:40 PMवीडियो गैलरी

पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कच्चा तेल सस्ता होने पर भी नहीं घट रहे रेट; सरकार का बड़ा खुलासा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:32 PM
आगरा के होटल से हिंदू लड़की का VIDEO वायरल, शहर में भारी बवाल; हिंदू महासभा ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
Jul 05, 2026 | 09:17 PM
पैर फ्रैक्चर का इलाज कराने गए युवक की मौत, अस्पताल ने थमाया 18 लाख का बिल; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:05 PM
Ali Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे के बीच “3000” कब्रें क्यों खोद रहा ईरान?-VIDEO
Jul 05, 2026 | 04:18 PM
‘अमेरिका में सभ्यता और इतिहास की कमी’, ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 03:07 PM
Khamenei Funeral: ईरान में खामेनेई के जनाजे की भीड़ देख ट्रंप ने किसे दे दी धमकी?, VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:43 PM














