Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बिहार : जहरीली शराब पीने से और 10 लोग मरे, मौत का आकंड़ा बढ़कर हुआ 35

बिहार के सिवान और सारण जिलों में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से अब 10 और लोगों की मौत हो गई, जिससे अब इस त्रासदी में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 35 हो चुकी है।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Oct 18, 2024 | 01:23 PM

बिहार : जहरीली शराब पीने से और 10 लोगों की मौत

Follow Us
Close
Follow Us:

पटना : बिहार के सिवान और सारण जिलों में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से अब 10 और लोगों की मौत हो गई, जिससे अब इस त्रासदी में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 35 हो चुकी है। इस बाबत सारण रेंज के DIG पुलिस नीलेश कुमार ने आज बताया, “सिवान जिले की मगहर तथा औरिया पंचायतों में संदिग्ध अवैध शराब पीने से अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है। सारण जिले के मशरख थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर इलाके में भी 7 लोगों की संदिग्ध अवैध शराब पीने से मौत हो गई है।”

वहीं इस संदिग्ध शराब त्रासदी को लेकर प्रदेश में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। विपक्षी दल बीते आठ साल से अधिक समय पहले नीतीश कुमार सरकार द्वारा शराब की बिक्री और सेवन पर लगाए गए प्रतिबंध की प्रभावशीलता पर सवाल उठा रहे हैं। दोनों जिलों के स्थानीय लोगों ने दावा किया कि “अवैध शराब पीने” के बाद लोगों की जान चली गई। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने नाम न बताने की शर्त पर दावा किया कि दोनों जिलों के 25 से अधिक लोग अभी भी सीवान, सारण और पटना के विभिन्न अस्पतालों में अपनी जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

यहां पढ़ें – SC का बड़ा फैसला- बाल विवाह वाले कानून पर असर नहीं डाल सकता पर्सनल लॉ

मामले बाबत DIG नीलेश कुमार ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चल पाएगा। अभी तक मृतकों और उपचाराधीन लोगों की पहचान का खुलासा नहीं किया गया है। वहीं इन दोनों जिलों में हुई घटनाओं के सिलसिले में पुलिस ने अब तक करीब 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद दोनों जिलों के प्रशासन ने मगहर, औरिया और इब्राहिमपुर क्षेत्रों के तीन चौकीदारों को निलंबित कर दिया है। एक अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि कम से कम पांच पुलिसकर्मियों को ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी किया गया है।

इधर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीवान और सारण में संदिग्ध जहरीली शराब से हुई मौतों की जांच की प्रगति के बारे में बीते बुधवार को जानकारी ली थी। मुख्यमंत्री ने बिहार के पुलिस महानिदेशक को व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी करने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था कि “अपराध में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए”। मुख्यमंत्री ने मद्य निषेध और उत्पाद शुल्क विभाग के सचिव विनोद सिंह गुंजियाल और बिहार पुलिस के ADG (मद्य निषेध) को व्यक्तिगत रूप से उन क्षेत्रों का दौरा करने और मामले की गहन जांच करने का भी निर्देश दिया, जहां यह घटना हुई थी।

यहां पढ़ें – अमेरिका ने रॉ अधिकारी पर लगाया सिख अलगाववादी पन्नून को मारने की साजिश रचने का आरोप

वहीं इस घटना को लेकर RJD नेता तेजस्वी यादव ने आज शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ‘X’ पर एक पोस्ट में लिखा, “बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्य में हुई हालिया मौतों के लिए दोषी ठहराया जाना चाहिए। यह एक सामूहिक हत्या है। शराबबंदी नीतीश सरकार के संस्थागत भ्रष्टाचार का एक उदाहरण है। शराबबंदी को प्रभावी ढंग से लागू करना सरकार की जिम्मेदारी है… लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है… शराबबंदी आज बिहार में सुपर फ्लॉप है।”

उन्होंने आगे लिखा कि, ‘‘सत्ताधारी नेताओं-पुलिस और शराब माफिया के बीच नापाक गठजोड़ के कारण बिहार में 30,000 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध शराब का काला बाजार पनप गया है। राज्य सरकार के रिकॉर्ड के अनुसार, नकली शराब पीने से मरने वालों की संख्या 300 से अधिक है। उनका हत्यारा कौन है? ”

इधर इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए, BJP की बिहार इकाई के प्रमुख दिलीप जायसवाल ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि यह घटना बहुत दुखद है और इसके लिए जिम्मेदार लोग बहुत जल्द पकड़े जाएंगे।

उन्होंने कहा कि, ‘‘राज्य में राजग सरकार शराबबंदी को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। बिहार में जबतक शराब की बिक्री हुआ करती थी, तब तक महिलाओं के खिलाफ कई अपराध होते थे। जो लोग राज्य में शराबबंदी हटाने की मांग कर रहे हैं, उनकी शराब माफिया से सांठगांठ है।” इसके साथ ही जायसवाल ने कहा कि राजग सरकार शराबबंदी हटाने के बाद राजस्व पैदा करने और पैसा कमाने के बारे में नहीं सोच सकती, जैसा कि नेताओं का एक वर्ग मांग कर रहा है।” उन्होंने कहा ‘‘लोग रेड लाइट इलाके में जाकर भी तो पैसा कमा सकते हैं।” (एजेंसी इनपुट के साथ)

Bihar 10 more people died after consuming poisonous liquor death toll rises to 35

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 18, 2024 | 01:22 PM

Topics:  

  • Bihar
  • Bihar Liquor Case
  • Nitish Kumar

सम्बंधित ख़बरें

1

बिहार में विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं, JDU नेता विजय चौधरी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कसा तंज

2

बिहार चुनाव में कांग्रेस को कितना फायदा पहुंचाएगी राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा

3

बिहार के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, BSSC में 5208 पदों पर भर्ती शुरू, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

4

Vote Chori के मामले में संजय कुमार झा ने राहुल-तेजस्वी पर साधा निशाना, बोले ये कोई मुद्दा नहीं

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.