बिहार के जमुई में मस्जिद के बाहर गोलीबारी, 4 लोग गंभीर रूप से घायल, तीन थानों की पुलिस ने संभाला मोर्चा
Bihar Crime News: जमुई के सिकंदरा थाना क्षेत्र में मस्जिद से नमाज पढ़कर निकले लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। चार लोग घायल हुए, सभी को गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया।
- Written By: अक्षय साहू
जमुई में मस्जिद के बाहर फायरिंग से तनाव (सोर्स- सोशल मीडिया)
Jamui Firing Outside Mosque: बिहार के जमुई जिले के सिकंदरा पुलिस स्टेशन क्षेत्र अंतर्गत जखरा गांव में रविवार देर शाम एक गंभीर गोलीबारी की घटना सामने आई। रोजा खोलने के बाद शाम करीब सात बजे मस्जिद से नमाज अदा कर बाहर निकल रहे लोगों पर पहले से घात लगाए अपराधियों ने अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई इस गोलीबारी से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने लगभग 15 से 20 राउंड गोलियां चलाईं।
इस हमले में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को छाती, गर्दन और कंधे में गोलियां लगी हैं। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।
चार लोग गंभीर रूप से घायल
घायलों की पहचान जखरा गांव निवासी मकसूद खान के पुत्र नुमान खान, मोफीज खान, रियाजकला खान के पुत्र अरबाज खान और अलीम खान के पुत्र अरमान खान के रूप में हुई है। रेफर किए गए घायलों में नुमान खान की स्थिति अत्यंत गंभीर बताई जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
हिजाब को मंजूरी लेकिन बिंदी-तिलक पर बैन? लेंसकार्ट के लीक डॉक्यूमेंट से मचा बवाल- VIDEO
Breaking News: दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, आपस में टकराए दो विमानों के पंख- VIDEO
सोलापुर में हैवानियत! पति ने पत्नी पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, ससुराल जाकर दिया खौफनाक वारदात को अंजाम
पुणे में फिल्मी स्टाइल में ‘एनकाउंटर’ जैसी कार्रवाई: मेट्रो ठेकेदार को कंटेनर से छुड़ाया, 5 गिरफ्तार
पूरे गांव में तनाव का माहौल
घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है और मोहल्ला दो गुटों में बंटा नजर आ रहा है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तीन थानों की पुलिस मौके पर तैनात कर दी गई है और बिहार पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने में जुटी हुई है।
पुरानी रंजिश के कारण हुआ हमला
गोलीबारी के पीछे पुरानी रंजिश को कारण बताया जा रहा है। घायल नुमान खान के पिता मकसूद खान के अनुसार करीब छह माह पहले खेत में मवेशी चराने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जो मारपीट तक पहुंच गया था। उस मामले में केस दर्ज हुआ था और आरोपित पक्ष को थाने से जमानत मिल गई थी। परिजनों का आरोप है कि उसी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया।
यह भी पढ़ें: ईरान-इजरायल युद्ध का बोर्ड परीक्षा पर असर: CBSE ने स्थगित की परीक्षाएं, 7 देशों में बढ़ी छात्रों की चिंता!
फायरिंग का आरोप रिजवान खान उर्फ नाटो तथा उनके पुत्रों नुमान खान, गुफरान खान, अब्दुल्लाह खान और शमीम खान पर लगाया गया है। सूचना मिलते ही एसडीपीओ सतीश सुमन और टाउन थाना की पुलिस अस्पताल पहुंची तथा घायलों का बयान दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम बनाकर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
