Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Year Ender 2025: सोशल मीडिया पर छाए देश के 8 सबसे बड़े राजनेता, PM मोदी के साथ इस नेता की रही चर्चा

Indian Politics 2025: भारतीय राजनीति में सोशल मीडिया ने जनमत बनाने की ताकत हासिल कर ली, जहां नेताओं ने अपनी नीतियों, भावनात्मक अपील और आक्रामक बयानबाजी से अपनी लोकप्रियता बढ़ाई।

  • By अक्षय साहू
Updated On: Dec 14, 2025 | 12:51 PM

2025 में सोशल मीडिया पर टाॅप पर रहे ये नेता (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Year Ender 2025: भारतीय राजनीति का मैदान सिर्फ संसद, चुनावी रैलियों या टीवी डिबेट तक सीमित नहीं रहा, बल्कि फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म राजनीति के सबसे बड़े अखाड़े बनकर उभरे। यहां नेता न केवल अपनी नीतियां रखते दिखे, बल्कि जनता से सीधा संवाद, भावनात्मक अपील और आक्रामक बयानबाज़ी के जरिए अपनी लोकप्रियता को नई ऊंचाइयों तक ले गए। इसी डिजिटल दौर में देश के कुछ नेता लगातार ट्रेंड करते रहे और सोशल मीडिया पर छाए रहे। आइए, आपको 2025 में सोशल मीडिया में चर्चा में रहने वाले ऐसे नेताओं के बारे में बताते हैं…

पीएम मोदी का जलवा बरकरार

सबसे ऊपर नाम आता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का। 2025 में भी वे सोशल मीडिया के निर्विवाद बादशाह बने रहे। प्रधानमंत्री के रूप में उनके बड़े नीतिगत फैसले, विदेशी दौरों की तस्वीरें और सीधे जनता को संबोधित करने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए। फेसबुक पर उनके 50 मिलियन से अधिक, इंस्टाग्राम पर 99.3 मिलियन से ज्यादा और एक्स पर 105 मिलियन से ऊपर फॉलोवर्स हैं। यह आंकड़े उन्हें न सिर्फ भारत, बल्कि दुनिया के सबसे प्रभावशाली नेताओं में शामिल करते हैं।

2025 में मजबूती उभरे राहुल गांधी

विपक्ष की ओर से राहुल गांधी सोशल मीडिया पर सबसे मजबूत चेहरा बनकर उभरे। लोकसभा सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता के रूप में उन्होंने 2025 में सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया। युवाओं, किसानों, बेरोजगारी, वोट चोरी और SIR जैसे मुद्दे उठाकर उन्होंने युवाओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफलता पाई। फेसबुक पर उनके 30 मिलियन से अधिक, इंस्टाग्राम पर 12.13 मिलियन और एक्स पर करीब 28.1 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

केजरीवाल ने भी दिखाया दम

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक, 2025 में विवादों और सियासी टकराव के कारण लगातार सुर्खियों में रहे। केंद्र बनाम राज्य की राजनीति, भ्रष्टाचार के आरोप और कानूनी मामलों ने उन्हें सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनाए रखा। उनके एक्स पर लगभग 26.6 मिलियन, फेसबुक पर 10 मिलियन और इंस्टाग्राम पर 2.5 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।

अमित शाह सोशल मीडिया पर प्रभावशाली

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी सोशल मीडिया पर बेहद प्रभावशाली रहे। सुरक्षा, आंतरिक राजनीति और चुनावी रणनीति से जुड़े उनके बयान चर्चा में रहे। उन्हें भाजपा के मास्टर स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में देखा जाता है। उनके एक्स पर 36.6 मिलियन, फेसबुक पर 20 मिलियन और इंस्टाग्राम पर 25.6 मिलियन से अधिक फॉलोवर्स हैं।

योगी की सख्त छवि को लोगों ने किया पसंद

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2025 में कानून-व्यवस्था और हिंदुत्व की राजनीति के कारण सोशल मीडिया पर छाए रहे। उनकी सख्त छवि और विकास के दावों को लेकर पोस्ट अक्सर वायरल होती रहीं। उनके एक्स पर करीब 32.5 मिलियन, फेसबुक पर 18 मिलियन और इंस्टाग्राम पर 15.1 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

महिलाओं की आवाज बनी प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने महिला मुद्दों और भावनात्मक राजनीति के जरिए डिजिटल स्पेस में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई। उनके भाषणों और यात्राओं की तस्वीरें खासकर इंस्टाग्राम पर खूब पसंद की गईं। उनके फेसबुक और इंस्टाग्राम पर करीब 2.2 मिलियन और एक्स पर 5.6 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

थरूर के सामने पाकिस्तान फेल

कांग्रेस सांसद शशि थरूर सोशल मीडिया, खासकर एक्स पर बौद्धिक राजनीति का चेहरा बने रहे। विदेश नीति, लोकतंत्र और वैश्विक मुद्दों पर उनकी टिप्पणियां चर्चा में रहीं। खासकर ऑपरेशन सिंदूर के बाद सरकार द्वारा पाकिस्तान की पोल खोलने के लिए भेजे गए प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए उनके बयानों की खूब चर्चा रही। उनके एक्स पर 8 मिलियन से अधिक फॉलोवर्स हैं।

बंगाल में ममता दीदी ने संभाला मोर्चा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी केंद्र सरकार से टकराव और संघीय राजनीति की मुखर आवाज के कारण सोशल मीडिया पर बनी रहीं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राष्ट्रीय सुरक्षा और सेना से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहे, जबकि स्मृति ईरानी अपने तीखे बयानों और आक्रामक शैली के चलते चर्चा में रहीं।

यह भी पढ़ें: Year Ender 2025: इस साल के सबसे बड़े फैसले जिन्होंने लाखों छात्रों का भविष्य बदला, जानिए पूरी कहानी

कुल मिलाकर, 2025 में यह साफ हो गया कि भारतीय राजनीति में सोशल मीडिया सिर्फ प्रचार का माध्यम नहीं, बल्कि जनमत बनाने की सबसे बड़ी ताकत बन चुका है। इसके अलावा AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव भी सोशल मीडिया पर किसी न किसी वजह से छाए रहे।

Biggest politicians dominate social media 2025 top list

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 14, 2025 | 12:47 PM

Topics:  

  • India
  • Narendra Modi
  • Rahul Gandhi
  • Year Ender 2025

सम्बंधित ख़बरें

1

‘मस्जिद बनेगी तो फायदा BJP का’ राकेश टिकैत का विस्फोटक बयान, राहुल डिबेट पर भी कह दी चुभने वाली बात

2

‘मेरे सवालों पर संसद में कांप रहे थे अमित शाह’, रामलीला मैदान में राहुल गांधी का जोरदार भाषण- VIDEO

3

भारत के कई शहरों को दहलाने का प्लान! अलर्ट मोड पर सुरक्षा एजेंसियां, यहूदी पर्व पर हमले की साजिश

4

नितिन नबीन से कैसे इंप्रेस हुए मोदी-शाह? इन 5 वजहों ने बना दिया भाजपा का ‘डॉर्क हॉर्स’

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.