- Hindi News »
- India »
- Bhagat Singh Jayanti 2023
भगत सिंह जयंती विशेष: जानें देश की आज़ादी के इस महान क्रांतिकारी के खास प्रेरक प्रसंग
- Written By: वैष्णवी वंजारी

सीमा कुमारी
नवभारत डिजिटल टीम: कल यानी गुरूवार 28 सितंबर को महान क्रांतिकारी ‘भगत सिंह’ (Bhagat Singh jayanti 2023) की 116वीं जयंती है। कल आजादी के उस नायक का जन्मदिन है जो महज 23 साल की उम्र में फांसी में झूलने के बाद भी कल के युवाओं के दिल में जिंदा हैं। हम बात कर रहे हैं भारत मां के सच्चे सपूत भगत सिंह की। जिनका भारत की आजादी की लड़ाई में भगत सिंह का बहुत बड़ा योगदान रहा है।
उन दिनों में भगत सिंह सभी नौजवानों के लिए यूथ आइकॉन थे, जो उन्हें देश के के लिए कुछ कर गुजरने और देश के प्रति अपना योगदान देने की प्रेरणा देते थे। महज 23 साल की उम्र में ही देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले भगत सिंह का जन्म सिख परिवार में हुआ था। उन्होंने बचपन से अंग्रेजों द्वारा भारतीय लोगों पर अत्याचार होता देखा, तभी से उनके मन में देश के लिए कुछ करने की ज्वाला उत्पन्न हो गई थी। ऐसे में कल उनकी जयंती पर आइए जानें उनके 23 साल के जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जो लोगों के अंदर देशभक्ति के जुनून को पैदा करती है।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत संपादकीय: गुजरात में अभिभावकों की सहमति से ही विवाह
Talat Mahmood Life Story: छह रुपये से शुरू हुआ सफर, परिवार छोड़ संगीत को चुना, मखमली आवाज से रचा इतिहास
भारत में तैनात होगा आयरन डोम! PM मोदी इजरायल से करने वाले हैं बड़ी डील, मल्टी-लेयर होगी डिफेंस शील्ड
झारखंड हादसे में सभी ने गंवाई जान, उड़ान के 23 मिनट बाद रडार से हुआ था गायब, खराब मौसम बना कारण!
Pic: Wall Paper Cave
भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 को पंजाब के लायलपुर के बांगा (अब पाकिस्तान में) गांव के एक सिख परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम सरदार किशन सिंह और माता का नाम विद्यावती कौर था। पिता किशन सिंह अंग्रेज और उनकी शिक्षा को पहले से ही पसंद नहीं करते थे इसलिए बांगा में गांव के स्कूल में शुरुआती पढ़ाई के बाद भगत सिंह को लाहौर के दयानंद एंग्लो-वैदिक स्कूल में दाखिला दिलवा दिया गया।
भगत सिंह सिख धर्म से थे। जिसमें पगड़ी और दाढ़ी रखना बहुत जरूरी होता है लेकिन उन्होंने अंग्रेजों की नजर से बचने के लिए कटवा दिए थे। जॉन सॉन्डर्स की हत्या के लगभग एक साल बाद उन्होंने अपने सहयोगी बटुकेश्वर दत्त के साथ दिल्ली के सेंट्रल असेंबली हॉल में बम फेंके और इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए थे। यहीं पर उनकी गिरफ्तारी भी हो गई थी।
भगत सिंह गिरफ्तारी के बाद जेल में भी देश की स्वतंत्रता को लेकर कैदियों को प्रेरित करते रहे जिसको लेकर अंग्रेजी हुकूमत परेशान हुई। उनके ऊपर जब केस चला तो उन्होंने कोई भी बचाव अपनी ओर से पेश नहीं किया था। इस दौरान भी वो लगातार आजादी को लेकर लोगों को प्रेरित करते रहे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भगत सिंह ने लाला लाजपत राय की मौत का बदला लेने के लिए लाहौर में पुलिस अधीक्षक जेम्स स्कॉट को मारने की साजिश रची थी, लेकिन उसकी सही पहचान ना कर पाने के कारण उन्होंने ब्रिटिश पुलिस अधिकारी जॉन सॉन्डर्स को गोली मार दी।
भगत सिंह को सजा-ए मौत की सजा 7 अक्टूबर 1930 को सुनाई गई। 23 मार्च 1931 को उन्हें फांसी दे दी गई। फांसी की सजा सुनाने वाला न्यायाधीश का नाम जी.सी. हिल्टन था।
भगतसिंह की शहादत से न केवल अपने देश के स्वतंत्रता संघर्ष को गति मिली बल्कि नवयुवकों के लिए भी वह प्रेरणा स्रोत बन गए। वह देश के समस्त शहीदों के सिरमौर बन गए। उनके जीवन पर आधारित कई हिन्दी फिल्में भी बनी हैं जिनमें- द लीजेंड ऑफ भगत सिंह,शहीद,शहीद भगत सिंह आदि। कल भी सारा देश उनके बलिदान को बड़ी गंभीरता व सम्मान से याद करता है। भारत और पाकिस्तान की जनता उन्हें आजादी के दीवाने के रूप में देखती है जिसने अपनी जवानी सहित सारी जिंदगी देश के लिए समर्पित कर दी।
Bhagat singh jayanti 2023
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत संपादकीय: गुजरात में अभिभावकों की सहमति से ही विवाह
Feb 24, 2026 | 07:33 AMTalat Mahmood Life Story: छह रुपये से शुरू हुआ सफर, परिवार छोड़ संगीत को चुना, मखमली आवाज से रचा इतिहास
Feb 24, 2026 | 07:30 AMभारत में तैनात होगा आयरन डोम! PM मोदी इजरायल से करने वाले हैं बड़ी डील, मल्टी-लेयर होगी डिफेंस शील्ड
Feb 24, 2026 | 07:25 AMझारखंड हादसे में सभी ने गंवाई जान, उड़ान के 23 मिनट बाद रडार से हुआ था गायब, खराब मौसम बना कारण!
Feb 24, 2026 | 07:25 AMजिम्मेदार बच्चा या टूटा हुआ बचपन? रिवर्स पेरेंटिंग की हकीकत जानकर आप भी रह जाएंगे दंग
Feb 24, 2026 | 07:24 AMMar-a-Lago Incident: ‘पता नहीं कब तक जिंदा हूं’… घुसपैठिए की मौत के बाद बोले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप
Feb 24, 2026 | 07:24 AMनवभारत विशेष: विमान यात्रियों को चूहों और कुत्तों से खतरा
Feb 24, 2026 | 07:12 AMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM










