Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली के बाद बेंगलुरु में श्रद्धा वाल्कर जैसा मर्डर! महिला के किए 30 टुकड़े; फ्रिज में मिले बॉडी पार्ट

श्रद्धा वाल्कर जैसे कांड के बाद अब बेंगलुरु में ऐसे ही एक हत्या का मामला सामने आया है ।यहां एक 29 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या कर उसके शव को 32 टुकड़ों में काटकर फ्रिज में रखा गया है।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Sep 22, 2024 | 08:17 AM

(डिज़ाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली/बेंगलुरु : साल 2022 में दिल्ली के मेहरौली में श्रद्धा वाल्कर जैसे कांड के बाद अब बेंगलुरु में ऐसे ही एक हत्या का मामला सामने आया है, जिससे पूरे शहर में मानों सनसनी फैली है।यहां एक 29 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या कर उसके शव को 30 से अधिक टुकड़ों  में काटकर फ्रिज में रखा गया है। पुलिस का शक है कि यह हत्या करीब 15 दिन पहले हुई थी। वहीं पुलिस को क्राइम सीन पर मृतका के शव के टुकड़े उसके घर के अंदर एक रेफ्रिजरेटर में रखे मिले हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बेंगलुरू में मल्लेश्वरम इलाके की एक इमारत में एक महिला की हत्या कर शव के 30 से अधिक टुकड़े किये गए, जो एक फ्रिज से बरामद किये गए हैं। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, 29 वर्षीय महिला की हत्या करीब 15 दिन पहले पहले की गई होगी। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और इमारत की ओर जाने वाली सड़क पर अवरोधक लगा दिए। इसी इमारत के एक फ्लैट में, महिला के शव के 30 से अधिक टुकड़े एक फ्रिज से बरामद किये गए हैं। पुलिस ने बताया कि महिला अकेली रहती थी। मामले की जांच शुरू जारी है।

यहां पढ़ें –  QUAD से PM मोदी न्यूयॉर्क रवाना, समिट में बोले- हम किसी के नहीं खिलाफ, खुशी है क्वाड ने कैंसर से लड़ने का फैसला किया

सम्बंधित ख़बरें

बेंगलुरु की सड़क पर दिनदहाड़े 7 करोड़ की लूट, देखते रहे लोग और लुट गया एटीएम वैन का सारा माल

Bengaluru: रैपिडो वाले भैया, ऐसा मत करो… बेंगलुरु में युवती से ड्राइवर ने की शर्मनाक हरकत

कॉलेज में छात्रा से रेप, दूसरे दिन आरोपी ने फोन करके पूछा- गर्भनिरोधक गोलियां चाहिए क्या?

बेंगलुरु में 13 साल के बच्चे की अधजली लाश मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मृतक महिला की पहचान कर ली है, लेकिन वे अभी इसका खुलासा नहीं कर रहे हैं। मामले पर ACP एन सतीश कुमार ने कहा, “व्यालिकावल पुलिस थाना क्षेत्र के भीतर एक घर में एक महिला का शव टुकड़ों में कटा हुआ और फ्रिज में रखा हुआ मिला। ऐसा प्रतीत होता है कि यह 4-5 दिन पहले किया गया था।”

उन्होंने यह भी बताया कि डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का दौरा किया और जांच शुरू कर दी। ACP कुमार ने संवाददाताओं से कहा, “शव की पहचान हो गई है। जांच जारी है। जांच के बाद हम और जानकारी देंगे। वह कर्नाटक में रहती थी, लेकिन मूल रूप से दूसरे राज्य की है।” बताया जा रहा है कि महिला अपने पति से अलग रह रही थी। मृतक महिला मल्लेश्वरम में रहती थी और एक मॉल में काम करती थी जबकि उसका पति शहर से दूर एक आश्रम में काम करता है। घटना की जानकारी मिलने के बाद वह भी मौके पर पहुंचा।

यहां पढ़ें –  शुभंकर सरकार ने अधीर रंजन चौधरी की जगह ली, बने पश्चिम बंगाल कांग्रेस के नए अध्यक्ष

जानकारी हो कि साल 2022 में देश की राजधानी दिल्ली के मेहरौली में श्रद्धा वाल्कर नाम की लड़की की भी हत्या कर उसके शव के 36 टुकड़े कर दिए गए थे। उस समय मृतका के शव के टुकड़े को मेहरौली के जंगल में फेंकने की खौफनाक वारदात ने पूरे देश को मानों हिला कर रख दिया था। फिलहाल श्रद्धा वॉल्कर की हत्या का आरोपी आफताब पूनावाला दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Bengaluru woman killed body chopped into 30 pieces found in fridge like shraddha walker murder case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 22, 2024 | 08:16 AM

Topics:  

  • Bengaluru Crime News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.