बेंगलुरु का नामी बॉक्सिंग कोच गिरफ्तार, 4 साल तक नाबालिग खिलाड़ी का किया उत्पीड़न, पुलिस ने की कार्रवाई
Bengaluru Lions Boxing Club Coach Case: बेंगलुरु के लायंस बॉक्सिंग क्लब का कोच रामचंद्र गिरफ्तार। 4 साल तक नाबालिग बॉक्सर का किया यौन शोषण, विरोध करने पर देता था जान से मारने की धमकी।
- Written By: अमन मौर्या
बेंगलूरू लॉयंस बॉक्सिंग कोच केस (फोटो सोर्स- एआई जनरेटेड)
Bengaluru Boxing Coach Ramachandra Arrested: कर्नाटक के बेंगलुरु में 17 साल की महिला बॉक्सर का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न मामले में 50 वर्षीय बॉक्सिंग कोच को गिरफ्तार कर लिया गया है। बॉक्सिंग कोच के खिलाफ इस मामले में पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। नाबालिग महिला बॉक्सर की मां के लिखित शिकायत के बाद शुक्रवार को संपंगीरामनगर पुलिस स्टेशन में बॉक्सिंग कोच के खिलाफ FIR दर्ज हुई।
बेंगलुरु स्थित लायंस बॉक्सिंग क्लब से जुड़े कोच को यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान रामचंद्र (50) के रूप में हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले के बारे में पूरी जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।
10 साल से ले रही ट्रेनिंग
पुलिस के मुताबिक, नाबालिग लड़की (17) पिछले 10 साल से बॉक्सिंग क्लब में ट्रेनिंग ले रही थी, जहां कोच उसे लगातार परेशान करता था और हैरानी की बात है कि यह सिलसिला एक या दो नहीं, बल्कि चार साल तक चलता रहा। आरोपी कभी उसका रास्ता रोक लेता था।
सम्बंधित ख़बरें
महिलाएं आखिर सुरक्षित कहां? काशी-नागपुर ट्रेन में बदसलूकी से यात्रिय आक्रोशीत, सुरक्षा के दावों की खुली पोल
Bengaluru Crime: 5.70 करोड़ के ड्रग्स जब्त, 11 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का बड़ा ऑपरेशन
Tehri Molestation Case: टिहरी में मीट कारोबारी ने किया नाबालिग से छेड़छाड़, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन जारी
अमरावती कोर्ट का बड़ा फैसला, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष का कठोर कारावास
कभी उसे जबरन कमरे में बुला लेता था और उसके साथ लगातार गलत हरकत करने की कोशिश करता था। लड़की जब कोच के इस व्यवहार का विरोध करती थी कि उसे जान से मारने की मारने की धमकी देता था।
जान से मारने की दी धमकी
बेंगलुरु पुलिस ने बताया कि बॉक्सिंग कोच ने पीड़िता को धमकी भरे लहजे में कहा था कि इस बारे में यदि उसने अपने माता पिता को बताने की कोशिश की, तो उसे जान से मार दिया जाएगा। इसलिए उसकी भलाई इसी में है कि वो इन घटनाओं के बारे में किसी कोई बात न करे।
बतौर पीड़िता, पिछले कुछ दिनों से ऐसी घटनाएं काफी बढ़ गई थीं। ऐसी स्थिति में जब उसे लगा कि अब पानी सिर के ऊपर पहुंच चुका है, तो उसने अपनी मां को आपबीती बताई। इसके बाद उसकी मां ने पुलिस में इस पूरे मामले के बारे में शिकायत दर्ज कराई।
ये भी पढ़ें- यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की बढ़ीं मुश्किलें, PM मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी मामले में FIR दर्ज
प्रतियोगिता में की गलत हरकत
पुलिस को जानकारी देते हुए पीड़िता ने बताया कि 17 मई को वो तमिलनाडु के चेन्नई में एक प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए गई थी। उस दौरान आरोपी कोच ने उसे कमरे में बुलाकर गलत तरीके से छूने की कोशिश की। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो कोच भड़क गया और उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
