- Hindi News »
- India »
- Bar Council Of India President Manan Kumar Mishra Supported Sharmistha Panoli
शाहरुख-सलमान और आमिर को गाली देने वाली शर्मिष्ठा के समर्थन में BCI अध्यक्ष, कहा- माफी के बाद भी राहत…
सोशल मीडिया एन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली का बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि माफी मांगने के बाद गिरफ्तार किया गया, जो गलत है।
- Written By: Saurabh Pal

शर्मिष्ठा पनोली (फोटो-सोशल मीडिया)
नई दिल्लीः सोशल मीडिया इन्फुलएंसर शर्मिष्ठा पनोली को बीते रोज पश्चिम बंगाल की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उनकी गिरफ्तारी की खबर सामने आते ही एक्स पर शर्मिष्ठा कई घंटों तक ट्रेंड करती रहीं। बड़ी संख्या में लोगों ने शर्मिष्ठा को रिलीज करने की गुहार लगाई। वहीं अब इस मामले पर बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा की प्रतिक्रिया आई है।
BCI अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने रविवार को इंस्टाग्राम ‘इन्फ्लुएंसर’ शर्मिष्ठा पनोली की तत्काल रिहाई और निष्पक्ष सुनवाई की मांग की। शर्मिष्ठा पनोली को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान फिल्म अभिनेताओं को वीडियो में गाली देने के आरोप में बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसमें हिंदी सिनेमा के 3 बड़े अभिनेताओं की चुप्पी पर सवाल उठाया था।
माफी के बाद नहीं मिली राहत
सम्बंधित ख़बरें
ईरान के बाद इजरायल के निशाने पर ये मुस्लिम देश, तख्तापलट के लिए एक्टिव हुआ यहूद संगठन, PM ने किया खुलासा
ईरान-इजरायल जंग के बीच UAE से दिल्ली पहुंची पहली फ्लाइट, वतन वापसी पर भावुक हुए यात्री
तालिबान का पाकिस्तान में तांडव…डूरंड लाइन पर दो आर्मी पोस्ट कब्जाया, फिर पाक सैनिकों को मार करवाया फोटोशूट
ईरान ने रियाद में अमेरिकी दूतावास पर बरसाए बम, उठ रहा काला धुआं, देखें खौफनाक VIDEO
सीनियर अधिवक्ता और राज्यसभा सदस्य मिश्रा ने कहा कि शर्मिष्ठा द्वारा सोशल मीडिया पर डाले गए वीडियो के लिए तत्काल माफी मांगने के बावजूद उसे गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के साथ वह पूरी दृढ़ता के साथ खड़े हैं।
कोलकाता की रहने वाली शर्मिष्ठा पुणे की लॉ यूनिवर्सिटी की छात्र हैं। 22 वर्षीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को शुक्रवार की रात गुरुग्राम से पश्चिम बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस ने शनिवार को पनोली को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 13 जून तक कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
‘यह बहुत चिंताजनक’
मिश्रा ने एक बयान में कहा, ‘यह बहुत ही चिंताजनक है कि वह सरकार, जिसने बेकसूर लोगों की निर्मम हत्या का बदला लेने के लिए चलाये गए ऑपरेशन सिंदूर का विरोध किया था, अब ऐसे ही दोहरे मानदंडों पर सवाल उठाने वाली कानून की एक युवा छात्रा को चुप कराना चाहती है।’ बयान में कहा गया, ‘सच्चा लोकतंत्र निष्पक्षता, संयम और अधिकारों की समान सुरक्षा की मांग करता है।’
भाजपा ने की आलोचना
इससे पहले भाजपा ने रविवार को पश्चिम बंगाल सरकार पर शर्मिष्ठा की गिरफ्तारी को लेकर निशाना साधा और तृणमूल कांग्रेस सरकार पर अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए “युवा हिंदू महिला” को निशाना बनाने का आरोप लगाया। पनोली की गिरफ्तारी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पश्चिम बंगाल में भाजपा के सह-प्रभारी अमित मालवीय ने तृणमूल सरकार पर तुष्टीकरण की राजनीति के तहत कानून को “चुनिंदा तरीके से लागू करने” का आरोप लगाया।
Bar council of india president manan kumar mishra supported sharmistha panoli
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अच्छी बारिश के बाद भी यवतमाल में जल संकट की आहट, 877 गांवों के लिए 15 करोड़ की कार्य योजना तैयार
Mar 03, 2026 | 04:35 PMT20 WC में ऑस्ट्रेलिया की बेइज्जती, ग्रुप स्टेज से क्यों हुए बाहर? ट्रेविस हेड ने बताया इस नाकामी का कारण
Mar 03, 2026 | 04:25 PMमिडिल ईस्ट की जंग से बौखलाया पाकिस्तान, चीन की रिफाइनरी ठप; लेबनान में इजराइली सेना ने कब्जा किया
Mar 03, 2026 | 04:25 PMउद्धव गुट ने समाना में ईरान सुप्रीम लीडर को बताया शहीद, लिखा- खामेनेई ने किसी महाशक्ति के आगे नहीं टेके घुटने
Mar 03, 2026 | 04:11 PMWI के खिलाफ संजू सैमसन के 97 रन से रोहित शर्मा का क्या कनेक्शन? दोनों का ये VIDEO जमकर हो रहा वायरल
Mar 03, 2026 | 04:06 PMयुद्ध का दर्दनाक मंजर, स्कूल हमले में 165 मासूमों की मौत; सामूहिक जनाजे में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Mar 03, 2026 | 04:06 PMकोंकण रेलवे का टाइमटेबल ध्वस्त, तेजस एक्सप्रेस 7 घंटे देरी से, सांसद नरेश म्हस्के ने रेलमंत्री को लिखा पत्र
Mar 03, 2026 | 04:06 PMवीडियो गैलरी

अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM














