-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Balaknath Avoided Questions Related To Speculations Cm Of Rajasthan
राजस्थान के अगले CM होंगे बालकनाथ? बीजेपी नेता ने दिया जवाब
- Written By: किर्तेश ढोबले

बीजेपी नेता बालकनाथ
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता बालकनाथ (Balaknath) ने उन्हें राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाए जाने संबंधी अटकलों से जुड़े सवालों को टाल दिया। हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Election 2023) में भाजपा की शानदार जीत के बाद शीर्ष पद के लिए उनके नाम की चर्चा जोरों पर है। भाजपा ने राजस्थान विधानसभा की 199 सीट के लिए हुए चुनाव में 115 सीट पर जीत दर्ज कर सत्ता में वापसी की है। कांग्रेस ने 68 सीट जीती हैं।
हर पांच साल में राजस्थान में सत्ता बदल जाने के रिवाज को उलटने की उसकी उम्मीद इस चुनाव में अधूरी रह गई। चुनाव परिणामों के बाद बालकनाथ के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। अन्य दावेदारों में भाजपा की दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, जयपुर राजघराने की सदस्य दीया कुमारी, पार्टी सांसद व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी पी जोशी और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बालकनाथ से जब चुनाव परिणामों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह सब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन की वजह से है। भाजपा को सारे वोट उनके नाम पर मिले।” यह पूछे जाने पर कि राजस्थान का मुख्यमंत्री कौन बनने जा रहा है, उन्होंने सीधा जवाब नहीं दिया और कहा, ‘‘आप सबकी कृपा है।”
इस सवाल पर कि क्या वह राज्य में कोई जिम्मेदारी स्वीकार करेंगे जो पार्टी उन्हें देगी, उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अपना जीवन जनसेवा के लिए समर्पित कर दिया है। मैं पार्टी की सेवा कर रहा हूं। मैं लोगों की सेवा में लगा हुआ हूं।” भाजपा ने राजस्थान के अलवर से सांसद और महंत बालकनाथ को तिजारा से विधानसभा चुनाव मैदान में उतारा था। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार इमरान खान को 6,173 मतों के अंतर से हराया। (एजेंसी)
Balaknath avoided questions related to speculations cm of rajasthan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
8 जुलाई का इतिहास: ज्योति बसु और सौरव गांगुली से जुड़ा है यह खास दिन
Jul 08, 2026 | 09:24 AMठाणे में भारी बारिश से बेपटरी हुआ सड़क परिवहन: मालशेज और कसारा घाट में लैंडस्लाइड, घोड़बंदर रोड पर लगा महाजाम
Jul 08, 2026 | 09:23 AMउमरिया में जोहिला बांध के दो गेट खुले, पानी का अद्भुत नजारा देखने उमड़ी भीड़, पुलिस-प्रशासन अलर्ट
Jul 08, 2026 | 09:21 AMAmarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और सुविधाओं पर LG मनोज सिन्हा सख्त, अधिकारियों को दिए ये खास निर्देश
Jul 08, 2026 | 09:16 AMYRKKH Upcoming Twist: लीप के बाद बदलेगी कहानी, अभिरा और अरमान के रिश्ते की होगी नई शुरुआत
Jul 08, 2026 | 09:13 AMबारुईपुर रेप-मर्डर केस में बड़ा एक्शन: क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान मुख्य आरोपी का एनकाउंटर! जानें पूरा मामला
Jul 08, 2026 | 09:12 AMक्या आप 24 घंटे बिना मोबाइल रह सकते हैं? तस्वीरों में देखें Digital Detox के जबरदस्त फायदे
Jul 08, 2026 | 09:09 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














