- Hindi News »
- India »
- Baba Ramdev On Bihar Election Praises Pm Modi Says No Opposition Match Prashant Kishor Owaisi
‘प्रशांत किशोर हों या ओवैसी…’, बाबा रामदेव ने की भविष्यवाणी, कहा- PM मोदी की टक्कर का कोई नहीं
Bihar Election की चर्चा इस समय पूरे देश की राजनीति में है। इसी बीच बाबा रामदेव ने भी अपनी टिप्पणी करते हुए कहा है कि सभी पार्टियों को जीत की उम्मीद है लेकिन मोदी का मुकाबला करने में कोई सक्षम नहीं है।
- Written By: सौरभ शर्मा

बाबा रामदेव बोले पीएम मोदी का व्यक्तित्व हिमालय जैसा मजबूत बताया (फोटो- सोशल मीडिया)
Baba Ramdev Remark on Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव का पारा चढ़ता जा रहा है और अब वोटिंग में एक महीने से भी कम समय बचा है। इस सियासी गर्मी के बीच योग गुरु बाबा रामदेव ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने न सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की, बल्कि बिहार में जीत का दम भर रहे प्रशांत किशोर और असदुद्दीन ओवैसी पर भी टिप्पणी की। बाबा रामदेव ने शुक्रवार न्यूज एजेंसी से बात करते हुए यह टिप्पणी की और साफ कहा कि विपक्ष में पीएम मोदी की टक्कर का कोई नेता नहीं है।
बाबा रामदेव ने बिहार के चुनावी माहौल पर कहा कि मैदान में उतरे सभी प्रमुख खिलाड़ी जीत के प्रति आश्वस्त नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा, “बिहार में महागठबंधन समेत हर कोई पूरी ताकत दिखा रहा है। सभी को भरोसा है कि वे जीतेंगे, चाहे वह महागठबंधन हो, जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर हों या एआईएमआईएम के ओवैसी ही क्यों न हों।” हालांकि, उन्होंने एनडीए को इन सब पर भारी बताया।
‘मोदी का व्यक्तित्व हिमालय जैसा’
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए बाबा रामदेव ने एनडीए गठबंधन की मजबूती का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एनडीए न केवल वर्तमान में देश का सबसे राजनीतिक रूप से शक्तिशाली गठबंधन है, बल्कि इसका नेतृत्व पीएम मोदी कर रहे हैं। बाबा रामदेव ने प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ की और उनके व्यक्तित्व को ‘हिमालय जितना मजबूत’ बताया। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए स्पष्ट कहा, “आज कोई भी विपक्षी नेता पीएम मोदी का मुकाबला करने में सक्षम नहीं है।” बिहार में मुख्य मुकाबला बीजेपी-जदयू वाले एनडीए और राजद के तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक के बीच ही माना जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
100 बिलियन डॉलर निवेश और 10 लाख नौकरियां! नॉर्वे और भारत के बीच हुई बड़ी डील, आतंकवाद पर भी गरजे PM मोदी
43 साल का इंतजार खत्म! ओस्लो पहुंचे PM मोदी, वैश्विक मंदी और युद्ध के बीच नॉर्वे से होने जा रही है ‘महाडील’
नीट पेपर लीक मामले सभी आरोपी भाजपाई, संजय राउत ने साधा पीएम मोदी पर निशाना
स्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
बिहार में कौन किसके साथ?
बिहार के चुनावी रण में दो प्रमुख गठबंधन आमने-सामने हैं। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में 5 पार्टियां शामिल हैं। इनमें बीजेपी, जदयू, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल हैं। सीटों के बंटवारे के तहत बीजेपी और जदयू 101-101 सीटों पर, जबकि चिराग पासवान की लोजपा (आर) 29 सीटों पर और ‘हम’ व राष्ट्रीय लोक मोर्चा छह-छह सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। एनडीए ने लगभग सभी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है, लेकिन लोजपा (आर) ने अभी कुछ नामों की घोषणा नहीं की है।
यह भी पढ़ें: टूट गया ‘महागठबंधन’! RJD-कांग्रेस समेत सभी सहयोगी एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में; क्या है असली वजह?
दूसरी तरफ, महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक) में राजद, कांग्रेस, दीपांकर भट्टाचार्य की भाकपा (माले), भाकपा, माकपा और मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) शामिल हैं। राज्य की 243 सीटों के लिए 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होगा और नतीजे 14 नवंबर को आएंगे।
Baba ramdev on bihar election praises pm modi says no opposition match prashant kishor owaisi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पेट्रोल पंप पर हो रहा बड़ा खेल, जानें किस तरीके से चोरी होता है पेट्रोल
May 19, 2026 | 03:34 AMAaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














