Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राम मंदिर ध्वज की पहली झलक आई सामने, 161 फीट ऊंची चोटी पर फहराएगा 20 फीट का धर्म ध्वज, देखें तस्वीर

Ram Mandir Dhwajarohan: अयोध्या राम मंदिर के 'शिखर' पर मंगलवार को 10 फीट ऊंचा और 20 फीट लंबा केसरिया धर्म ध्वज फहराया जाएगा, जो त्याग और रामराज्य के आदर्शों का प्रतीक है। इसकी पहली झलक सामने आ गई है।

  • By प्रतीक पांडेय
Updated On: Nov 25, 2025 | 10:51 AM

20 फीट विशाल केसरिया धर्म ध्वज की पहली तस्वीर आई सामने, फोटो- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Ayodhya Ram Mandir Hindi News: अयोध्या के राम मंदिर में मंगलवार को ध्वजारोहण कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए विशेष तैयारी है। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि 10 फुट ऊंचा और 20 फुट लंबा यह केसरिया ‘धर्म ध्वज’ त्याग और समर्पण का प्रतीक है, जिसे मंदिर के शिखर पर फहराया जाएगा।

राम मंदिर पर लगने वाली धर्म ध्वजा की पहली तस्वीर सामने आ गई है। यह केसरिया रंग की समकोण त्रिभुजाकार (राइट-एंगल्ड ट्रायंगुलर) ध्वजा है, जिसकी ऊंचाई 10 फुट और लंबाई 20 फुट है। यह तिकोना समकोण त्रिभुज का ध्वज अग्नि की ज्वाला और उगते हुए सूर्य का रंग दिखाता है।

ध्वज की विशिष्टता: 161 फीट की ऊंचाई के लिए विशेष डिजाइन

इस झंडे का वजन दो से तीन किलोग्राम के बीच है। ध्वज को अहमदाबाद के एक पैराशूट स्पेशलिस्ट ने डिजाइन किया है। इसे मंदिर की 161 फीट ऊंची चोटी और 42 फीट ऊंचे झंडे के खंभे के ऊपर के कठिन हालात को झेलने के लिए बनाया गया है। राम जन्मभूमि मंदिर के ऊपर यह ‘धर्म ध्वज’ फहराया जाएगा।

सूर्य, ॐ और कोविदार वृक्ष का प्रतीकात्मक महत्व

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि यह ‘धर्म ध्वज’ त्याग और समर्पण का प्रतीक है। यह पवित्र ध्वजा गरिमा, एकता और सांस्कृतिक निरंतरता का संदेश देती है और इसे रामराज्य के आदर्शों का प्रतीक माना जाता है।
• सूर्य (Sun): ध्वज पर उकेरा गया दीप्तिमान सूर्य भगवान राम के तेज और वीरता का प्रतीक माना जाता है। यह चमकता हुआ सूरज भगवान राम की काबिलियत और बहादुरी का प्रतीक है।
• ॐ (Om): इस भगवा पताका पर ‘ॐ’ का चिन्ह भी अंकित है।
• कोविदार वृक्ष (Kovidara tree): ध्वज पर कोविदार वृक्ष की आकृति भी अंकित है।

वास्तुकला में उत्तर और दक्षिण भारत का संगम

यह धर्म ध्वजा पारंपरिक उत्तर भारतीय नागर शैली में निर्मित मंदिर के ‘शिखर’ पर फहराई जाएगी। हालांकि, मंदिर की वास्तुशिल्प विविधता को दर्शाते हुए, इसके चारों ओर बना लगभग 800 मीटर लंबा परकोटा दक्षिण भारतीय वास्तुकला में डिजाइन किया गया है। मंदिर परिसर में मुख्य मंदिर की बाहरी दीवारों पर वाल्मीकि रामायण पर आधारित भगवान श्री राम के जीवन से जुड़े 87 बारीकी से पत्थर पर उकेरे गए प्रसंग हैं। घेरे की दीवारों पर भारतीय संस्कृति से जुड़े 79 कांस्य-ढाल वाले प्रसंग रखे गए हैं।

यह भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं राम मंदिर में लगने वाले ध्वज में ॐ और कोविदार वृक्ष क्यों है? जानिए इनका महत्व

ध्वजारोहण कार्यक्रम की समय सारणी

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के अनुसार, ध्वजारोहण कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा। ध्वजारोहण लगभग 11.50 बजे होगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश के गवर्नर और मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे।

Ayodhya flag hoisting ceremony first picture of 20 feet huge saffron religious flag comes out with surya om kovidara tree

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 25, 2025 | 10:51 AM

Topics:  

  • Ayodhya Ram Mandir
  • Ram Temple
  • Uttar Pradesh

सम्बंधित ख़बरें

1

JNU के रिसर्चर का राम मंदिर पर बनाया गया गाना हुआ वायरल, लोगों ने दिए जबरदस्त रिएक्शन

2

सदियों की वेदना को विराम…धर्म ध्वज फहराने के PM मोदी का भावुक संदेश, बोले- आज दुनिया राममय हो गई

3

‘आज अशोक सिंघल को शांति मिल रही होगी’, राम मंदिर ध्वजारोहण के बाद बोले RSS चीफ मोहन भागवत

4

‘सदियों का दर्द आज शांत हो रहा है…’, राम मंदिर ध्वजारोहण के बाद बोले PM मोदी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.