- Hindi News »
- India »
- Assembly Election Results 2026 Muslim Parties Owaisi Ajmal Humayun Kabir Defeated
हुमायूं कबीर से अजमल और ओवैसी तक…पांच राज्यों के चुनाव में नहीं चला मुस्लिम कार्ड, जनता ने चटाया धूल
Assembly Election Results 2026: विधानसभा चुनाव के नतीजों की बात करें तो बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है। वहीं तमिलनाडु में थलापति विजय की TVK पहली बार सरकार बनाते दिख रही है।
- Written By: अर्पित शुक्ला

हुमायूं कबीर, अजमल और ओवैसी (Image- Social Media)
Muslim Parties in Assembly Election Results 2026: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों की बात करें तो बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है। वहीं तमिलनाडु में डीएमके-एआईडीएमके खिलाफ उलटफेर करते हुए थलापति विजय की टीवीके पहली बार में ही सरकार बनाते हुए दिख रही है। केरल विधानसभा चुनाव नतीजे कांग्रेस को राहत देने वाले हैं। केरल में कांग्रेस की अगुवाई वाला यूडीएफ लेफ्ट गठबंधन एलडीएफ को सत्ता से हटाकर सरकार में वापसी कर रहा है।
इस चुनाव की सबसे बड़ी बात यह है कि इस बार न तो मुस्लिम कार्ड चला और न ही मुस्लिम महारथी चुनाव में कुछ खास कर पाए। असम में बदरुद्दीन अजमल की एआईयूडीएफ, तो वहीं बंगाल में हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी, पीरजादा अब्बास सिद्दीकी का इंडियन सेकुलर फ्रंट, असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम ये सभी पार्टियां कोई कमाल नहीं कर पाईं।
हुमायूं कबीर का नहीं चला जादू
बंगाल विधानसभा चुनाव में इस बार तृणमूल कांग्रेस (TMC) से निकाले गए विधायक हुमायूं कबीर ने पिछले साल अक्टूबर में अपनी नई पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) बनाई थी। हुमायूं कबीर ने राज्य की 115 सीटों पर चुनाव लड़ा। हुमायूं कबीर खुद मुर्शिदाबाद जिले की दो सीटों रेजीनगर (Rejinagar) और नोआदा (Noada) से चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। लेकिन हुमायूं कबीर की पार्टी फिलहाल किसी भी सीट पर आगे नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
सुवेंदु नहीं तो कौन? बंगाल में बीजेपी खेलेगी ‘सरप्राइज कार्ड’, सीएम फेस पर सस्पेंस! समझिए शाह के दौरे के मायने
500 FIR, 400 कार्यकर्ताओं को जेल…सुवेंदु अधिकारी का बड़ा खुलासा, नंदीग्राम में वेलकम के बीच एक्शन के संकेत
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
हिमंता बिस्वा सरमा ने CM पद से दिया इस्तीफा, असम में 11 मई के बाद होगा शपथ ग्रहण, देखें तस्वीरें
हुमायूं कबीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
बता दें कि हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद के बेलडांगा इलाके में बाबरी मस्जिद की नींव भी रखी थी, जिसको लेकर काफी सियासी बवाल मचा था। हालांकि भाजपा को हराने के लिए मुस्लिम वोटों ने ज्यादातर ममता बनर्जी की ओर रुख किया।
पीरजादा का सेकुलर फ्रंट भी नहीं आया काम
पीरजादा नौशाद सिद्दीकी के नेतृत्व में बना इंडियन सेकुलर फ्रंट (ISF) ने भी बंगाल विधानसभा चुनावों में कुल 120 सीटों पर चुनाव लड़ा था। आईएसएफ 33 सीटों पर लेफ्ट के साथ गठबंधन में लड़ रही थी। लेकिन वाम मोर्चा के साथ आईएसएफ को भी धूल चाटनी पड़ी। नौशाद सिद्दीकी खुद भांगड़ विधानसभा सीट से पीछे चल रहे हैं। भांगड़ में टीएमसी के दिग्गज नेता शौकत मोल्ला आगे हैं।
बदरुद्दीन अजमल भी हुए नाकाम
असम की सियासत में कभी किंगमेकर कहे जाने वाले बदरुद्दीन अजमल की पार्टी AIUDF इस बार की बुरी हार रही है। AIUDF इस बार 27 सीटों पर चुनाव लड़ रही थी और कांग्रेस से गठबंधन नहीं था। लेकिन एआईयूडीएफ केवल 2 सीटों पर ही आगे है।
बदरुद्दीन अजमल( इमेज-सोशल मीडिया)
अजमल खुद बिन्नाकांडी (Binnakandi) से आगे चल रहे हैं। लेकिन वो 14 सीटों के घाटे में चल रही है। एआईयूडीएफ और कांग्रेस के बीच 2021 के चुनाव में गठबंधन था और महाजोत का वो हिस्सा थे। कांग्रेस ने ध्रुवीकरण से बचने के लिए AIUDF से इस बार गठबंधन तोड़ लिया था।
ओवैसी भी नहीं कर पाए कमाल
असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) ने 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में पहले हुमायूं कबीर के साथ चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। बाद में स्टिंग ऑपरेशन के बाद अलग चुनाव लड़ने का फैसला किया। AIMIM ने विशेष तौर पर 8 विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन वो कहीं भी दूसरे नंबर पर भी नहीं है।
असदुद्दीन ओवैसी(सोर्स- सोशल मीडिया)
यह भी पढ़ें- आलू-पूरी से लेकर बंगाली रसोगुल्ला तक…BJP मुख्यालय पर जश्न की तैयारियां शुरू, देखें कैसा है माहौल
ओवैसी बिहार जैसा कमाल बंगाल में करना चाहते थे। AIMIM ने असम में एआईयूडीएफ का समर्थन भी किया था, लेकिन इससे अजमल को कोई फायदा नहीं मिला। ओवैसी ने असम में AIUDF के पक्ष में 8 रैलियों को संबोधित किया था।
Assembly election results 2026 muslim parties owaisi ajmal humayun kabir defeated
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में व्यावसायिक गैस सिलेंडर में ₹993 की बढ़ोतरी: बाजार में हड़कंप, कालाबाजारी की आशंका गहराई
May 06, 2026 | 03:09 PMLeopard Captured Sakoli: 5 वर्षीय बच्ची पर हमला करने वाला तेंदुआ पकड़ा गया, विर्शी क्षेत्र में दहशत खत्म
May 06, 2026 | 03:09 PMबुरहानपुर में उद्योगपतियों से मिले सीएम मोहन यादव, कहा- हर परिस्थिति में व्यापारियों के साथ है सरकार
May 06, 2026 | 02:56 PMनागपुर सहित महाराष्ट्र में आपूर्ति विभाग के ज्यादातर पद खाली, गरीबों तक अनाज पहुंचने में संकट
May 06, 2026 | 02:56 PMममता बनर्जी का फैसला सही, इस्तीफा देने की जरूरत नहीं’, संजय राउत ने उद्धव ठाकरे मामले का दिया हवाला
May 06, 2026 | 02:55 PMBhandara-Gondia MP: सांसद डॉ. प्रशांत पडोले के 2 साल बेमिसाल; संसद में 100% उपस्थिति और विकास कार्यों की झड़ी
May 06, 2026 | 02:46 PMनसरापुर कांड में बड़ा अपडेट, आरोपी को आधी रात गांव ले गई पुणे पुलिस और फिर…
May 06, 2026 | 02:45 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM













