

BJP Celebration on Election Results 2026: असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में आज विधानसभा चुनाव के नतीजो आ रहे हैं। 4 मई की सुबह विधानसभा चुनावों की वोटों की गिनती शुरू होते ही दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय पर तैयारियां नजर आईं। यहां पार्टी दफ्तर पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों के लिए पारंपरिक पूरियां और मिठाइयां बनाई जा रही हैं।
इसके साथ ही पांच राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की गिनती भी आज हो रही है और भाजपा को पूरा भरोसा है कि पार्टी इन चुनावों में शानदार प्रदर्शन करने जा रही है।
न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए शेफ ने कहा कि खाने की तैयारी बड़े स्तर पर की जा रही है। उन्होंने बताया कि हम सुबह 4 बजे से तैयारी कर रहे हैं। लगभग 400 से 500 लोगों के लिए खाना बनाया जा रहा है। शेफ ने बताया कि नाश्ते में सैंडविच, आलू-पूरी, पोहा और जलेबी जैसे कई आइटम हैं। इसके साथ ताजे फल, लस्सी, रबड़ी और पारंपरिक मिष्ठी दोई भी तैयार की गई है।
दोपहर के खाने के बारे में शेफ ने कहा कि लंच में दाल तड़का, कढ़ी पकोड़ा, परवल-आलू, चावल और पापड़ रखा गया है। शेफ ने बता या कि माहौल को और खास बनाने के लिए मिठाई में खास तौर पर बंगाली रसोगुल्ला और जलेबी भी बनाई जा रही है, जो पूरे दिन 400-500 लोगों को परोसी जाएगी। शेफ ने कहा कि इन सभी खाने की तैयारियों को 22 लोगों की एक खास टीम संभाल रही है।
इधर, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी सहित कुल 823 सीटों पर वोटों की गिनती चल रही है। गिनती की शुरुआत पोस्टल बैलेट से हुई, इसके बाद सुबह 8:30 बजे से ईवीएम की गिनती शुरू हुई। हर राउंड के नतीजे ECINET प्लेटफॉर्म और चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर आप देख सकते हैं। साथ ही चुनानी नतीजों से जुड़ी ताजा खबरें आप नवभारत लाइव पर देख सकते हैं।