बंगाल में हार को लेकर ममता बनर्जी की पहली प्रतिक्रिया, सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो, जानें क्या कहा

Mamata Banerjee Reaction: बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार के संकेत के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पहला रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा है कि हम देखो और इंतजार करों की नीति पर हैं।
Mamata Banerjee
ममता बनर्जी (फोटो सोर्स-IANS)
Published on
Updated on

Mamata Banerjee on Election Results: बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार के संकेत के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पहला रिएक्शन सामने आया है। ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट वीडियो में कहा है कि हम देखो और इंतजार करो की नीति पर चलेंगे। उन्होंने कहा कि हम चुनाव में टाइगर के बच्चों की तरह लड़े हैं। ममता बनर्जी ने वीडियो में आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग जानबूझकर मतगणना धीमी कर रहा है। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने मतगणना रोक दी है। 7 मशीनें भी बंद कर दी गई हैं।

वोट लूटे जा रहे

ममता बनर्जी ने आरोप लगया कि दफ्तरों में तोड़फोड़ की गई है। उन्होंने कहा कि वोट लूटे जा रहे हैं। हम अभी भी 100 सीटों पर आगे हैं, जिसे दिखाया ही नहीं जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी पुलिस अब माफिया के इशारों पर काम कर रही है, उन्होंने उनके सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। ममता ने कार्यकर्ताओं से कहा कि डरो मत, हम उनसे लड़ेंगे।

दफ्तरों में तोड़फोड़ का आरोप

भाजपा बंपर जीत की ओर बढ़ रही

अगर बात करें बंगाल विधानसभा चुनाव में रुझानों की तो भाजपा 293 सीटों में से 191 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जो 148 के बहुमत से काफी ज्यादा है। वहीं, टीएमसी 97 सीटों पर सिमटती दिख रही है। भाजपा को 114 सीटों का फायदा होते दिख रहा है। तो वहीं, टीएमसी को 115 सीटों का नुकसान होते दिख रहा है। बंगाल में 15 सालों से ममता बनर्जी की TMC का राज है और पहली बार बाजपा बंगाल में सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com