सुरीली आवाज हुई खामोश…आशा ताई के निधन से देश स्तब्ध, PM Modi समेत इन बड़े नेताओं ने जताया दुख
PM Modi Tribute Asha Bhosle: भारतीय संगीत जगत की दिग्गज और सदाबहार आवाज आशा भोसले के निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। PM Modi समेत कई बड़े नेताओ ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
- Written By: सजल रघुवंशी
आशा फोसले और पीएम मोदी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Legendary Singer Asha Bhosle: भारतीय संगीत जगत की दिग्गज और सदाबहार आवाज आशा भोसले के निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। 92 वर्ष की उम्र में उनके निधन की खबर ने न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री बल्कि करोड़ों प्रशंसकों को भी स्तब्ध कर दिया है।
दशकों तक अपनी मधुर आवाज़ से लोगों के दिलों पर राज करने वाली आशा भोसले ने भारतीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाई। उनके जाने को संगीत जगत की अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया गहरा दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आशा भोसले के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर उनके साथ अपनी पुरानी तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि भारत ने अपनी सबसे बहुमुखी और प्रसिद्ध आवाज़ों में से एक को खो दिया है। उन्होंने कहा कि आशा जी की दशकों लंबी संगीत यात्रा ने देश की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया और दुनियाभर के लोगों के दिलों को छुआ। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी आवाज़ में एक अलग ही जादू था, जो हर पीढ़ी को आकर्षित करता रहेगा। उन्होंने उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के कांग्रेस नेता राहुल गांधी, CM फडणवीस के सामने रखीं 3 मांगें
फडणवीस कैबिनेट के 8 बड़े फैसले: फसल कर्जमाफी के नियमों में ढील, पालघर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय कृषि बाजार
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार से पहले एकनाथ शिंदे का दिल्ली दौरा, अमित शाह मंत्रियों के नामों पर लगाएंगे मुहर
नवभारत विशेष: अब चलेगी स्वदेश निर्मित हाइड्रोजन ट्रेन, 17 जुलाई को भारत रचेगा इतिहास
भारतातील सर्वात ख्यातनाम आणि अष्टपैलू आवाजांपैकी एक असलेल्या आशा भोसले जी यांच्या निधनाने अतिशय दुःख झाले. त्यांच्या अनेक दशकांच्या अद्वितीय संगीत प्रवासाने आपल्या सांस्कृतिक वारशाला समृद्ध केले आणि जगभरातील असंख्य लोकांच्या मनाला स्पर्श केला. भावपूर्ण गीतांपासून ते जोशपूर्ण… pic.twitter.com/JsjoxbdCCt — Narendra Modi (@narendramodi) April 12, 2026
गृह मंत्री अमित शाह का शोक संदेश
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी आशा ‘ताई’ को याद करते हुए गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि आशा भोसले ने अपनी प्रतिभा और मधुर आवाज़ से एक अनूठी पहचान बनाई। उनके गीतों ने भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया और उनकी विरासत हमेशा जीवित रहेगी।
आज हर भारतीय और विशेषकर मेरे जैसे हर संगीत प्रेमी के लिए दुःखद दिन है, जब हम सबकी प्रिय आशा भोसले जी हमारे बीच नहीं रहीं। आशा ताई ने न सिर्फ अपनी मधुर आवाज और अद्वितीय प्रतिभा से एक अलग पहचान बनाई, बल्कि अपने सुरों से भारतीय संगीत को भी और अधिक समृद्ध किया। हर तरह के संगीत में… pic.twitter.com/ICbqgW6j38 — Amit Shah (@AmitShah) April 12, 2026
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी श्रद्धांजलि
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी आशा भोसले के निधन को बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा कि आशा जी महाराष्ट्र ही नहीं पूरे देश की सांस्कृतिक पहचान थीं। उनके गीतों ने हर युग में लोगों को भावनात्मक रूप से जोड़ा और उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।
🕐 1.11pm | 12-4-2026📍Nagpur. LIVE | Media Interaction#Maharashtra #Nagpur https://t.co/GBTRq3WgLQ — Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) April 12, 2026
केंद्रीय मंत्री निनिन गडकरी ने याद किए पुराने संबंध
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आशा भोसले के निधन को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि आशा जी के साथ उनके पारिवारिक संबंध रहे हैं और उनका जाना व्यक्तिगत रूप से भी एक बड़ी क्षति है। गडकरी ने उनके संगीत करियर को याद करते हुए कहा कि उन्होंने नया दौर, तीसरी मंज़िल, हरे रामा हरे कृष्णा, उमराव जान,इजाज़त और रंगीला जैसी फिल्मों के जरिए अपने गीतों को अमर बना दिया। उनका स्वर आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा।
भारतीय संगीत जगत की मशहूर और दिग्गज हस्ती गायिका पद्म विभूषण आशा भोसले जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। उनके साथ मेरे पारिवारिक संबंध रहें है। उनका जाना भारत के संगीत क्षेत्र की अपरिमित क्षति है। अपनी विलक्षण प्रतिभा से… — Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) April 12, 2026
ममता बनर्जी ने बताया प्रेरणादायक व्यक्तित्व
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आशा भोसले के निधन को बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा कि आशा जी एक प्रेरणादायक और मंत्रमुग्ध कर देने वाली गायिका थीं, जिन्होंने कई पीढ़ियों के दिलों पर राज किया। ममता बनर्जी ने यह भी याद दिलाया कि वर्ष 2018 में उन्हें बंगाल के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘बंगविभूषण’ से सम्मानित किया गया था। उन्होंने उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
Profoundly saddened by the demise of the great musical genius Asha Bhosle. She has been an inspiring and mesmerising singer who reigned over our hearts for generations. She sang many Bengali songs too, and is incredibly popular in Bengal also. We could confer our highest… — Mamata Banerjee (@MamataOfficial) April 12, 2026
यह भी पढ़ें: बिहार में नई सरकार की कवायद तेज, भाजपा ने शिवराज सिंह चौहान को सौंपी अहम जिम्मेदारी; BJP का होगा अगला सीएम?
यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की भावुक प्रतिक्रिया
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आशा भोसले को ‘माँ भारती की बेटी’ बताते हुए श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि आशा जी ने अपने गायन से पूरी दुनिया को मंत्रमुग्ध किया और उनका जाना पूरे देश के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति मिले।
#WATCH | Lucknow: On the demise of legendary singer Asha Bhosle, Uttar Pradesh Deputy CM Brajesh Pathak says, “Daughter of Maa Bharati! She had enthralled the entire world through her singing. She is no more with us. On behalf of the people and Govt of Uttar Pradesh, I express my… pic.twitter.com/xVkKUGgHFe — ANI (@ANI) April 12, 2026
आशा भोसले का जाना भारतीय संगीत जगत के लिए एक युग के अंत के समान है। उनकी आवाज़, उनके गीत और उनकी कला हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे। आने वाली पीढ़ियां भी उनके योगदान से प्रेरणा लेती रहेंगी।
