केरल के पलक्कड़ में बड़ा रेल हादसा, सफाईकर्मियों के ऊपर से गुजरी ट्रेन, चार की मौत

केरल के पलक्कड़ से इस वक्त की एक बड़ी ख़बर आ रही हैं। यहां एक ट्रेन की चपेट में आ जाने से चार सफाई कर्मियों की मौत हो गई है। शनिवार को हुए इस हादसे के बाद आस-पास अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है।
केरल के पलक्कड़ में बड़ा रेल हादसा, सफाईकर्मियों के ऊपर से गुजरी ट्रेन, चार की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (डिजाइन)
Published on
Updated on

तिरुवनंतपुरम: केरल के पलक्कड़ से इस वक्त की एक बड़ी ख़बर आ रही हैं। यहां एक ट्रेन की चपेट में आ जाने से चार सफाई कर्मियों की मौत हो गई है। शनिवार को हुए इस हादसे के बाद आस-पास अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। यह हादसा कैसे हुए इसकी जानकारी अभी तक नहीं हो पाई है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक यह दुर्घटना पलक्कड़ के पास शोरनूर पुल पर यह दुर्घटना हुई। मृतकों की पहचान लक्ष्मणन, वल्ली, रानी और लक्ष्मणन के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना तब हुई जब केरल एक्सप्रेस ट्रेन कचरा साफ करते समय पुल से टकरा गई।

तीन शव बरामद एक की तलाश जारी

उन्होंने बताया कि 3 मृतकों के शव बरामद कर लिए गए हैं और पुल के पास भरतपुझा नदी में एक अन्य व्यक्ति के शव की तलाश जारी है। पता चला कि वे बिना यह जाने कि ट्रेन आ रही है, काम कर रहे थे। हादसे के बाद से आस-पास दहशत का माहौल बना हुआ है।

पुल पर पटरी सफाई कर रहे थे कर्मचारी

रेलवे पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया कि चार सफाई कर्मी शोरनूर में भरतपुझा नदी के ऊपर पुल पर पटरियों की सफाई काम कर रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार से ट्रेन आ गई। जिसके चपेट में आने से तीन सफाई कर्मियों की मौत हो गई जबकि एक नदी में गिर गया। उसकी तलाश जारी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com