- Hindi News »
- India »
- Arvind Kejriwal Says If Bjp Wins It Will End Reservation For Sc St And Obc By Changing Constitution In Combined Press Conference In Lucknow
अगर BJP जीती तो ये संविधान बदलकर खत्म कर देगी SC, ST और OBC का आरक्षण: अरविंद केजरीवाल
प्रेस कॉन्फ्रेंस में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, 140 करोड़ की जनता इस बार इन्हें यानी बीजेपी 140 सीटों के लिए भी तरसा देगी। उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पंजाब में ये 99 सीटों के खेल में उलझ जाएंगे..
- Written By: साक्षी सिंह

लखनऊ में इंडि गठबंधन के तहत अखिलेश यादव और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस
लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने गुरुवार यानी आज सम्मलित प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान केजरीवाल ने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर निशाना साधा। उन्होंने एक बार से कहा कि अगर ये लोग जीत गए तो योगी आदित्यनाथ को 2-3 महीने में CM पद से हटा दिया जाएगा। साथ ही कहा कि अगर बीजेपी जीतती है तो वह संविधान बदलकर आरक्षण खत्म कर देगी।
INDIA गठबंधन के लिए वोट की अपील
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, आज लखनऊ में मैं उत्तर प्रदेश के मतदाताओं से INDIA गठबंधन को वोट करने के लिए अपील करने आया हूं। मैं 4 बातें रखना चाहता हूं। पहली, इस चुनाव में PM मोदी अपने लिए नहीं अमित शाह के लिए वोट मांग रहे हैं। दूसरी, अगर ये लोग जीत गए तो योगी आदित्यनाथ को 2-3 महीने में CM पद से हटा दिया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
अरविंद केजरीवाल के जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के खिलाफ हलफनामे के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंची CBI, जानें क्या कहा
जाति जनगणना पर सरकार का रुख साफ, अमित शाह ने संसद में विपक्ष के हर आरोप की निकाली हवा- VIDEO
‘नारी को नारा बनाना चाहती है भाजपा’, महिला आरक्षण पर संसद में अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा- VIDEO
Sambhal News: संभल में फिर गरजा योगी का बुल्डोजर, वर्षों पुराना इमामबाड़ा और ईदगाह पलभर में धराशाई
“पिछले चार पांच महीनों से इन्होंने शोर मचा रखा है 4 सौ पार, तो इन्हें 4 सौ पार चाहिए क्योंकि ये रिजर्वेशन खत्म करना चाहते हैं और बाबा साहब ने जो संविधान बनाया है उसको खत्म करना चाहते हैं।” – दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी, संयुक्त प्रेसवार्ता, लखनऊ pic.twitter.com/hrunBqR6Gs — Samajwadi Party (@samajwadiparty) May 16, 2024
तीसरी, अगर ये जीत गए तो इनकी पूरी तैयारी है कि ये संविधान बदलकर SC, ST, OBC का आरक्षण खत्म कर देंगे और चौथी बात, देश भर से जो आंकड़े आ रहे हैं वह दिखा रहे हैं कि 4 जून को INDIA गठबंधन की सरकार बनने वाली है।
LK आडवाणी को हटाने के लिए बना था नियम
केजरीवाल ने आगे कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसा नहीं कहा है कि वे 75 साल की उम्र में इस्तीफा नहीं देंगे। पीएम मोदी का ये नियम उन्हीं के द्वारा बनाया गया है और मुझे उम्मीद है कि वे अपने नियम को फॉलो करेंगे, नहीं तो लोग कहेंगे कि पीएम मोदी ने ये नियम लालकृष्ण आडवाणी को हटाने के लिए बनाया था। जब मैंने कहा था कि सीएम योगी को हटा दिया जाएगा, इस पर किसी भाजपा नेता की टिप्पणी नहीं आई। उनका हटना अब लगभग तय है।
“बीजेपी ब्रहमाण्ड की सबसे झूठी पार्टी है और इनके झूठ दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन अब जनता इनके झूठ को जान गई है और उन्हें स्वीकार नहीं किया जा रहा है।” – माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, संयुक्त प्रेसवार्ता, लखनऊ pic.twitter.com/RVk4CFBkTl — Samajwadi Party (@samajwadiparty) May 16, 2024
99 सीटों के खेल में उलझ जाएगी NDA
प्रेस कॉन्फ्रेंस में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, 140 करोड़ की जनता इस बार इन्हें यानी बीजेपी 140 सीटों के लिए भी तरसा देगी। उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पंजाब में ये 99 सीटों के खेल में उलझ जाएंगे, यहां उन्हें कुछ हासिल नहीं होगा।
Arvind kejriwal says if bjp wins it will end reservation for sc st and obc by changing constitution in combined press conference in lucknow
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ChatGPT का क्रेज: भारत टॉप 5 में, जानिए कैसे बदल रही है आपकी जिंदगी
Apr 17, 2026 | 03:07 AMVaishakh Amavasya:17 अप्रैल वैशाख अमावस्या पर जरूर करें ये काम, पितरों का मिलेगा अटूट आशीर्वाद
Apr 16, 2026 | 11:42 PMBhagwan Parshuram: भगवान परशुराम के जीवन से जुड़ी ये 10 बातें, शायद आप न जानते हों
Apr 16, 2026 | 11:23 PMनीतीश ने बिहार के साथ किया बड़ा गेम…सम्राट चौधरी के CM बनते ही प्रशांत किशोर ने खोल दिया मोर्चा
Apr 16, 2026 | 11:14 PMजब एक लड़की ने डॉ कलाम साहब से पूछा महिलाओं से जुड़ा भावुक सवाल; अर्जुन मेघवाल ने सदन में सुनाया किस्सा
Apr 16, 2026 | 11:08 PMवानखेड़े में पंजाब किंग्स की दहाड़, MI को 7 विकेट से रौंदा, अय्यर-प्रभसिमरन के दम पर लगातार हासिल की चौथी जीत
Apr 16, 2026 | 11:04 PMVaishakh Purnima: कब है वैशाख पूर्णिमा? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि
Apr 16, 2026 | 11:01 PMवीडियो गैलरी

संसद में महिला बिल की बातें और DU में कपड़ों के नाम पर छात्रा का अपमान! क्या यही है महिला सशक्तिकरण?
Apr 16, 2026 | 10:52 PM
हिजाब को मंजूरी लेकिन बिंदी-तिलक पर बैन? लेंसकार्ट के लीक डॉक्यूमेंट से मचा बवाल- VIDEO
Apr 16, 2026 | 10:02 PM
जाति जनगणना पर सरकार का रुख साफ, अमित शाह ने संसद में विपक्ष के हर आरोप की निकाली हवा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:25 PM
‘नारी को नारा बनाना चाहती है भाजपा’, महिला आरक्षण पर संसद में अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:17 PM
संघर्ष से सफलता तक: विजय वर्मा ने याद किए मुंबई के पुराने दिन, बताया कैसे बने ‘मटका किंग’
Apr 16, 2026 | 05:23 PM
धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण नहीं! संसद में विपक्ष पर बरसे अमित शाह, अखिलेश यादव को दी खास सलाह
Apr 16, 2026 | 01:57 PM












