पाकिस्तान की हिंसक गतिविधियों पर सेना देगी करारा जवाब, CDS जनरल अनिल चौहान ने फिर चेताया
CDS Anil Chauhan: प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान ने कहा है कि सेना पाकिस्तान की किसी भी हिंसक कार्रवाई चाहे वह राज्य या राज्येतर तत्वों द्वारा की जाए, का जवाब देने के लिए हर समय तैयार रहे।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान, फोटो: सोशल मीडिया
CDS in Annual Trident: जनरल अनिल चौहान ने पाकिस्तान के पर्ण-आयामी प्रतिरोध सिद्धांत को चुनौती देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया और कहा कि अब नई परिस्थितियों में सैन्य तैयारियां 24×7 और 365 दिन की होनी चाहिए।
जनरल चौहान मंगलवार को वार्षिक ट्राइडेंट व्याख्यान श्रृंखला के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि युद्ध और शांति की रेखा अब बहुत धुंधली हो चुकी है और दोनों एक-दूसरे में विलीन होते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में भारतीय सेना को अत्यधिक लचीले, सतर्क और हमेशा तैयार रहने की जरूरत है।
कहीं भी छिप नहीं सकते आतंकवादी
सीडीएस ने कहा कि भारत को पारंपरिक सैन्य अभियानों के लिए अपरंपरागत और परमाणु क्षेत्रों के बीच अधिक जगह बनानी होगी। उन्होंने दोहराया कि पाकिस्तान की जमीन पर बैठे आतंकवादी अब ‘‘कहीं भी सुरक्षित नहीं’’ हैं। भारतीय सेना के पास स्थिर और गतिशील दोनों प्रकार के लक्ष्यों को अत्यधिक दूरी से नष्ट करने की क्षमता होनी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे पर चला बुलडोजर, भारत ने शहबाज सरकार को लगाई कड़ी फटकार
हम न डरते हैं और न… अफगान मंत्री ने पाकिस्तान को दी खुली धमकी, कहा- हमने बड़ी ताकतों को हराया
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
फिर बिल से बाहर निकले बिलावल भुट्टो, सिंधु जल संधि पर भारत को दी परमाणु धमकी, कहा- पानी रोकना अस्तित्व पर हमला
नई सैन्य चुनौतियां और जवाबी रणनीति
जनरल चौहान के मुताबिक, पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद को हथियार बनाए जाने की नीति का जवाब पूरे आक्रामक अंदाज़ में देने की जरूरत है। यह अब एक नया सैन्य मानदंड बन चुका है। उन्होंने कहा कि पहला मानदंड यही है कि हमें पाकिस्तान की हर हिंसात्मक हरकत का जवाब देने के लिए तत्पर रहना होगा। उन्होंने कहा, “हमें स्थिर और गतिशील लक्ष्यों को बहुत लंबी दूरी से निशाना बनाने की क्षमता विकसित करनी होगी।”
परमाणु नीति पर बढ़ेगी निर्भरता, तकनीक में बढ़त जरूरी
सीडीएस ने बताया कि भविष्य के सैन्य अभियानों में भारत की परमाणु नीति की भूमिका और अधिक अहम होगी और यह पारंपरिक अभियानों की नींव बनती जा रही है। इसके साथ ही, उन्होंने जोर देकर कहा कि युद्धक्षेत्र में बढ़त बनाए रखने के लिए भारत को अपने विरोधियों की तुलना में तकनीकी रूप से अधिक उन्नत रहना होगा।
यह भी पढ़ें: देश के सभी एयरपोर्ट अलर्ट पर, 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक हमले की चेतावनी, CCTV सिस्टम एक्टिव मोड पर
जनरल चौहान का यह बयान ऐसे समय आया है जब सीमाओं पर पाकिस्तान द्वारा बार-बार संघर्ष विराम के उल्लंघन और आतंकवाद को समर्थन देने की घटनाएं सामने आती रही हैं। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि भारतीय सेना हर मोर्चे पर मजबूती से तैयार है और किसी भी दुस्साहस का तगड़ा जवाब दिया जाएगा।
