Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हरियाणा में आरती राव व श्रुति चौधरी के अलावा ये 7 नाम मंत्री पद की रेस में शामिल, विज के विभाग पर सभी की निगाहें

हरियाणा सरकार में मुख्यमंत्री सहित कुल 13 मंत्री हो सकते हैं। लेकिन भाजपा को अभी सिर्फ 9 चेहरों की तलाश है। क्योंकि केवल अनिल विज ही वो सीनियर नेता हैं जिन्होंने अपनी सीट बरकरार रखी है। अनिल विज का मंत्री पद लगभग तय है।

  • By Saurabh Pal
Updated On: Oct 17, 2024 | 12:14 AM

नायब सैनी और अनिल विज( फोटो सोर्स सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

चंडीगढ़ः हरियाणा में भाजपा कल सरकार बनाने जा रही है। नायब सैनी मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार शपथ लेने वाले हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि सीएम के साथ 10 मंत्री भी शपथ लेंगे। मंत्री पद की रेस में कई चेहरे शामिल हैं, 10 ऐसे प्रमुख नाम हैं जिनकी चर्चा सियासी गलियारों में सबसे अधिक है। हरियाणा सरकार में मुख्यमंत्री सहित कुल 13 मंत्री हो सकते हैं। लेकिन भाजपा को अभी सिर्फ 9 चेहरों की तलाश है। क्योंकि केवल अनिल विज ही वो सीनियर नेता हैं जिन्होंने अपनी सीट बरकरार रखी है। अनिल विज का मंत्री पद लगभग तय हैं, हालांकि विभाग को लेकर जरूर असमंजस की स्थिति है।

बता दें कि तीसरी बार सत्ता में आई भाजपा मंत्रिमंडल में जातीय समीकरण का विषेश ध्यान रखेगी। जिसमें जाट, ब्राह्ममण, पंजाबी और दलित समुदाय के मंत्री बनेंगे। जातिगत समीकरणों और समुदायों की मांगों को संतुलित करते हुए सरकार बनाना कोई आसान काम नहीं है, लेकिन बीजेपी ने हाल ही में गठित केंद्र व राज्यों की सरकारों में इसे सफलतापूर्वक किया है।

ये भी पढ़ें- रेलवे में नौकरी लगते ही बदले प्रेमी के सुर, प्रेमिका ने मिलने के बहाने मंदिर बुलाया और रचाई शादी

मुख्यमंत्री के अलावा ये हैं मंत्री पद के 10 दावेदार

1. अनिल विज
2. राव नरबीर
3 विपुल गोयल
4. मूलचंद शर्मा
5. महिपाल ढांडा
6. कृष्ण लाल पंवार
7. कृष्ण बेदी
8. आरती राव
9. श्रुति चौधरी
10. अरविंद शर्मा

हरियाणा के सियासी गलियारों मे जिन उपरोक्त 10 नामों की सबसे अधिक चर्चा है, उनमें से सिर्फ 3 नाम ऐसे हैं जो पिछली सरकार में भी मंत्री थे। बाकी अन्य सभी 7 नए चेहरे हैं। वहीं इन 7 नामों में से आरती राव, श्रुति चौधरी, राव नरबीर और अरविंद शर्मा का नाम फिक्स माना जा रहा है। बाकी अन्य चेहरे रेस में शामिल हैं।

आरती राव के बहाने आहिरवाल बेल्ट को साधेगी भाजपा

आरती राव केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत की बेटी हैं। वह पहली बार अटेली विधानसभा से जीत कर आईं हैं। उनको राव की सियासत का वारिस भी कहा जा रहा है। हालांकि ये भविष्य के गर्भ में है कि अहिरवाल बेल्ट को आरती राव संभाल पाती हैं या नहीं।

ये भी पढ़ें– रबी की कई फसलों पर बढ़ेगी एमएसपी, केन्द्रीय कैबिनेट ने लगाई मुहर, जानें कितना होगा फायदा?

श्रुति चौधरी को मिलेगा ईनाम

श्रुति चौधरी पूर्व मुख्यमंत्री बंसी लाल की पौत्री हैं। उनके कंधों पर अपने दादा की विरासत की जिम्मेदारी है। हालही में कांग्रेस से नाराजगी बढ़ने के बाद मां किरण चौधरी के साथ श्रुति चौधरी भाजपा में शामिल हुईं थी। इसके बाद भाजपा ने किरण चौधरी को राज्यसभा भेज दिया और श्रुति को विधानसभा का टिकट दे दिया। अब वह जीत कर आ गईं हैं, जससे उनका मंत्री पद तय माना जा रहा है।

अरविंद शर्मा बनेंगे ब्राह्मण चेहरा

हरियाणा में भाजपा का ब्राह्मण चेहरा अरविंद शर्मा बनेंगे। अरविंद शर्मा 2019 के लोकसभा चुनाव में दीपेंद्र हुड्डा को हराकर लोकसभा चुनाव जीता था। जिसे हुड्डा के गढ़ में भाजपा की बड़ी जीत माना जा रहा था। हालांकि इस बार के लोकसभा चुनाव में दीपेंद्र ने उन्हें करीब 3 लाख वोटों से हराकर अपना बदला पूरा कर लिया। इसके बाद भाजपा ने उन्हें गोहाना विधानसभा से उम्मीदवार घोषित किया। अब वह जीत कर आ गए हैं, ऐसे में उनका भी मंत्री पद तय माना जा रहा है।

Apart from aarti rao and shruti chaudhary these people will become ministers in haryana

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 17, 2024 | 12:14 AM

Topics:  

  • Anil Vij
  • Haryana Assembly Elections

सम्बंधित ख़बरें

1

खतरे में इस राज्य की भाजपा सरकार? मंत्री और मुख्यमंत्री की कलह खुलकर सामने; मुखिया के खिलाफ मोर्चा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.