- Hindi News »
- India »
- Central Government Increased The Msp Of 5 Rabi Crops
रबी की कई फसलों पर बढ़ेगी एमएसपी, केन्द्रीय कैबिनेट ने लगाई मुहर, जानें कितना होगा फायदा?
- Written By: Saurabh Pal
केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में किसानों को सरकार ने त्यौहारी तोहफा दिया है। बैठक में रबी की प्रमुख फसले गेहूं, सरसों समेत 5 फसलों का MSP बढ़ा दिया है।

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स-सोशल मीडिया)
नई दिल्लीः केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में बुधवार को कई अहम फैसले हुए। बैठक में देश भर के किसानों को सरकार ने त्यौहारी तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने रबी की फसलों का MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) बढ़ा दिया है। केंद्रीय कैबिनेट ने रबी सीजन की प्रमुख फसल सरसों और गेहूं के साथ 3 अन्य फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। सरसों की फसल पर 300 रुपये तो वहीं गेहूं पर 150 रुपये प्रति क्विंटल का इजाफा हुआ है।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सरसों का नया MSP अब 5950 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। इसके अलावा, गेहूं का MSP भी 150 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर 2425 रुपये कर दिया गया है। इस निर्णय से देशभर के कई किसानों को फायदा होगा और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
सम्बंधित ख़बरें
Pineapple Benefits: गर्मी में अनानास खाने से डिहाइड्रेशन ही नहीं, पीरियड्स के दर्द में भी मिलता है आराम
लाओस की गुफा बनी काल! सोने की तलाश में फंसे ग्रामीणों का रेस्क्यू जारी; कई देशों के एक्सपर्ट्स बचाव में जुटे
गोवंश तस्करी करने वाले गिरोह पर MCOCA के तहत बड़ी कार्रवाई, सरगना समेत 14 लोगों पर मामला दर्ज
वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े संग डांस फ्लोर पर उतरे Irfan Pathan, ‘चुन्नरी चुन्नरी’ वीडियो हुआ वायरल
चना, मसूर सैफ्लावर का नया रेट
इनके अलावा चना,मसूर और सैफ्लावर की फसलों का भी MSP बढ़ा है। चने के रेट में 250 रुपये तो वहीं मसूर के रेट में 275 रुपये की वृद्धि हुई है। अब चने का रेट 5440 रुपये प्रति क्विंटल से 5650 रुपये हो गया है। साथ मसूर का नया रेट 6700 हो गया है, जो पहले 6425 रुपये था। वहीं सैफ्लावर के रेट में 140 रुपये बढ़ें हैं, जिसका नया मूल्य 5,940 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। सरकार के इस फैसले देशभर के किसानों को आर्थिक लाभ होगा। इसके साथ फसलों के रेट को लेकर नाराज लोगों की सरकार से नाराजगी भी कम हो जाएगी।
धरनारत किसानों से उम्मीद
इस दौरान अश्ननी वैष्णव ने अपनी हरियाणा-पंजाब के बॉर्डर पर धरनारत किसानों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों के हित में कई फैसले लिये हैं। हमारी सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इसके अलावा वैष्णव ने कहा कि हमें उम्मीद है कि कैबिनेट के फैसलों के मद्देनजर किसान उचित फैसला लेंगे।
ये भी पढ़ें- क्यों मनाया जाता है ‘विश्व खाद्य दिवस’ जानिए इस विशेष दिन का इतिहास और मकसद
क्या होता है MSP
Minimum Support Price जिसे हिंदी में न्यूनतम समर्थन मूल्य कहा जाता है। सीधे शब्दों में कहें तो यह वो कीमत है जिसे सरकार द्वारा किसानों की फसलों के लिए तय करती है। इसी कीमत पर सरकारी क्रय केंद्रों पर फसल खरीदी जाती है। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि फसल की कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव से किसानों को सुरक्षा मिले। जब बाजार में फसलों की कीमतें गिरती हैं, तब MSP किसानों को एक स्थिर आय प्रदान करता है, जिससे वे आर्थिक संकट से बच सकें।
Central government increased the msp of 5 rabi crops
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Pineapple Benefits: गर्मी में अनानास खाने से डिहाइड्रेशन ही नहीं, पीरियड्स के दर्द में भी मिलता है आराम
May 30, 2026 | 10:01 PMलाओस की गुफा बनी काल! सोने की तलाश में फंसे ग्रामीणों का रेस्क्यू जारी; कई देशों के एक्सपर्ट्स बचाव में जुटे
May 30, 2026 | 09:54 PMगोवंश तस्करी करने वाले गिरोह पर MCOCA के तहत बड़ी कार्रवाई, सरगना समेत 14 लोगों पर मामला दर्ज
May 30, 2026 | 09:51 PMवरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े संग डांस फ्लोर पर उतरे Irfan Pathan, ‘चुन्नरी चुन्नरी’ वीडियो हुआ वायरल
May 30, 2026 | 09:50 PMभगवान राम की छवि से बाहर निकलने में थी हिचक, अरुण गोविल ने बताया क्यों ठुकराना चाहते थे Ramayana का ऑफर
May 30, 2026 | 09:00 PMफिट हैं राष्ट्रपति ट्रंप! व्हाइट हाउस ने जारी की मेडिकल रिपोर्ट; लंबाई और वजन का भी हुआ खुलासा
May 30, 2026 | 08:51 PMविनेश फोगाट के बाहर होते ही मचा बवाल, पति सोमवीर राठी ने WFI को घेरा, मंशा पर खड़े किए बड़े सवाल
May 30, 2026 | 08:48 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM










