बंगाल छोड़ देंगी ममता बनर्जी…बंगाल चुनाव पर सियासत तेज, हरियाणा के मंत्री ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
Anil Vij on West Bengal Elections: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजियों ने रफ्तार पकड़ ली है। इस दौरान हरियाणा के मंत्री का भी बड़ा बयान सामने आया है।
- Written By: प्रिया जैस
अनिल विज और ममता बनर्जी (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Haryana Minister on Bengal Elections Results: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए राजनीतिक पार्टियां चुनावी प्रचार करने में लगी हुई है। इस बीच हरियाणा के मंत्री ने भी दावा कर दिया है कि ममता बनर्जी की हार होने वाली है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Elections) को लेकर सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने मतदान प्रतिशत का हवाला देते हुए बड़ा दावा किया है।
अंबाला में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि पहले चरण में 90 प्रतिशत से ज्यादा मतदान होना यह दिखाता है कि जनता में भारी उत्साह है और यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रभाव का नतीजा है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े पैमाने पर मतदान कोई सामान्य बात नहीं है और इसके परिणाम 4 मई को साफ दिखाई देंगे।
अनिल विज ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना
अनिल विज ने इसी दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि नतीजे आने के बाद उन्हें राज्य छोड़ना पड़ सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
ममता-महुआ-सौगत समेत 5 सांसदों का घेराव! काकोली घोष के बेटे ने भेजा लीगल नोटिस, कोर्ट घसीटने की दी चेतावनी
ममता दीदी को अब तक का सबसे बड़ा झटका! सुदीप बंदोपाध्याय हुए बागी तो भड़के कल्याण बनर्जी, कहा- चले गए तो चले गए
Explainer: ममता बनर्जी की टूटती पार्टी के बीच बड़ा सवाल, किसे मिलेंगे TMC के 219.3538 करोड़ रुपये?
पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, दर्ज हुई एक नई एफआईआर; जानें क्या है मामला
#WATCH | Ambala | Haryana Minister Anil Vij says, “The first phase of West Bengal elections and the high voter turnout is a reflection of Prime Minister Modi’s wave. 92% voter turnout is no small feat… Wait for the 4th, she (West Bengal CM Mamata Banerjee) will run away from… pic.twitter.com/B5IkHIn7b1 — ANI (@ANI) April 26, 2026
वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए विज ने कहा कि दोनों के विचारों और सांस्कृतिक दृष्टिकोण में काफी अंतर है। उन्होंने इसे ‘सांस्कृतिक राष्ट्रवाद’ बनाम ‘बाहरी सोच’ का अंतर बताते हुए कहा कि यही वजह है कि मतभेद सामने आते रहते हैं।
यह भी पढ़ें – हुगली में PM मोदी ने TMC की उड़ा दी धज्जियां, RG कर मामले में कही बड़ी बात; बोले- इनका SC भी नहीं करती विश्वास
मन की बात पर बोले अनिल विज
प्रधानमंत्री के मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ का जिक्र करते हुए विज ने कहा कि नरेंद्र मोदी हर महीने देशवासियों से संवाद करते हैं और महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी साझा करते हैं। इस बार उन्होंने परमाणु ऊर्जा और पवन ऊर्जा जैसे क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही।
इसके साथ ही उन्होंने बांस उद्योग को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। हरियाणा के मंत्री अनिल विज के अनुसार, सरकार द्वारा बांस को पेड़ों की श्रेणी से अलग किए जाने के बाद इससे जुड़े उद्योगों को बढ़ावा मिला है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बांस से बने उत्पाद खरीदकर खासतौर पर पूर्वोत्तर राज्यों के कारीगरों को समर्थन दें।
इसके अलावा, उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित गणित ओलंपियाड में भारतीय छात्रों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि देश के बच्चे लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं और पुरस्कार जीतकर देश का नाम रोशन कर रहे हैं।
