Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत के खिलाफ साजिश रचने वाले किसी भी यूट्यूब चैनल, वेबसाइट को कर दिया जाएगा ब्लॉक: अनुराग ठाकुर

  • Written By: किर्तेश ढोबले
Updated On: Jan 20, 2022 | 06:56 AM

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Photo Credits-ANI Twitter)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: भारत विरोधी दुष्प्रचार और फर्जी खबरें फैलाने के लिए 20 यूट्यूब चैनल और दो वेबसाइट को अवरुद्ध (ब्लॉक) किए जाने के कुछ दिनों बाद सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने बुधवार को चेतावनी दी कि सरकार देश के खिलाफ ‘‘साजिश रचने” वालों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई जारी रखेगी।

इस मुद्दे पर सवालों के जवाब में ठाकुर ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘मैंने उनके खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया था। … मुझे खुशी है कि दुनियाभर के कई बड़े देशों ने इसका संज्ञान लिया। यूट्यूब भी आगे आया और उन्हें ब्लॉक करने के लिए कार्रवाई की।” सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने पिछले साल दिसंबर में खुफिया एजेंसियों के साथ एक समन्वित प्रयास में 20 यूट्यूब चैनल और दो वेबसाइट को अवरुद्ध (ब्लॉक) करने का आदेश दिया था, क्योंकि वे भारत विरोधी दुष्प्रचार और फर्जी खबरें फैला रहे थे।

मंत्री ने कहा, “और भविष्य में भी, भारत के खिलाफ साजिश रचने, झूठ फैलाने और समाज को विभाजित करने वाले ऐसे किसी भी अकाउंट को ब्लॉक करने के लिए कार्रवाई की जाएगी।”  मंत्रालय ने दिसंबर में एक बयान में कहा था, “ये 20 यूट्यूब चैनल और वेबसाइट पाकिस्तान से संचालित एक समन्वित दुष्प्रचार नेटवर्क से संबंधित हैं तथा भारत से संबंधित विभिन्न संवेदनशील विषयों के बारे में फर्जी खबरें फैला रहे थे।”

सम्बंधित ख़बरें

BCCI अध्यक्ष बनेंगे अनुराग ठाकुर…संभालेंगे मिथुन मन्हास की कुर्सी? सुप्रीम कोर्ट ने हटाया 9 साल पुराना बैन

राहुल की टी-शर्ट पर सवाल उठाने वाली BJP अब खुद फंसी! अनुराग ठाकुर की ₹82,000 की बेल्ट ने मचाया हंगामा- VIDEO

Video: ‘दीदी बंगाल को और कितना लूटेंगी?’, ममता बनर्जी पर बरसे अनुराग ठाकुर

सदन में सिगरेट फूंक रहे सांसद…भारत में बैन ई-सिगरेट पीने पर बवाल! देखें VIDEO

इसने कहा था इन चैनल का इस्तेमाल “कश्मीर, भारतीय सेना, भारत में अल्पसंख्यक समुदायों, राम मंदिर, जनरल बिपिन रावत आदि” जैसे विषयों पर समन्वित तरीके से विभाजनकारी सामग्री पोस्ट करने के लिए किया जा रहा था। (एजेंसी)

Any youtube channel website conspiring against india will be blocked thakur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 20, 2022 | 06:56 AM

Topics:  

  • Anurag Thakur

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.