Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 5 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

टीबी मुक्त भारत अभियान में दिल्ली पुलिस ने सांसद-11 को हराया, समाज में जागरूकता के लिए खेला गया ये मुकाबला

TB Free India: 'टीबी मुक्त भारत' अभियान के तहत दिल्ली पुलिस 11 और एमपी 11 के बीच क्रिकेट मैच हुआ। दिल्ली पुलिस ने 12 रनों से जीत हासिल की। सांसदों ने टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने की बात की।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Mar 16, 2026 | 12:01 PM

दिल्ली पुलिस बनाम सांसद-11 (फोटो-स्क्रीनशॉट)

Follow Us
Follow Us:

Delhi Police 11 vs MP 11: ‘टीबी मुक्त भारत’ मिशन के तहत नई दिल्ली में एमपी-11 और दिल्ली पुलिस के बीच रविवार को एक क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। इस मैच का उद्देश्य टीबी के प्रति जागरुकता फैलाना है। इस मुकाबले में दिल्ली पुलिस ने 12 रनों से जीत हासिल की। यह मुकाबला काफी रोमांचक हुआ। जिसमें एमपी-11 ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।

शिव सेना के सांसद श्रीकांत शिंदे ने कहा, “टीबी मुक्त भारत के तहत एमपी 11 और अन्य टीमों के बीच मैच खेला जाता है। आज का मैच दिल्ली पुलिस के साथ था। ऐसे मैचों के माध्यम से टीबी उन्मूलन का ध्येय पूरा होता दिखायी देता है। ऐसे मैचों का आयोजन होते रहना चाहिए। हम 12 साल से ऐसे मैच खेलते रहे हैं।” उन्होंने कहा कि एमपी लोगों को मैच खेलने का कम समय मिलता है, लेकिन हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा है।

भाजपा सांसद सौमित्र खान ने कहा, “एमपी-11 और दिल्ली पुलिस के मैच में कोई जीते या कोई हारे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। हमारा अंतिम लक्ष्य टीबी को हराना है और हम इसे प्राप्त करेंगे।” सौमित्र खान ने कहा कि इस बार बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का प्रदर्शन अच्छा रहेगा और हम सरकार बनाएंगे।

सम्बंधित ख़बरें

अजीत अगरकर का भविष्य अधर में! BCCI में नए मुख्य चयनकर्ता को लेकर मंथन, वीवीएस लक्ष्मण का नाम सबसे आगे

रिटायरमेंट के बाद पूर्व क्रिकेटरों को BCCI से कितनी मिलती है पेंशन? जानिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड का नियम

E20 के खिलाफ PM आवास मार्च पर रोके गए केजरीवाल, सरकार को सौंपी 2.33 लाख हस्ताक्षरों वाली याचिका

Air India Flight Turbulence: फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में जबरदस्त टर्बुलेंस, कई यात्री घायल

टीबी मुक्त भारत 🇮🇳 क्रिकेट मैच… दिल्ली पुलिस 11 vs सांसद 11 में सांसद 11 का टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का निर्णय… pic.twitter.com/E1gpus7lKJ — Anurag Thakur (@ianuragthakur) March 15, 2026

अनुराग ठाकुर ने क्या कहा?

भाजपा नेता अनुराग ठाकुर की पहल पर टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सांसद ‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ का संदेश देने के लिए मैत्रीपूर्ण मैच खेलते हैं। विभिन्न दलों के सांसदों की ‘एमपी-11’ टीम राजनेताओं, पुलिस या सेलिब्रिटी एकादश के खिलाफ मैच खेलती है। इन मैचों का एकमात्र उद्देश्य टीबी के बारे में जागरूकता बढ़ाना और भारत को टीबी मुक्त बनाना है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से भारत में टीबी के प्रति जागरुकता बढ़ी है और मरीजों की संख्या में बड़ी गिरावट आई है।

यह भी पढ़ें: आज ही के दिन सचिन तेंदुलकर ने रचा था इतिहास, 2012 में पूरा किया था शतकों का शतक

अनुराग ठाकुर और मनोज तिवारी जैसे सांसद लेते हैं भाग

अनुराग ठाकुर और मनोज तिवारी जैसे सांसद ऐसे मैचों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। दोनों ही भाजपा सांसद अपने समय में बेहतरीन क्रिकेटर रहे हैं। अनुराग ठाकुर क्रिकेट में प्रशासनिक रूप से भी बेहद सक्रिय रहे हैं। वह हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन और बीसीसीआई के अध्यक्ष रह चुके हैं। इस दौरान बीसीसीआई के उपाध्यक्ष और सांसद राजीव शुक्ला भी मौजूद रहे।

Tb mukt bharat delhi police beats mp 11 awareness match

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 16, 2026 | 11:56 AM

Topics:  

  • Anurag Thakur
  • BCCI
  • Cricket
  • Delhi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.