Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

BCCI अध्यक्ष बनेंगे अनुराग ठाकुर…संभालेंगे मिथुन मन्हास की कुर्सी? सुप्रीम कोर्ट ने हटाया 9 साल पुराना बैन

SC Lifts Ban On Anurag Thakur: सुप्रीम कोर्ट ने अनुराग ठाकुर को बड़ी राहत दी, BCCI पर लगा बैन हटाया और अब वह फिर से पदभार संभाल सकते हैं, जिससे भारतीय क्रिकेट प्रशासन में संतुलन लौटेगा।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Feb 05, 2026 | 07:11 PM

अनुराग ठाकुर (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Supreme Court Lifts Ban On Anurag Thakur: बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर बीसीसीआई के पद संभालने पर लगे प्रतिबंध को सुप्रीम कोर्ट ने समाप्त करते हुए बड़ी राहत दी है। अनुराग अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पदाधिकारी के तौर पर कार्यभार संभाल सकेंगे। हाल में ही बीसीसीआई के अध्यक्ष के रूप मिथुन मन्हास ने कुर्सी संभाली है। अब देखना होगा कि क्या फिर से अनुराग ठाकुर कोई पद मिलेगा या नहीं।

साल 2017 में लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों को लागू न करने की वजह से ठाकुर को पद से हटाया गया था। लोढ़ा कमेटी के नियमों में आयु सीमा और सरकारी पद जैसे कई कड़े प्रावधान शामिल थे। माना जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला भारतीय क्रिकेट के प्रशासनिक ढांचे में एक बड़ा मोड़ ला सकता है।

BCCI की बैठकों में शामिल हो सकते हैं अनुराग ठाकुर

सुप्रीम कोर्ट ने अनुराग ठाकुर पर बीसीसीआई में पद संभालने से लगा प्रतिबंध हटाते हुए साल 2017 में पारित अपने आदेश में संशोधन कर दिया। अब अनुराग ठाकुर बीसीसीआई से जुड़े कार्यों और बैठकों में शामिल हो सकेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

SIR विवाद में ममता बनर्जी के समर्थन में उतरी शिवसेना UBT, दुबे बोले- इतनी हिम्मत तो बड़े वकील भी नहीं दिखाते

‘हमने मना नहीं किया’, पाकिस्तान के साथ दो-दो हाथ का इंतजार कर रहे सूर्यकुमार, तय शेड्यूल पर जाएंगे कोलंबो

पाकिस्तानी PM ने IND vs PAK मैच के बहिष्कार को ठहराया सही, बांग्लादेश के समर्थन में उतरे शाहबाज शरीफ

‘चांद और सूरज छोड़कर’…सबकुछ मुफ्त देने का वादा, चुनावी रेवड़ी के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने 2017 में लगाया था प्रतिबंध

इस आदेश में अनुराग ठाकुर को बीसीसीआई की आंतरिक गतिविधियों से अलग रहने का निर्देश था। अनुराग ठाकुर पर जब साल 2017 में सुप्रीम कोर्ट ने प्रतिबंध लगाया था तब वो बीसीसीआई के अध्यक्ष थे। उस समय तत्कालीन चीफ जस्टिस तीरथ सिंह ठाकुर की अगुआई वाली बेंच ने आदेश जारी करते हुए अनुराग ठाकुर को बीसीसीआई की गतिविधियों से दूर रहने का आदेश दिया था।

मौजूद चीफ जस्टिस की अगुवाई वाली बेंच ने फैसले में किया संशोधन

अब मौजूदा चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अगुआई वाली बेंच ने उस आदेश में संशोधन कर दिया है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉय माल्य बागची की बेंच ने अब अनुराग ठाकुर को बीसीसीआई के आंतरिक, प्रशासनिक और अन्य मामलों में भाग लेने की अनुमति दे दी है।

यह भी पढ़ें: फीफा प्रेसिडेंट ने ICC अध्यक्ष जय शाह से की मुलाकात, साथ मिलकर काम करने को उत्सुक है जियानी इन्फेंटिनी

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जनवरी 2017 में लगाया गया प्रतिबंध आजीवन अयोग्यता के रूप में नहीं दिया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उसका इरादा आजीवन प्रतिबंध लगाने का नहीं था और न ही यह उचित है। अनुराग ठाकुर पहले ही बिना शर्त माफी मांग चुके हैं, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया था।

Supreme court lifting ban on anurag thakur from holding bcci office

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 05, 2026 | 06:28 PM

Topics:  

  • Anurag Thakur
  • BCCI
  • Cricket
  • Supreme Court

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.