Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जम्मू कश्मीर के नाम एक और उपलब्धि, ऐसा करने वाला पहला केंद्रशासित प्रदेश

  • By विजय कुमार तिवारी
Updated On: Apr 02, 2024 | 04:11 PM

आपातकालीन लैंडिंग सुविधा (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

श्रीनगर : वायुसेना के पांच हेलीकॉप्टर आपातकालीन स्थिति में उतरने के अभ्यास के तहत जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उतरे। यह जम्मू कश्मीर में इस तरह का पहला अभ्यास था। ऐसा होने के बाद जम्मू कश्मीर आपातकालीन लैंडिग सुविधा (Emergency Landing Facility) (ईएलएफ) वाला पहला केंद्रशासित प्रदेश बन गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए भारतीय सेना की उपलब्धि हासिल की।

अमेरिका निर्मित चिनूक हेलीकॉप्टर को भी इस अभ्यास में शामिल किया गया जिसे हाल ही में बल में शामिल किया गया है। इस अभ्यास के बाद, जम्मू कश्मीर आपातकालीन लैंडिग सुविधा (ईएलएफ) वाला पहला केंद्रशासित प्रदेश बन गया है। आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान तीन ऐसे राज्य हैं जहां ईएलएफ वर्तमान में उपलब्ध हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, अमेरिका निर्मित दो चिनूक, रूस निर्मित एक एमआई-17 और दो उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर (एएलएच) सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात राजमार्ग के वानपोह-संगम मार्ग पर उतरे। यह राजमार्ग कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ता है।

सम्बंधित ख़बरें

भारत का जलवा! अब खेत और सड़क से भी उड़ेगा हवाई जहाज, स्वदेशी विमान की विदेशों में भी चर्चा

भारत में बांग्लादेश-नेपाल जैसे हालात बनाने की साजिश, पाकिस्तान हनी ट्रैप को बना रहा हथियार

रेलवे स्टेशन पर समोसे बेच रही अम्मा पर टूट पड़े इंडियन आर्मी के जवान, वीडियो ने जीता लोगों का दिल

ऑपरेशन सागर बंधु: श्रीलंका में देवदूत बनी Indian Army, तूफान के बाद पुल निर्माण में जुटे जांबाज

उन्होंने बताया कि अभ्यास देर रात दो बजकर 50 मिनट पर संपन्न हो गया जिस दौरान हेलीकॉप्टर राजमार्ग पर उतरे और जमीन पर पड़े सैनिकों को उठाने का अभ्यास किया। अधिकारियों के मुताबिक, अभ्यास बिना किसी परेशानी के संपन्न हुआ।

आपातकालीन स्थिति में विमान उतारने के लिए 3.5 किलोमीटर लंबी पट्टी पर 2020 में काम शुरू हुआ था और यह पिछले साल पूरा हो गया। चिनूक हेलीकॉप्टर की अधिकतम गति 310 किमी प्रति घंटा है। इसका उपयोग भारी वजन उठाने के लिए किया जाता है। मुख्य कैबिन में 33 से अधिक पूर्णतः सुसज्जित सैनिक बैठ सकते हैं। इसका उपयोग चिकित्सा निकासी के लिए भी किया जा सकता है और इसमें 24 स्ट्रेचर समायोजित किए जा सकते हैं।

एमआई-17 हेलीकॉप्टर में 35 सैनिकों के बैठने की जगह है। एएलएच हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित है और इसमें दो इंजन हैं। इसका इस्तेमाल लोगों के हताहत होने पर उन्हें निकालने के लिए किया जाता है। इन हेलीकॉप्टरों को प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत और बचाव कार्यों में लगाया गया है।

–एजेंसी इनपुट के साथ

Another achievement in the name of jammu and kashmir the first union territory to do so

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 02, 2024 | 04:11 PM

Topics:  

  • Indian Army
  • Kashmir

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.