-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Anil Vij Did Not Get The Bungalow Allotted To Ministers In Haryana
हरियाणा में सरकार ने मंत्रियों को बंगला किया आवंटित, अनिल विज का नाम लिस्ट गायब
- Written By: Saurabh Pal
नायब सैनी सरकार में बने मंत्रियों को बंगले आवंटित किए जा रहे हैं। इस लिस्ट में इस लिस्ट में बीजेपी के दिग्गज नेता और मंत्री अनिल विज का नाम शामिल नहीं है।

नायब सैनी और अनिल विज (फोटो- सोशल मीडिया)
चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी मात देकर भाजपा सरकार में आ गई है। नायब सैनी सरकार में बने मंत्रियों को बंगले आवंटित किए जा रहे हैं। इस लिस्ट में इस लिस्ट में बीजेपी के दिग्गज नेता और मंत्री अनिल विज का नाम शामिल नहीं है।
अभी तक सिर्फ 10 मंत्रियों को नए बंगले आवंटित किए गए हैं। इस लिस्ट में विज के अलावा कृष्ण बेदी और श्याम सिंह राणा का नाम नहीं है। तीनों को अभी वेटिंग लिस्ट में रखा गया है।
ये भी पढ़ें-राजस्थान के रणथंभौर नेशनल पार्क से 25 बाघ लापता, मामला प्रकाश में आते ही मचा हड़कंप
सम्बंधित ख़बरें
अंबाला में बोरवेल में गिरे 4 साल के निर्भय की मौत, 21 घंटे लड़ता रहा जिंदगी और मौत की जंग, जानें पूरा मामला
हरियाणा के जींद में बड़ा सड़क हादसा! खाटू श्याम जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 3 की मौके पर ही मौत
हरियाणा: कांग्रेस विधायक के ऑफिस में तड़ातड़ चली गोलियां, पुलिस की आंखों के सामने हुई वारदात, मचा हड़कंप
हरियाणा के हांसी में जिम संचालक पर बरसीं गोलियां, महज 5 सेकंड के भीतर खत्म कर दी जिंदगी, CCTV देख उड़े होश
चंडीगढ़ में कृष्ण पवार को सेक्टर 3 में बंगला नंबर 32 दिया गया है, जो सीएम आवास के पास है। स्पीकर हरविंदर कल्याण को सेक्टर-2 में कोठी नंबर 48 आवंटित की गई। दुष्यंत चौटाला का सेक्टर-2 का 49 नंबर का बंगला अब शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा को दिया गया है। पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल की सेक्टर-5 में 52 नंबर कोठी अब उद्योग मंत्री राव नरवीर सिंह को आवंटित की गई है। निकाय मंत्री विपुल गोयल को सेक्टर-7 की कोठी नंबर 68 और खेल मंत्री गौरव गौतम को बंगला नंबर 75 दिया गया है।
महिला एवं विकास मंत्री श्रुति चौधरी को भी सेक्टर-7 का बंगला नंबर 72 दिया गया है। पीडब्ल्यूडी मंत्री नरवीर गंगवा को भी सेक्टर-7 में 73 नंबर का बंगला आवंटित किया गया है। डिप्टी स्पीकर कृष्ण लाल मिड्ढा को सेक्टर-16 में 239 नंबर की कोठी दी गई है। 7 बार के विधायक और कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कोठी की डिमांड नहीं की थी। उन्होंने पहले भी मंत्री रहने के दौरान चंडीगढ़ में बंगला नहीं लिया था। इसके अलावा कृष्ण बेदी और श्याम सिंह राणा को अभी आधिकारिक तौर से आवास अलॉट नहीं किया गया है। जल्द ही उन्हें भी चंडीगढ़ में कोठी मिल जाएगी।
बता दें कि वरिष्ठता के आधार पर सरकार विधायकों व मंत्रियों को बंगला आवंटित करती है। सभी को रहने के लिए राज्य सरकार आवास मुहैया कराती है। अगर किसी विधायक को घर आवंटित नहीं किया गया है और वो चंडीगढ़ आकर किसी होटल में ठहरते हैं तो उसका किराया भी सरकार की तरफ से दिया जाता है। अगर कोई पूर्व विधायक किसी सरकारी आवास में रह रहे होते हैं तो फिर उन्हें मार्केट रेट के हिसाब से किराया चुकाना होता है।
Anil vij did not get the bungalow allotted to ministers in haryana
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMMP Anganwadi Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:25 PMगेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:22 PMFlipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट
Jul 02, 2026 | 09:20 PMMPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:12 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














