हरियाणा के हांसी में जिम संचालक पर बरसीं गोलियां, महज 5 सेकंड के भीतर खत्म कर दी जिंदगी, CCTV देख उड़े होश

Hansi Gym Owner Murder: हरियाणा के हांसी में जिम संचालक की हत्या का मामला सामने आया है। फव्वारा चौक पर जिम संचालक कपिल की ताबड़तोड़ 10 राउंड फायरिंग कर हत्या कर दी गई।
haryana hansi gym owner murder
जिम संचालक की हत्या (सौजन्य-एक्स)
Published on
Updated on

Firing in Hansi Gym Owner Murder: हरियाणा के हांसी जिले में ताबड़तोड़ फायरिंग की खबर सामने आई है। हांसी जिले के फव्वारा चौक के पास अज्ञात हमलावरों ने एक जिम संचालक पर गोलियां चला दी। अज्ञात हमलावरों ने जिम के बाहर ट्रेनिंग दे रहे संचालक पर ताबड़तोड़ 10 राउंड फायर कर हत्या कर दी। यह घटना आज गुरुवार सुबह करीब 6 बजे हुई।

जिम संचालक का नाम कपिल बताया जा रहा है। हमलावरों ने जिम संचालक कपिल पर बेहद नजदीक से गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पास ही खड़ी शिखा नाम की एक युवती भी गोलीबारी के दौरान छर्रे लगने से घायल हो गई। युवती को हिसार के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक्सरसाइज सेशन के दौरान हमला

बताया जा रहा है कि जिस समय जिम के मालिक की हत्या हुई, उस समय वहां एक ट्रेनर जिम के बाहर एक्सरसाइज सेशन करवा रहा था। वह फव्वारा चौक के पास दुकानों के रैंप एरिया में युवाओं और युवतियों के एक ग्रुप को ट्रेनिंग दे रहा था। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि हमलावर मोटरसाइकिल पर आए थे और उन्होंने हेलमेट पहने हुए थे। हमलावरों ने संचालक की पीठ पर पहले हमला किया और संचालक के पलटते ही और गोलियां दागी। हमला करने के तुरंत बाद वे मौके से भाग गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, इलाके को सील किया और जांच शुरू की।

5 सेकंड में 10 राउंड फायरिंग

हालात की गंभीरता को देखते हुए, क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (CIA) और फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है। हरियाणा पुलिस हमलावरों की पहचान करने के लिए पास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और चश्मदीदों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने कुल 10 राउंड फायरिंग की। हमलावरों ने जिम के मालिक की पीठ और सिर पर बहुत करीब से सिर्फ़ पांच सेकंड के अंदर गोलियां मारीं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com