-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Amarinders Proposal To Intervene On Farmers Agitation Is Welcome Bjp General Secretary
किसानों के आंदोलन पर अमरिंदर का हस्तक्षेप का प्रस्ताव स्वागत योग्य: भाजपा महासचिव
- Written By: रवि शुक्ला

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महासचिव तरूण चुघ ने किसानों के मुद्दे का समाधान करने के पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के प्रयासों की सराहना की और कहा कि प्रदर्शनकारी किसानों के साथ जारी गतिरोध को दूर करने के लिए किसी भी हस्तक्षेप का वह स्वागत करते हैं।
तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ गत लगभग 11 महीने से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की विभिन्न सीमाओं पर किसानों के संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं। इनमें बड़ी संख्या में किसान पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के हैं। आंदोलनकारी किसान तीनों कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।
अमरिंदर सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए चुघ ने एक बयान जारी कर कहा ‘‘केंद्र सरकार किसानों से वार्ता के लिए हमेशा तैयार है और गतिरोध को समाप्त करने के लिए सभी प्रकार के हस्तक्षेप का स्वागत है”। सिंह ने बुधवार को घोषणा की थी कि वह अपनी नयी पार्टी गठित करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि तीनों कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के मुद्दे पर अपने प्रयासों को जारी रखने के लिए वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मिलेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
सिंह ने पिछले महीने भी शाह से मुलाकात की थी और किसानों के प्रदर्शन के मुद्दे पर चर्चा की थी। उन्होंने कहा था कि अगर किसानों के मुद्दे का समाधान निकलता है तो वह भाजपा से गठबंधन को तैयार हैं। चुघ ने सीमा सुरक्षा बल का क्षेत्राधिकार बढ़ाने के केंद्र के फैसले पर सिंह के रुख की भी सराहना की।
उन्होंने कहा कि सिंह एक सैनिक रहे हैं और वह राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति संवेदनशील हैं। भाजपा महासचिव ने कहा कि सिंह ने कांग्रेस की पोल खोल दी है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का पंजाब से सफाया हो जाएगा।
केंद्र सरकार ने हाल ही में बीएसएफ कानून में संशोधन किया था ताकि बल को पंजाब, पश्चिम बंगाल और असम में अंतरराष्ट्रीय सीमा से मौजूदा 15 किमी के बदले 50 किमी के भीतर तलाशी, जब्ती और गिरफ्तारी करने का अधिकार मिल सके।
चुघ ने कहा, ‘‘सिंह एक सैनिक हैं और वह राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर उपयुक्त रुख अपना रहे हैं। हम पंजाब कांग्रेस के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू की पाकिस्तान के प्रति हमदर्दी समझ सकते हैं लेकिन यह दुखद है कि वह एक सीमाई राज्य की राष्ट्रीय सुरक्षा की चिंताओं के प्रति संवेदनशील नहीं हैं।”
Amarinders proposal to intervene on farmers agitation is welcome bjp general secretary
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
थैंक्यू फ्रेंड्स…देर रात पीएम मोदी ने पोस्ट की नई Reel, युवाओं को सकारात्मक सुझावों के लिए कहा शुक्रिया
Jul 24, 2026 | 11:27 PM‘नशे ने बर्बाद कर दी जिंदगी…’ मुरैना के पोरसा में 19 वर्षीय सर्वेश ने गोली मारकर की खुदकुशी
Jul 24, 2026 | 11:23 PMदिल्ली पहुंचे NCP विधायक रोहित पवार, जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन को दिया समर्थन, सरकार पर साधा निशाना
Jul 24, 2026 | 11:22 PMदुबई के पब में रशियन डांसर्स पर उड़ते थे करोड़ों! साइबर ठगी के सुल्तान मिर्जा की अय्याशी, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 11:14 PM2047 तक देश के अग्रणी शहरों में शामिल होगा संभाजीनगर! सिटी ट्रांसफॉर्मेशन यूनिट तय करेगी विकास का नया रोडमैप
Jul 24, 2026 | 11:11 PMIndia Romania Relations: राष्ट्रपति मुर्मु की रोमानिया यात्रा, व्यापार और रक्षा सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति
Jul 24, 2026 | 11:02 PMFCRI Recruitment 2026: फ्लूइड कंट्रोल रिसर्च इंस्टीट्यूट में रिसर्च इंजीनियर के 19 पदों पर भर्ती
Jul 24, 2026 | 10:59 PMवीडियो गैलरी

अब सरकार की खैर नहीं! हरियाणा के ताऊ ने मोदी सरकार को दे दिया सीधा अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 10:00 PM
संसद में हिम्मत है तो बोलिए! NEET पेपर लीक पर खड़गे का पीएम मोदी पर सबसे तीखा हमला, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 09:35 PM
कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM














