- Hindi News »
- India »
- Amar Jawan Jyoti Issue Ex Servicemen Express Mixed Reactions On Merger Of Amar Jawan Jyoti With Nwms Eternal Fame
अमर जवान ज्योति को राष्ट्रीय समर स्मारक की लौ में मिलाने पर सियासी संग्राम जारी, पूर्व सैनिकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया
- Written By: सुभाष यादव

अमर जवान ज्योति (Photo Credits-Twitter)
नई दिल्ली: पूर्व सैनिकों ने यहां इंडिया गेट (India Gate) पर अमर जवान ज्योति (Amar Jawan Jyoti) का राष्ट्रीय समर स्मारक पर जल रही लौ के साथ विलय किए जाने के केंद्र के निर्णय पर शुक्रवार को मिली-जुली प्रतिक्रिया व्यक्ति की। पूर्व एयर वाइस मार्शल मनमोहन बहादुर ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री को टैग करते हुए उनसे इस आदेश को रद्द करने की अपील की। उन्होंने कहा, ”श्रीमान, इंडिया गेट पर जल रही लौ भारतीय मानस का हिस्सा है। आप, मैं और हमारी पीढ़ी के लोग वहां हमारे वीर जवानों को सलामी देते हुए बड़े हुए हैं।”
बहादुर ने कहा कि एक ओर जहां राष्ट्रीय समर स्मारक का अपना महत्व है, वहीं दूसरी ओर अमर जवान ज्योति की स्मृतियां भी अतुल्य हैं।हालांकि पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ ने केंद्र के निर्णय पर संतोष व्यक्त किया। दुआ ने कहा, ”राष्ट्रीय समर स्मारक के डिजाइन चयन और निर्माण में भूमिका निभाने वाले व्यक्ति के रूप में मेरा विचार है कि इंडिया गेट प्रथम विश्व युद्ध के शहीद नायकों का स्मारक है।”
सम्बंधित ख़बरें
7 मई को नेशनल हाईवे जाम करेगी MP कांग्रेस, जीतू पटवारी का बड़ा बयान; कहा- आज पोल हो जाए तो जीतेगी कांग्रेस
‘गुरु गुड़ रह गया…’, दिग्विजय सिंह ने भरी सभा में जीतू पटवारी पर कसा तंज; कांग्रेस की कलह आई सामने!
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
Census 2027: घर बैठे भरें जनगणना फॉर्म, नहीं तो पड़ सकता है भारी, जानें पूरा ऑनलाइन प्रोसेस
उन्होंने कहा कि अमर जवान ज्योति को 1972 में स्थापित किया गया था क्योंकि हमारे पास कोई और स्मारक नहीं था। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय समर स्मारक देश की आजादी के बाद युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देता है और सभी श्रद्धांजलि समारोहों को पहले ही नए स्मारक में स्थानांतरित किया जा चुका है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 फरवरी, 2019 को राष्ट्रीय समर स्मारक का उद्घाटन किया था, जहां ग्रेनाइट के पत्थरों पर 25,942 सैनिकों के नाम सुनहरे अक्षरों में अंकित हैं। पूर्व कर्नल राजेंद्र भादुड़ी ने कहा कि अमर जवान ज्योति पवित्र है और इसे बुझाने की जरूरत नहीं है। भादुड़ी ने ट्विटर पर लिखा, ”इंडिया गेट पर उन भारतीय सैनिकों के नाम हैं जिन्होंने युद्ध के दौरान जान गंवाई। यह मायने नहीं रखता कि इसे किसने बनवाया।”
अमर जवान ज्योति का निर्माण 1971 के भारत-पाक युद्ध में जान गंवाने वाले भारतीय सैनिकों के लिए एक स्मारक के रूप में किया गया था। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 26 जनवरी, 1972 को इसका उद्घाटन किया था। पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल कमल जीत सिंह ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय समर स्मारक के उद्घाटन के बाद दोनों लौ का एक होना लाजमी है।
पूर्व लेफ्टिनेंट कर्नल अनिल दुहून ने ट्विटर पर कहा कि ”अगर किसी के जैसी कोई चीज नहीं बना सकते सकते, तो उसे ही तोड़ दो” नए भारत के लिए भाजपा का मंत्र है। उन्होंने कहा कि अमर जवान ज्योति इतनी पवित्र है कि उसे छुआ या स्थानांतरित नहीं किया जा सकता।
Amar jawan jyoti issue ex servicemen express mixed reactions on merger of amar jawan jyoti with nwms eternal fame
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Maharashtra Pump Storage: महाराष्ट्र में 3.82 लाख करोड़ का ऊर्जा निवेश, 70,325 मेगावॉट उत्पादन का लक्ष्य
May 03, 2026 | 07:41 AMबिहार में पुलिस का बड़ा एनकाउंटर; बीजेपी नेता के भांजे का हत्यारा सोनू यादव ढेर, मामूली विवाद में की थी हत्या
May 03, 2026 | 07:30 AMभोर कांड से महाराष्ट्र में उबाल: मासूम की हत्या पर आक्रोश, रोहित पवार ने उठाई ‘शक्ति कानून’ लागू करने की मांग
May 03, 2026 | 07:29 AMVaishali Totewar Bribery Case: पुलिस महकमे में हड़कंप, ACB ने पुणे आयुक्तालय में रिश्वत लेते अधिकारी को दबोचा
May 03, 2026 | 07:26 AMगुरुग्राम में घर से मिली 5 लाशें, पति ने की पत्नी समेत 4 बच्चों की हत्या, खुद की काटी नस, इलाके में मचा हड़कंप
May 03, 2026 | 07:17 AMजासूसी पर ईरान के कड़े तेवर! इजरायल के लिए काम करने के आरोप में दो नागरिकों को दी फांसी
May 03, 2026 | 07:16 AM‘कुछ भी परमानेंट नहीं’, संजय जाधव के बयान से सियासी हलचल तेज, बगावत के संकेतों ने बढ़ाई अटकलें
May 03, 2026 | 07:12 AMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM













