-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Akhilesh Yadav Surrounded Yogi Government On Death Of Youth In Police Custody
लखनऊ में पुलिस कस्टडी में हुई मौत पर बिफरे अखिलेश यादव, बोले- अत्याचार ग्रह बन गए हैं थाने
- Written By: Saurabh Pal
लखनऊ में बीते रोज पुलिस हिरासत में एक व्यापारी की मौत हो गई। मृतक मोहित पांडेय के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने पीट-पीट उसको मौत के घाट उतार दिया। वहीं अब इस मामले को लेकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा सुप्रीमो तीखी टिप्पणी की है।

अखिलेश यादव (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
लखनऊः प्रदेश की राजधानी में बीते रोज पुलिस हिरासत में एक व्यापारी की मौत हो गई। मृतक मोहित पांडेय के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने पीट-पीट उसको मौत के घाट उतार दिया। वहीं अब इस मामले को लेकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा सुप्रीमो तीखी टिप्पणी की है।
उन्होंने सोशल हैंडल एक्स पर लिखा कि “उप्र की राजधानी में पिछले 16 दिनों में पुलिस ‘हिरासत में मौत (हत्या पढ़ा जाए)’ का दूसरा समाचार मिला है। नाम बदलने में माहिर सरकार को अब ‘पुलिस हिरासत’ का नाम बदलकर ‘अत्याचार गृह’ रख देना चाहिए। पीड़ित परिवार की हर माँग पूरी की जाए, हम उनके साथ हैं।”
कस्टोलियल डेथ में यूपी सबसे आगे
पत्रकारों से बातचीत करते हुए यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश कस्टोडियल डेथ में सबसे ऊपर जा रहा है। सरकार जीरो टॉलरेंस की बात कर रही है। पहले अमन गौतम की मौत हुई और आज एक और (मोहित पाडेंय) की मौत, अगर इस तरह प्रदेश की राजधानी में जान जा रही है तो प्रदेश में ऐसे अनेकों मामले मिल जाएंगे। उन्होंने कहा कि ये सरकार पुलिस से सरकार चलवाना चाहती है। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कि परिवार को न्याय मिले, परिवार की मांगों को मानना चाहिए और आर्थिक मदद करनी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
‘नदियों की सफाई के नाम पर हुआ हजारों करोड़ का भ्रष्टाचार’, सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा आरोप
राम मंदिर चढ़ावा घटा…जिम्मेदारों की संपत्ति बढ़ी, योगी का चंपत राय से किनारा तो डैमेज कंट्रोल में जुटी BJP!
राम मंदिर चोरी केस में CM योगी का कड़ा रुख: ‘बस 15 दिन का इंतजार, बख्शा नहीं जाएगा अपराधी कोई भी हो’
सपा में होने वाली है बड़ी बगावत? ओमप्रकाश राजभर के दावे से मची हलचल, देखें VIDEO
600 रुपये के लिए शुरू हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला मात्र 600 रुपये के लेनदेन को लेकर शुरु हुआ था। 32 वर्षयी मोहित की आदेश नाम के युवक के साथ 600 रुपये को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद आदेश ने फोन कर पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहित को पकड़कर थाने ले गई। सूचना के बाद मोहित का भाई शोभाराम उसे छुड़ाने थाने गया तो पुलिस ने उसे भी पकड़ कर लॉकअप में बंद कर दिया।
पुलिस ने जारी किया सीसीटीवी
मृतक के भाई शोभाराम ने बताया कि रात में पुलिस ने मोहित और मेरी पिटाई की। जिससे मोहित पांडेय की मौत हो गई। वहीं जब हंगामा बढ़ा तो पुलिस ने 5 मिनट की सीसीटीवी फुटेज दिखाई। परिजनों का कहना है कि 17 घंटे से मोहित लॉकअप में बंद था। पुलिस मात्र 5 मिनट की सीसीटीवी दिखा रही है।
Akhilesh yadav surrounded yogi government on death of youth in police custody
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सिर्फ 15,000 में पेट्रोल कार बनेगी Flex Fuel Vehicle, अब E85 और E100 पर दौड़ेगी आपकी पुरानी कार
Jun 21, 2026 | 02:54 AMAaj Ka Rashifal 21 June 2026: कर्क राशि वालों को मिलेगा पुरस्कार लाभ,जानें रविवार का भाग्यफल
Jun 21, 2026 | 12:15 AMIndia UK FTA: 15 जुलाई से लागू होगा भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता, पीयूष गोयल ने किया बड़ा ऐलान
Jun 20, 2026 | 11:17 PMमोहन भागवत से लेकर राहुल गांधी और अंबानी-अडानी तक, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में उमड़ा दिग्गजों का सैलाब
Jun 20, 2026 | 11:08 PMYoga Day: आखिर 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है योग दिवस? इसके पीछे का यह सच बहुत कम लोग जानते हैं!
Jun 20, 2026 | 11:04 PMकौन हैं परस्तू अहमदी, जिन्हें बिना हिजाब लाइव कॉन्सर्ट के बाद मिली 74 कोड़ों की सजा, लगा 2 साल का बैन
Jun 20, 2026 | 10:45 PMMessi की दीवानगी या हद से ज्यादा फैनगिरी? अर्जेंटीना के रंग में रंगी भेड़ का VIDEO वायरल
Jun 20, 2026 | 10:42 PMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM














