-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Akali Leader Supreme Court Big Leader Of Punjab Out On Bail In Drugs Case Bikram Singh Majithia Faces Probe Agency Akali Dal
Akali Leader: पंजाब के इस बडे नेता पर सुप्रीम कोर्ट की गाज, ड्रग्स केस में जमानत पर हैं बाहर।
- Written By: सौरभ शर्मा
Punjab: सुप्रीम कोर्ट में दलील दी कि जब पहले मजीठिया से पूछताछ हुई थी, तब उन्होंने सवालों के जवाब देने से इनकार कर दिया। पुलिस का तर्क था कि जमानत मिलने का मतलब यह नहीं कि आरोपी जांच से बच सकता है।

पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया
चंडीगढ़: सुप्रीम कोर्ट ने अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को ड्रग्स केस में पूछताछ के लिए 17 मार्च को सुबह 11 बजे पटियाला स्थित एसआईटी मुख्यालय में पेश होने का आदेश दिया है। पंजाब पुलिस ने हाईकोर्ट द्वारा दी गई उनकी जमानत को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, जिसमें कहा गया था कि मजीठिया जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं।
पंजाब पुलिस की दलील सहयोग नहीं कर रहे मजीठिया
पंजाब के एडवोकेट जनरल गुरमिंदर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में दलील दी कि जब पहले मजीठिया से पूछताछ हुई थी, तब उन्होंने सवालों के जवाब देने से इनकार कर दिया। पुलिस का तर्क था कि जमानत मिलने का मतलब यह नहीं कि आरोपी जांच से बच सकता है। हालांकि, कोर्ट ने साफ किया कि किसी भी आरोपी को जबरदस्ती इस तरह से मजबूर नहीं किया जा सकता कि वह पुलिस के अनुसार ही जवाब दे। जस्टिस अरविंद कुमार ने कहा, “यह आवश्यक नहीं कि मजीठिया वही जवाब दें, जैसा पंजाब सरकार चाहती है।”
मजीठिया का पलटवार बताया राजनीति से प्रेरित
मजीठिया के वकील आर. बसंत ने दलील दी कि यह केस पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है और सरकार उन्हें बेवजह परेशान कर रही है। उन्होंने कोर्ट से आग्रह किया कि पूछताछ के लिए स्पष्ट निर्देश दिए जाएं कि मजीठिया को कितने दिन पेश होना होगा। उन्होंने कहा, आप दो दिन का निर्देश दे सकते हैं। इसे पूरी तरह से पुलिस पर न छोड़ें, क्योंकि इसे राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
बद्रीनाथ दान घोटाला: जांच का सबसे बड़ा सबूत गायब, 32 दिन की CCTV फुटेज डिलीट, SIT की रिपोर्ट से मचा हड़कंप
बद्रीनाथ चढ़ावा मामले में बड़ा अपडेट! SIT आज अध्यक्ष के करीबी प्रमोद नौटियाल को कोर्ट में करेगी पेश
Badrinath Temple Theft: बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी मामले में SIT ने सौंपी 18 पेज की रिपोर्ट
3 साल की बैंक रिपोर्ट और CCTV फुटेज.. बद्रीनाथ मंदिर दान चोरी मामले में SIT की जांच तेज, 5 गवाहों के बयान दर्ज
अगली सुनवाई 24 मार्च को
सुप्रीम कोर्ट ने इस समय मजीठिया की जमानत रद्द करने से इनकार कर दिया, लेकिन उन्हें जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया। कोर्ट ने कहा कि जब भी जरूरत होगी, उन्हें पुलिस के सामने पेश होना होगा। अब इस मामले की अगली सुनवाई 24 मार्च को होगी। सभी की नजरें इस पर हैं कि क्या पंजाब पुलिस मजीठिया से ड्रग्स मामले से जुड़ी अहम जानकारी निकाल पाएगी या यह मामला फिर राजनीतिक बहस तक ही सीमित रहेगा।
देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
बता दें कि बिक्रम सिंह मजीठिया ने 2007 में पहली बार मजीठा निर्वाचन क्षेत्र से पंजाब विधानसभा चुनाव जीतकर अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी। इसके बाद 2012 और 2017 में भी उन्होंने इसी सीट से जीत दर्ज कर अपना दबदबा कायम रखा। उनकी लगातार जीत ने उन्हें पंजाब कैबिनेट में एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाया। अपने राजनीतिक करियर के दौरान, मजीठिया राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन, सूचना और जनसंपर्क, और गैर-पारंपरिक ऊर्जा मंत्री जैसे अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
Akali leader supreme court big leader of punjab out on bail in drugs case bikram singh majithia faces probe agency akali dal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा बुधवार, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
Jul 15, 2026 | 12:15 AMटीकमगढ़ में PDS राशन पर सवाल: गेहूं की बोरी से निकली जानवर की हड्डियां, राशन लेने से इनकार कर भड़के ग्रामीण
Jul 14, 2026 | 11:20 PMनागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMNag Panchami 2026: नाग पंचमी पर शिवलिंग पर क्या अर्पित करें? पूजा में की गई एक गलती बिगाड़ सकती है पूरा फल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMरवि किशन की झोली में बड़ी फिल्म, करण जौहर की नागजिला में निभाएंगे अहम किरदार, कार्तिक आर्यन के साथ आएंगे नजर
Jul 14, 2026 | 11:09 PMISRO-ISTRAC Recruitment 2026: इसरो में अप्रेंटिस के 95 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 14, 2026 | 11:08 PMAIMIM का प्रस्ताव: स्कूलों और धार्मिक स्थलों के पास शराब दुकानें हटाने को लेकर संभाजीनगर मनपा आमसभा में हंगामा
Jul 14, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM
ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PM














