-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Ajit Pawar Had Sent Us To Bjp In 2019 Big Revelation By Rana Jagjit Singh Patil Son
‘2019 में अजित पवार ने ही हमें BJP में भेजा था’, राणा जगजीत सिंह पाटिल के बेटे का बड़ा खुलासा
- Written By: शुभम सोनडवले
मल्हार पाटिल ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि 2019 में अजित पवार ने ही उन्हें भाजपा में भेजा था। वहीं, सांसद ओमराजे निंबालकर ने आरोप लगाया कि NCP को तोड़ने की साजिश 2019 से चल रही थी।

मल्हार पाटिल और अजित पवार (फोटो सोर्स: ट्विटर/पीटीआई)
मुंबई. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और तुलजापुर से विधायक राणा जगजीत सिंह पाटिल और अर्चना पाटिल के बेटे मल्हार पाटिल ने शनिवार को बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि 2019 में अजित पवार ने ही हमें भाजपा में भेजा और इसके बाद उन्होंने खुद भाजपा के साथ गठबंधन किया।
दरअसल, अजित पवार गुट ने अर्चना पाटिल को उस्मानाबाद लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया है। उनके पति राणा जगजीत सिंह पाटिल 2019 में अविभाजित राष्ट्रवादी पार्टी छोड़ने के बाद भाजपा में शामिल हुए थे। लेकिन इस लोकसभा चुनाव को लेकर महयुति में सीट बंटवारा होने के बाद उस्मानाबाद लोकसभा सीट एनसीपी को मिली। लेकिन इस क्षेत्र में एनसीपी के पास कोई मजबूत उम्मीदवार नहीं होने के चलते अजित पवार गुट ने भाजपा की अर्चना पाटिल को अपनी पार्टी में शामिल किया और उन्हें उम्मीदवार घोषित किया।
ओमराजे निंबालकर कसा तंज
इस पर अब उस्मानाबाद से मौजूदा सांसद ओमराजे निंबालकर ने पाटिल परिवार पर हमला किया। उन्होंने कहा कि जब राणा जगजीत सिंह पाटिल ने एनसीपी छोड़ी थी, तब उन्होंने अजित पवार पर हमला किया था। अब उनकी पत्नी अर्चना पाटिल सत्ता के लिए वापस एनसीपी में चली गई है। अब अजित पवार को वो सब सही लग रहे हैं? किसी भी हाल में पद अपने घर-परिवार में ही रहना चाहिए ऐसा प्रयास किया जा रहा है। इसलिए सत्ता के लालच में एनसीपी ने अर्चना पाटिल को उम्मीदवारी दी।
सम्बंधित ख़बरें
पानी मिलेगा ?… उधर कॉर्नर में रखा है, वहीं से ले लीजिए…नागपुर के होटलों में FDA नियमों की धज्जियां
अमेरिका छोड़ भारत क्यों लौटे अभिजीत दिपके? कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक ने किया सबसे बड़ा खुलासा
मुंबई BMC में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्रों का बढ़ा बैकलॉग, शादी, वीजा और एडमिशन की प्रक्रिया हो रही प्रभावित
Bhandara News: भंडारा में बनेगा लोकशाहीर अन्नाभाऊ साठे का भव्य स्मारक, पालकमंत्री पंकज भोयर की घोषणा
खून में राष्ट्रवादी, दिल में भाजपा और हाथों में धनुष-बाण
वहीं, निंबालकर के बयान पर मल्हार पाटिल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा, “हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास करते हुए अजीत पवार की सहमति से 2019 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी छोड़ दी और भाजपा में शामिल हो गए। मैं ये बात बहुत जिम्मेदारी से कह रहा हूं कि अजित पवार ने ही हमें पहले भेजा और फिर उन्होंने खुद भाजपा से हाथ मिलाया। आप (ओमराजे निंबालकर) हमारी चिंता मत कीजिए। हमारे खून में राष्ट्रवादी, दिल में भाजपा और हाथों में धनुष-बाण हैं। हम महायुति का काम पूरी ताकत से करेंगे।”
2019 से चल रही थी NCP को तोड़ने की साजिश
मल्हार के इस बड़े खुलासे के बाद पर ओमराजे निंबालकर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “आपसे (मीडिया) मल्हार पाटिल खुलासे पर अजित पवार से स्पष्टीकरण मिलने की उम्मीद है। क्या NCP को तोड़ने की साजिश 2019 से चल रही थी? क्योंकि अब मल्हार पाटिल के बयान से ये बात सामने आई है कि उन्हें अजित पवार ने भाजपा में भेजा। अजित पवार को इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए।”
Ajit pawar had sent us to bjp in 2019 big revelation by rana jagjit singh patil son
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
4500 करोड़ की ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ से पहले देख लें ये फिल्में और सीरीज, वरना छूट जाएगा पूरा कनेक्शन
Aug 03, 2026 | 03:42 PMRailway Apprentice Vacancy: नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे में 6,777 पदों पर अप्रेंटिस भर्ती, 19 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 03, 2026 | 03:41 PMपानी मिलेगा ?… उधर कॉर्नर में रखा है, वहीं से ले लीजिए…नागपुर के होटलों में FDA नियमों की धज्जियां
Aug 03, 2026 | 03:38 PMयौन उत्पीड़न केस में बृजभूषण बरी, विनेश-बजरंग ने जताई निराश, बोले- लड़ाई जारी रहेगी, फैसले को देंगे चुनौती
Aug 03, 2026 | 03:33 PMअमेरिका छोड़ भारत क्यों लौटे अभिजीत दिपके? कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक ने किया सबसे बड़ा खुलासा
Aug 03, 2026 | 03:32 PMछात्रों या अपराधियों पर कार्रवाई? सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने सरकार से पूछे ये तीखे सवाल
Aug 03, 2026 | 03:26 PMराउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले से निराश विनेश फोगाट, सिस्टम पर उठाए सवाल; हाईकोर्ट में देंगी चुनौती
Aug 03, 2026 | 03:24 PMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM












