Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज की ताजा खबर 15 दिसंबर LIVE: उत्तर भारत में छाया घना कोहरा, कड़कड़ाती ठंड की दस्तक

Breaking News Live: प्रधानमंत्री मोदी आज से जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की चार दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। इस यात्रा के अंतिम चरण में पीएम ओमान पहुंचेंगे।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Dec 15, 2025 | 01:43 PM
LIVE

लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:
  • 15 Dec 2025 01:43 PM (IST)

    15 Dec 2025 01:43 PM (IST)

    पूर्व सांसद और VHP के दिग्गज नेता राम विलास वेदांती का निधन

    राम मंदिर आंदोलन के अग्रणी संत पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती का सोमवार सुबह निधन हो गया। वे 67 साल के थे। मध्यप्रदेश के रीवा में उन्होंने अंतिम सांस ली।

  • 15 Dec 2025 01:01 PM (IST)

    15 Dec 2025 01:01 PM (IST)

    'महात्मा गांधी का नाम क्यों हटाया जा रहा', मनरेगा का नाम बदलने पर बोलीं प्रियंका

    केंद्र सरकार ने मनरेगा को खत्म कर ग्रामीण रोजगार के लिए नया कानून लाने का विधेयक लोकसभा सदस्यों में बांटा है। ‘विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ विधेयक 2025 में 125 दिनों के रोजगार की कानूनी गारंटी का प्रस्ताव है। प्रियंका गांधी ने इस पर सवाल उठाया है और पूछा है कि महात्मा गांधी का नाम क्यों हटाया जा रहा?

  • 15 Dec 2025 12:24 PM (IST)

    15 Dec 2025 12:24 PM (IST)

    MGNREGA को खत्म कर ग्रामीण रोजगार पर नया कानून लाएगी सरकार

    केंद्र सरकार ने मनरेगा को खत्म कर ग्रामीण रोजगार के लिए नया कानून लाने का विधेयक लोकसभा सदस्यों में बांटा है। ‘विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ विधेयक 2025 में 125 दिनों के रोजगार की कानूनी गारंटी का प्रस्ताव है।

  • 15 Dec 2025 11:50 AM (IST)

    15 Dec 2025 11:50 AM (IST)

    भाजपा के नव-नियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन दिल्ली के लिए रवाना

    #WATCH | Patna, Bihar: BJP's newly-appointed national working president, Bihar Minister Nitin Nabin leaves for Delhi. pic.twitter.com/PR4Qd9Ve8J

    — ANI (@ANI) December 15, 2025

  • 15 Dec 2025 11:46 AM (IST)

    15 Dec 2025 11:46 AM (IST)

    कोहरे की वजह से ग्रेटर नोएडा में टकराए एक दर्जन वाहन

    ग्रेटर नोएडा ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर एक दर्जन से ज्यादा वाहन कोहरे की वजह से आपस में टकरा गए हैं। वाहन में भरे हुए आलू सड़कों पर बिखर गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

  • 15 Dec 2025 11:23 AM (IST)

    15 Dec 2025 11:23 AM (IST)

    BJP ने अपने सभी सांसदों के लिए 15 दिसंबर से 19 दिसंबर तक व्हिप जारी किया

    संसद का शीतकालीन सत्र जारी है और इस बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने सभी सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है। बीजेपी ने अपने सभी सांसदों से 15 दिसंबर से 19 दिसंबर तक सदन में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। माना जा रहा है कि इस दौरान कई महत्वपूर्ण बिलों को सदन में पेश किया जाएगा।

  • 15 Dec 2025 11:17 AM (IST)

    15 Dec 2025 11:17 AM (IST)

    PM मोदी के खिलाफ कांग्रेस के नारे पर जेपी नड्डा ने की माफी की मांग

    राज्यसभा में जेपी नड्डा ने कहा, "सोनिया गांधी जी को कल कांग्रेस की रैली में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ लगाए गए नारों के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। कल कांग्रेस की रैली में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए। यह कांग्रेस पार्टी की सोच और मानसिकता को दर्शाता है। प्रधानमंत्री के खिलाफ ऐसी बातें कहना निंदनीय है। सोनिया गांधी जी को इसके लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।"

    Speaking in the Rajya Sabha, Union Minister JP Nadda says, "Sonia Gandhi ji should apologise to the nation for slogans raised against PM Modi in the Congress rally yesterday."

    "In the Congress rally yesterday, slogans were raised against PM Modi. This shows the Congress party's… pic.twitter.com/oWwUKj1DEQ

    — ANI (@ANI) December 15, 2025

  • 15 Dec 2025 11:06 AM (IST)

    15 Dec 2025 11:06 AM (IST)

    नौकरी के बदले ज़मीन मामले में अगली सुनवाई 19 दिसंबर को होगी

    नौकरी के बदले ज़मीन मामले में CBI ने दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट को बताया कि एक और आरोपी की मौत हो गई है। कोर्ट ने CBI को मृत आरोपी और दूसरे आरोपियों की रिपोर्ट दाखिल करने के लिए समय दिया है। मामले की अगली सुनवाई 19 दिसंबर को होगी।

  • 15 Dec 2025 10:09 AM (IST)

    15 Dec 2025 10:09 AM (IST)

    तीन देशों के दौरे पर रवाना PM नरेंद्र मोदी, पहले जाएंगे जॉर्डन

    नरेंद्र मोदी अगले तीन दिनों की जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान यात्रा के लिए सोमवार को रवाना हुए। उन्हेंने एक्स पोस्ट पर कहा, “अगले तीन दिनों में, मैं जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान जाऊंगा। ये तीन महत्वपूर्ण साझेदार हैं जिनके साथ भारत के सदियों पुराने सभ्यतागत संबंध और मजबूत द्विपक्षीय रिश्ते हैं।"

    Over the next three days, will be going to Jordan, Ethiopia and Oman. These are three valued partners with whom India has age-old civilisational ties and strong bilateral relations.https://t.co/QSkwR9m6IZ

    — Narendra Modi (@narendramodi) December 15, 2025

  • 15 Dec 2025 09:32 AM (IST)

    15 Dec 2025 09:32 AM (IST)

    पिता ने पांच बच्चों के साथ लगाई फांसी, बिहार में दिल दहलाने वाली घटना

    बिहार के मुजफ्फरपुर में एक पिता ने मानसिक तनाव और आर्थिक तंगी के चलते अपने पांच बच्चों को फंदे से लटका दिया और खुद भी फांसी लगा ली।

    यहां पढ़ें पूरी खबर

  • 15 Dec 2025 09:02 AM (IST)

    15 Dec 2025 09:02 AM (IST)

    जम्मू कोर्ट में NIA आज दाखिल करेगी पहलगाम आतंकी हमले से जुड़ी चार्जशीट

    राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) आज पहलगाम आतंकी हमले की चार्जशीट दायर करेगी, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी और हमले को पाकिस्तान-स्थित आतंकवादियों ने अंजाम दिया था। NIA की जांच में तीन पाकिस्तानी आतंकियों की सीधी संलिप्तता सामने आई है। चार्जशीट जम्मू स्थित NIA की विशेष अदालत में पेश की जाएगी।

  • 15 Dec 2025 08:26 AM (IST)

    15 Dec 2025 08:26 AM (IST)

    सिडनी का हमलावर पाकिस्तान आर्मी जनरल का बेटा

    सिडनी में हमला करने वाला नवीद अकरम, रिटायर्ड पाकिस्तानी सेना के जनरल सादिक अकरम का बेटा है। वह कुछ महीने पहले ISIS में शामिल हुआ था।

  • 15 Dec 2025 07:43 AM (IST)

    15 Dec 2025 07:43 AM (IST)

    आज दोपहर 12 बजे कार्यभार संभालेंगे नितिन नबीन

    राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद नितिन नबीन का आज बीजेपी मुख्यालय में भव्य स्वागत होगा। दोपहर 12 बजे वह कार्यभार संभालेंगे। बीजेपी के सभी बड़े नेता नितिन नबीन के स्वागत और कार्यभार संभालने के मौके पर मौजूद रहेंगे।

  • 15 Dec 2025 06:54 AM (IST)

    15 Dec 2025 06:54 AM (IST)

    उत्तर भारत में छाया घना कोहरा

    दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे कड़कड़ाती ठंड ने दस्तक दे दी है।

  • 15 Dec 2025 06:43 AM (IST)

    15 Dec 2025 06:43 AM (IST)

    PM मोदी आज जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की यात्रा पर रवाना होंगे

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की चार दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। इस यात्रा के अंतिम चरण में पीएम ओमान पहुंचेंगे।

Breaking News Live Update: प्रधानमंत्री मोदी आज से जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की चार दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। इस यात्रा के अंतिम चरण में पीएम ओमान पहुंचेंगे। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद नितिन नबीन का आज बीजेपी मुख्यालय में भव्य स्वागत होगा।

Aj ki taaja khabar 15th december 2025 live updates today latest and breaking news hindi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 15, 2025 | 06:42 AM

Topics:  

  • Breaking News
  • Live News Update

सम्बंधित ख़बरें

1

भारत के कई शहरों को दहलाने का प्लान! अलर्ट मोड पर सुरक्षा एजेंसियां, यहूदी पर्व पर हमले की साजिश

2

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में पहलगाम जैसी घटना, बॉन्डी बीच पर ताबड़तोड़ फायरिंग में कई लोगों की मौत

3

आज की ताजा खबर 14 दिसंबर: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

4

आज की ताजा खबर 13 दिसंबर: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.