Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज की ताजा खबर 13 दिसंबर: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

Breaking News: बारामती कोर्ट से महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को बड़ी राहत मिली है। मतदाताओं को कथित धमकी देने के मामले में उनके खिलाफ चल रही आपराधिक कार्यवाही को रद्द कर दिया गया है।

  • By प्रतीक पांडेय, अमन उपाध्याय
Updated On: Dec 13, 2025 | 10:03 PM

लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: बारामती कोर्ट से महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को बड़ी राहत मिली है। मतदाताओं को कथित धमकी देने के मामले में उनके खिलाफ चल रही आपराधिक कार्यवाही को रद्द कर दिया गया है। बारामती (पुणे) की अतिरिक्त सत्र अदालत ने 2014 के लोकसभा चुनाव से जुड़े प्रकरण में न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा जारी किए गए इश्यू ऑफ प्रोसेस के आदेश को निरस्त कर दिया। अदालत ने अपने फैसले में स्पष्ट कहा कि मजिस्ट्रेट का आदेश कानून की कसौटी पर खरा नहीं उतरता और इसमें न्यायिक विवेक का अभाव स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। कोलकाता में स्टेडियम में अव्यवस्था पर ममता बनर्जी ने मेसी से माफी मांगी है।

The liveblog has ended.
  • 13 Dec 2025 09:32 PM (IST)

    13 Dec 2025 09:32 PM (IST)

    हैदराबाद में फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी राहुल से मिले

    हैदराबाद में अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी ने उप्पल स्टेडियम में कांग्रेस सांसद और लोकसभा विपक्ष के नेता राहुल गांधी से बातचीत की।

    Hyderabad, Telangana: Argentine footballer Lionel Messi interacts with Congress MP and Lok Sabha LoP Rahul Gandhi at Uppal Stadium

    (Video Source: DD Sports) pic.twitter.com/pUGrSf7D60

    — IANS (@ians_india) December 13, 2025

  • 13 Dec 2025 08:54 PM (IST)

    13 Dec 2025 08:54 PM (IST)

    UP: मौलाना तौकीर रजा और उनके बहनोई पर लगे गंभीर आरोप

    बरेली में मौलाना तौकीर रजा, उनके बहनोई और आठ अन्य लोगों पर एक महिला को धमकाकर और परेशान करके उसकी जमीन हड़पने के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़ित महिला के पिता ने मानसिक पीड़ा के कारण आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    In Bareilly, Maulana Tauqeer Raza, his brother-in-law, and eight others face serious charges for threatening and harassing a woman to seize her land. The victim’s father attempted suicide due to mental distress. Police are investigating the case pic.twitter.com/adu3IxSPht

    — IANS (@ians_india) December 13, 2025

  • 13 Dec 2025 07:40 PM (IST)

    13 Dec 2025 07:40 PM (IST)

    दिल्ली-NCR में ग्रैप-4 की पाबंदियां लागू

    दिल्ली और एनसीआमें वायु गुणवत्ता में अचानक भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिसके चलते ग्रैप-4 की पाबंदियां लागू कर दी गई हैं। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) की GRAP सब-कमेटी ने ‘गंभीर+’ श्रेणी (दिल्ली में AQI 450 से अधिक) के तहत आने वाले GRAP स्टेज-IV के सभी प्रावधानों को पूरे एनसीआर में तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्णय लिया है। यह कदम पहले से लागू GRAP के स्टेज I, II और III के तहत चल रही कार्रवाईयों के अतिरिक्त है।

  • 13 Dec 2025 07:00 PM (IST)

    13 Dec 2025 07:00 PM (IST)

    छत्तीसगढ़: कोल्ड स्टोरेज की दीवार गिरने से 3 की मौत

    छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में मित्तल कोल्ड स्टोरेज की दीवार अचानक ढह गई। इस हादसे में चार मजदूर फंस गए, जिनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।

    Surajpur, Chhattisgarh: A wall at Mittal Cold Storage collapsed, trapping four laborers. Three died, and one sustained injuries pic.twitter.com/uc62Za6JfR

    — IANS (@ians_india) December 13, 2025

  • 13 Dec 2025 06:22 PM (IST)

    13 Dec 2025 06:22 PM (IST)

    गोवा केस में आरोपियों की पुलिस कस्टडी बढ़ाई गई

    गोवा के रोमियो लेन स्थित बिर्च होटल में आग लगने के मामले में कोर्ट ने चारों आरोपियों की पुलिस कस्टडी को पांच दिन और बढ़ाने का आदेश दिया है। आरोपियों में राजीव मोदक, प्रियांशु ठाकुर, राजवीर सिंघानिया और विवेक सिंह शामिल हैं। वहीं, मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए आज अरपोरा पंचायत के पांच पंच सदस्यों के बयान भी दर्ज किए गए हैं।

  • 13 Dec 2025 05:53 PM (IST)

    13 Dec 2025 05:53 PM (IST)

    हैदराबाद पहुंचे फुटबॉलर लियोनल मेसी

    अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनल मेसी भारत दौरे के तहत हैदराबाद पहुंच चुके हैं। अपने एक दिवसीय इंडिया विज़िट के दौरान हैदराबाद में उनकी मुलाकात कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से होने वाली है।

     

     

  • 13 Dec 2025 05:28 PM (IST)

    13 Dec 2025 05:28 PM (IST)

    2,050 से अधिक उड़ानों का संचालन, इंडिगो एयरलाइंस के प्रवक्ता का बयान

    इंडिगो एयरलाइंस के प्रवक्ता के मुताबिक, आज लगातार पांचवें दिन कंपनी का संचालन पूरी तरह सामान्य और स्थिर बना हुआ है। उन्होंने बताया कि आज इंडिगो संशोधित शेड्यूल के अनुसार 2,050 से अधिक उड़ानों का संचालन करेगी। सरकार के निर्देशों के तहत उड़ानों की संख्या में कटौती की गई है। इसके बावजूद इंडिगो के सभी 138 गंतव्य पूरी तरह से जुड़े हुए हैं और उड़ानों की समयबद्धता (ऑन-टाइम परफॉर्मेंस) भी सामान्य बनी हुई है।

     

  • 13 Dec 2025 04:53 PM (IST)

    13 Dec 2025 04:53 PM (IST)

    दिल्ली में प्रदूषण पर काबू पाने के लिए हो रहा पानी का छिड़काव

    दिल्ली में प्रदूषण पर काबू पाने के लिए नगर निगम सड़कों और पेड़-पौधों पर पानी का छिड़काव कर रहा है। वहीं दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के ओखला औद्योगिक क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 430 तक दर्ज किया गया है, जिससे हवा बेहद जहरीली हो गई है और लोगों के लिए सांस लेना मुश्किल और खतरनाक हो गया है।

    Delhi: The Municipal Corporation is sprinkling water on roads and trees to control pollution. The AQI in Okhla Industrial Area, South East Delhi, has reached 430, making the air extremely polluted and breathing hazardous for residents pic.twitter.com/2GPsogegUM

    — IANS (@ians_india) December 13, 2025

  • 13 Dec 2025 04:48 PM (IST)

    13 Dec 2025 04:48 PM (IST)

    भारतीय तटरक्षक बल ने पाकिस्तानी नाव को पकड़ा

    गुजरात के पोरबंदर में भारतीय तटरक्षक बल ने 10 को जाखौ के नजदीक एक पाकिस्तानी नाव को पकड़ा। इसके बाद नाव को पोरबंदर बंदरगाह लाया गया, जहां सुरक्षा एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

     

    Porbandar, Gujarat: The Indian Coast Guard intercepted a Pakistani boat near Jakhau on the 10th and brought it to Porbandar Port. Security agencies have started an investigation pic.twitter.com/8lGBEvq0of

    — IANS (@ians_india) December 13, 2025

  • 13 Dec 2025 04:11 PM (IST)

    13 Dec 2025 04:11 PM (IST)

    तिरुवनंतपुरम में मिली सफलता पर पीएम मोदी ने दी बधाई

    तिरुवनंतपुरम में बीजेपी और सहयोगी को मिली सफलता पर पीएम मोदी ने बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया और कहा कि धन्यवाद, तिरुवनंतपुरम! तिरुवनंतपुरम नगर निगम में भाजपा-एनडीए को मिला जनादेश केरल की राजनीति में एक ऐतिहासिक क्षण है। जनता को पूरा विश्वास है कि राज्य की विकास संबंधी आकांक्षाओं को केवल हमारी पार्टी ही पूरा कर सकती है। हमारी पार्टी इस जीवंत शहर के विकास और लोगों के लिए ‘जीवन की सुगमता’ को बढ़ावा देने के लिए काम करेगी’।

    PM Narendra Modi tweets, "Thank you, Thiruvananthapuram! The mandate the BJP-NDA got in the Thiruvananthapuram Corporation is a watershed moment in Kerala’s politics. The people are certain that the development aspirations of the state can only be addressed by our Party. Our… pic.twitter.com/TqKqYsJHza

    — ANI (@ANI) December 13, 2025

     

  • 13 Dec 2025 03:57 PM (IST)

    13 Dec 2025 03:57 PM (IST)

    कोलकाता स्टेडियम में बदइंतजामी पर पुलिस का एक्शन, ऑर्गेनाइजर हिरासत में

    लियोनेल मेसी टूर के दौरान कोलकाता स्टेडियम में बदइंतजामी पर पुलिस का एक्शन लेते हुए ऑर्गेनाइजर को हिरासत लिया गया

  • 13 Dec 2025 03:37 PM (IST)

    13 Dec 2025 03:37 PM (IST)

    जगदलपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बस्तर ओलंपिक समारोह में हुए शामिल

    छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बस्तर ओलंपिक समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा, "मैं आप सभी को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि बस्तर के सभी आदिवासी जिलों में सबसे ज्यादा दूध उत्पादन करके डेयरी के माध्यम आय बढ़ाई जाएगी। बस्तर में नए उद्योग, उच्च शिक्षा की व्यवस्थाएं और जरूरत के मुताबिक अस्पतालों की व्यवस्थाएं भी होगी।

  • 13 Dec 2025 03:11 PM (IST)

    13 Dec 2025 03:11 PM (IST)

    अयोध्या की पावन धरती पर आकर आभारी और कृतज्ञ हूं- CEC ज्ञानेश कुमार

    उत्तर प्रदेश के अयोध्या में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन करने पर कहा, "अयोध्या की पावन धरती पर मुझे सपरिवार आने का मौका मिला। इसके लिए मैं भगवान श्री राम का अत्यंत आभारी और कृतज्ञ हूं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में राम लला विराजमान के दर्शन मैंने, मेरी पत्नी और मेरे माता-पिता ने किए। ये सौभाग्य मुझे मिला, भगवान की ऐसी अनुकंपा है।

  • 13 Dec 2025 02:43 PM (IST)

    13 Dec 2025 02:43 PM (IST)

    UP बीजेपी अध्यक्ष के लिए पंकज चौधरी नामांकन दाखिल किया

    केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने UP बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक मौजूद रहे। इसके साथ ही इस दौरान बीजेपी के सीनियर नेता पीयूष गोयल और विनोद तावड़े भी मौजूद थे।

  • 13 Dec 2025 02:22 PM (IST)

    13 Dec 2025 02:22 PM (IST)

    UP भाजपा अध्यक्ष के लिए नामांकन से पूर्व राष्ट्रीय महासचिव लखनऊ BJP कार्यालय पहुंचे

    उत्तर प्रदेश भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव, विनोद तावड़े लखनऊ में BJP कार्यालय पहुंचे। अगले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामांकन आज भरे जाएंगे।

  • 13 Dec 2025 01:51 PM (IST)

    13 Dec 2025 01:51 PM (IST)

    बारामती कोर्ट से अजित पवार को बड़ी राहत

    बारामती कोर्ट से महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को बड़ी राहत मिली है। मतदाताओं को कथित धमकी देने के मामले में उनके खिलाफ चल रही आपराधिक कार्यवाही को रद्द कर दिया गया है। बारामती (पुणे) की अतिरिक्त सत्र अदालत ने 2014 के लोकसभा चुनाव से जुड़े प्रकरण में न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा जारी किए गए इश्यू ऑफ प्रोसेस के आदेश को निरस्त कर दिया। अदालत ने अपने फैसले में स्पष्ट कहा कि मजिस्ट्रेट का आदेश कानून की कसौटी पर खरा नहीं उतरता और इसमें न्यायिक विवेक का अभाव स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।

  • 13 Dec 2025 01:40 PM (IST)

    13 Dec 2025 01:40 PM (IST)

    'मैं माफी मांगती हूं', मेस्सी के इवेंट में बवाल पर CM ममता बनर्जी का पोस्ट

    फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी मेस्सी इन दिनों भारत दौरे पर हैं। सुबह वो कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम पहुंचे. फैंस की भारी भीड़ उमड़ी थी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साल्ट लेक स्टेडियम में हुई अव्यवस्था को लेकर गहरा दुख और नाराजगी जताई है। ममता बनर्जी ने कहा कि वह खुद हजारों खेलप्रेमियों और प्रशंसकों के साथ अपने पसंदीदा फुटबॉलर लियोनल मेस्सी की एक झलक पाने के लिए कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं, लेकिन वहां जो अव्यवस्था देखने को मिली, उसने उन्हें स्तब्ध कर दिया। मुख्यमंत्री ने लियोनल मेस्सी और सभी खेलप्रेमियों से इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे राज्य की छवि को ठेस पहुंची है।

    यहां पढ़ें पूरी खबर

  • 13 Dec 2025 12:39 PM (IST)

    13 Dec 2025 12:39 PM (IST)

    मेसी के कार्यक्रम में भड़क उठा फैंस का गुस्सा

    कोलकाता में मेसी के कार्यक्रम में फैंस का गुस्सा फूट गया। इस दौरान फैंस ने स्टेडियम में खाली बोतलें फेंकी। बताया जा रहा है कि फैंस खराब व्यवस्था के कारण भड़के थे।

  • 13 Dec 2025 11:53 AM (IST)

    13 Dec 2025 11:53 AM (IST)

    बिहार के सीतामढ़ी में पुलिस के साथ मुठभेड़ में वांछित अपराधी घायल, हथियार बरामद

    बिहार के सीतामढ़ी जिले के बेलसंड थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात पुलिस मुठभेड़ में अपराधी घायल हो गया। इस घटना के बाद अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया। घटनास्थल से पुलिस ने हथियार भी बरामद किया है।

  • 13 Dec 2025 11:24 AM (IST)

    13 Dec 2025 11:24 AM (IST)

    संसद भवन पर आतंकी हमले की बरसी : प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कांग्रेस नेताओं ने दी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि

    संसद भवन पर हमले की शनिवार को 24वीं बरसी पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कांग्रेस नेताओं ने शहीदों को याद कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "भारतीय संसद पर आज ही के दिन हुए कायराना आतंकी हमले में शहीद हुए हमारे बहादुर जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि। देश के गौरव की रक्षा करते हुए अपनी जान कुर्बान करने वाले वीर शहीदों और उनके परिवारों का देश हमेशा ऋणी रहेगा। सादर नमन।"

  • 13 Dec 2025 10:04 AM (IST)

    13 Dec 2025 10:04 AM (IST)

    उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत

    उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हुए सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। हादसा ऑटो और ट्रक की टक्कर से हुआ, जिसमें ऑटो सवार यात्री उछलकर सड़क पर गिरे और 3 लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया।

  • 13 Dec 2025 09:41 AM (IST)

    13 Dec 2025 09:41 AM (IST)

    अरुणाचल प्रदेश में पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में कश्मीरी युवक गिरफ्तार

    अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी सियांग जिले के आलो से जासूसी के एक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। खुफिया एजेंसियों से मिली अहम जानकारी के आधार पर जम्मू-कश्मीर के एक युवक को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

  • 13 Dec 2025 09:01 AM (IST)

    13 Dec 2025 09:01 AM (IST)

    स्थानीय निकाय चुनावों के लिए केरल में मतगणना शुरू

    केरल में दो चरण में संपन्न हुए 1,199 स्थानीय निकायों के चुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हो गई। पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई और फिर ईवीएम के जरिए डाले गए वोट की गिनती शुरू हुई।

  • 13 Dec 2025 07:59 AM (IST)

    13 Dec 2025 07:59 AM (IST)

    राहुल गांधी हैदराबाद में मेस्सी के जीओएटी इंडिया टूर इवेंट में होंगे शामिल

    लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 13 दिसंबर को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में फुटबॉल के दिग्गज लियोनेल मेसी के ‘जीओएटी इंडिया टूर’ इवेंट में शामिल होंगे। राहुल गांधी, मेस्सी की लीडरशिप वाली टीमों और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के बीच होने वाला एक फ्रेंडली मैच देखेंगे।

  • 13 Dec 2025 07:18 AM (IST)

    13 Dec 2025 07:18 AM (IST)

    दिल्ली की हवा बेहद खराब, AQI चिंताजनक

    आज सुबह से ही धौला कुआं इलाके में जहरीली धुंध की मोटी परत छाई हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, इस क्षेत्र का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 376 है, जिसे 'अत्यंत खराब' श्रेणी में रखा गया है।

  • 13 Dec 2025 06:57 AM (IST)

    13 Dec 2025 06:57 AM (IST)

    बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज रखेंगे हिमाचल प्रदेश कार्यालय की आधारशिला

    शनिवार सुबह 10:00 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की ओर से हिमाचल प्रदेश कार्यालय का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बताया कि बिहार में एनडीए और भाजपा की प्रचंड विजय के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का हिमाचल में यह पहला आगमन है और पीटरहॉफ मैदान में हजारों कार्यकर्ता उनका भव्य अभिनंदन करेंगे।

  • 13 Dec 2025 06:54 AM (IST)

    13 Dec 2025 06:54 AM (IST)

    स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी कोलकाता पहुंचे

    स्टार फुटबॉल प्लेयर लियोनेल मेस्सी कोलकाता पहुंचे हैं। उन्होंने आधिकारिक तौर पर अपने G.O.A.T इंडिया टूर 2025 की शुरुआत की।

    #WATCH | West Bengal | Star footballer Lionel Messi arrives at the hotel he is staying at in Kolkata, after he touched down in the capital city a while ago, officially kicking off his G.O.A.T India Tour 2025. pic.twitter.com/PNuME8mAa5

    — ANI (@ANI) December 12, 2025

Aaj ki taaja khabar 13 th december 2025 live updates today latest and breaking news hindi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 13, 2025 | 06:49 AM

Topics:  

  • Breaking News

सम्बंधित ख़बरें

1

भारत के कई शहरों को दहलाने का प्लान! अलर्ट मोड पर सुरक्षा एजेंसियां, यहूदी पर्व पर हमले की साजिश

2

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में पहलगाम जैसी घटना, बॉन्डी बीच पर ताबड़तोड़ फायरिंग में कई लोगों की मौत

3

आज की ताजा खबर 14 दिसंबर: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

4

आंध्र प्रदेश के मारेडुमिल्ली में भीषण हादसा, खाई में गिरी बस, 9 लोगों की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.