Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज की ताजा खबर 14 दिसंबर : दिल्ली के राम लीला मैदान में आज कांग्रेस की वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली

Breaking News Live Update: दिल्ली के राम लीला मैदान में आज कांग्रेस की वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली होगी. जिसमें राहुल गांधी समेत पार्टी के तमाम दिग्गज नेता शामिल होंगे।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Dec 14, 2025 | 03:24 PM
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:
  • 14 Dec 2025 03:24 PM (IST)

    14 Dec 2025 03:24 PM (IST)

    यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव पर योगी आदित्यनाथ

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के अंदर हमारे चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हो रही है और एक अनुभवी कार्यकर्ता को उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व मिलने के साथ ही उत्तर प्रदेश के अंदर अब नई गति के साथ सरकार और संगठन मिलकर प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप आगे बढ़ने के संकल्प के साथ बढ़ पाएगा। नए दायित्व के कार्य हम सभी के सामने नई चुनौती के साथ हैं।

    #WATCH | लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "...आज उत्तर प्रदेश के अंदर हमारे चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हो रही है और एक अनुभवी कार्यकर्ता को उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व मिलने के साथ ही उत्तर प्रदेश के अंदर अब नई गति के साथ सरकार और संगठन मिलकर… https://t.co/l8U35uinRl pic.twitter.com/an3BDaQ0jX

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 14, 2025

  • 14 Dec 2025 02:16 PM (IST)

    14 Dec 2025 02:16 PM (IST)

    पंकज चौधरी बने UP भाजपा के नए अध्यक्ष

    केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री और महाराजगंज से सातवीं बार लोकसभा के सदस्य पंकज चौधरी को भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित किया गया है।

  • 14 Dec 2025 01:50 PM (IST)

    14 Dec 2025 01:50 PM (IST)

    वोट चोरी पर उन्होंने गलत जानकारी दी-मल्लिकार्जुन खरगे

    ‘वोट चोरी’ के खिलाफ कांग्रेस की मेगा रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि संसद में जवाब देना एक बात है, लेकिन उन्होंने (गृह मंत्री अमित शाह) हमारे सवालों का जवाब नहीं दिया। उन्होंने अपने मन से जवाब दिए। उन्होंने संसद में गलत जानकारी दी।

  • 14 Dec 2025 01:20 PM (IST)

    14 Dec 2025 01:20 PM (IST)

    दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

    भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे।

    #WATCH | Delhi: Indian Cricketer Virat Kohli, along with his wife and actor Anushka Sharma, arrives at Delhi airport. pic.twitter.com/D8jgRU0CyU

    — ANI (@ANI) December 14, 2025

  • 14 Dec 2025 12:47 PM (IST)

    14 Dec 2025 12:47 PM (IST)

    मुंबई पहुंचे फुटबॉलर मेस्सी

    अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी मुंबई के ताज होटल पहुंचे। लियोनेल मेस्सी अपने ‘जीओए.टी.’ टूर इंडिया 2025 के लिए मुंबई में हैं।

    #WATCH | Maharashtra: Argentine footballer Lionel Messi arrives at the Taj Hotel in Mumbai.

    Lionel Messi is in Mumbai for his G.O.A.T. Tour India 2025. pic.twitter.com/SYo8FeUvRW

    — ANI (@ANI) December 14, 2025

  • 14 Dec 2025 12:00 PM (IST)

    14 Dec 2025 12:00 PM (IST)

    हैरानी की बात है कि सदन में चर्चा के बाद भी कांग्रेस पार्टी रैली कर रही: BJP

    भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा, आज कांग्रेस पार्टी रामलीला मैदान में मतदान धांधली के खिलाफ रैली कर रही है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस शासित अन्य राज्यों से भी लोग आ रहे हैं। हैरानी की बात है कि सदन में चर्चा के बाद भी कांग्रेस पार्टी यह रैली कर रही है। इसी कांग्रेस पार्टी ने सदन में एसआईआर पर चर्चा के लिए आवेदन दिया था।

    #WATCH | Delhi: BJP MP Sambit Patra says, "Today the Congress party is holding a rally against vote theft at Ramlila Maidan. It is being said that people are also coming from other states ruled by Congress. Surprisingly, even after the discussion in the House, the Congress party… pic.twitter.com/QpLW8Eb4o3

    — ANI (@ANI) December 14, 2025

  • 14 Dec 2025 11:27 AM (IST)

    14 Dec 2025 11:27 AM (IST)

    CBI का ट्रांसनेशनल साइबर फ्रॉड नेटवर्क पर बड़ा खुलासा

    सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने भारत के कई राज्यों में चल रहे एक बड़े, सुनियोजित ट्रांसनेशनल साइबर फ्रॉड नेटवर्क का पर्दाफाश करने के बाद 4 विदेशी नागरिकों सहित 17 आरोपियों और 58 कंपनियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है।

  • 14 Dec 2025 10:12 AM (IST)

    14 Dec 2025 10:12 AM (IST)

    औपचारिक घोषणा हो जाने दीजिए, पंकज चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव पर कहा

    केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव पर कहा, "हम लोग अभी जिम्मेदार पद पर हैं। औपचारिक घोषणा हो जाने दीजिए उसके बाद सभी सवालों का जवाब दिया जाएगा..."

    #WATCH | लखनऊ, उत्तर प्रदेश: केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव पर कहा, "हम लोग अभी जिम्मेदार पद पर हैं। औपचारिक घोषणा हो जाने दीजिए उसके बाद सभी सवालों का जवाब दिया जाएगा..."

    आज SIR के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की रैली पर उन्होंने… pic.twitter.com/DpxYd9obOL

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 14, 2025

  • 14 Dec 2025 09:43 AM (IST)

    14 Dec 2025 09:43 AM (IST)

    दिल्ली घुट रही जहरीले स्मॉग में, AQI पहुंचा 484

    दिल्ली के AIIMS के पास प्रदूषण के ज़हरीले धुएं की मोटी चादर ने पूरे शहर को ढक लिया है। CPCB (सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड) के अनुसार इस इलाके में AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 484 है, जिसे ‘गंभीर’ कैटेगरी में रखा गया है।

  • 14 Dec 2025 08:59 AM (IST)

    14 Dec 2025 08:59 AM (IST)

    शिंदे-फडणवीस ने RSS के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार को श्रद्धांजलि दी

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने नागपुर के स्मृति मंदिर में RSS के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार को श्रद्धांजलि दी। साथ ही एकनाथ शिंदे ने भी RSS मुख्यालय पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।

  • 14 Dec 2025 08:10 AM (IST)

    14 Dec 2025 08:10 AM (IST)

    बीजेपी आलाकमान की सभी 37 विधायकों के साथ दिल्ली में बैठक

    मणिपुर की राजनीति में एक बार फिर तेजी से बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, बीजेपी ने राज्य में स्थिर सरकार बनाने की कोशिशों को आगे बढ़ाने के लिए अपने सभी 37 विधायकों को 14 दिसंबर को नई दिल्ली बुलाया है।

  • 14 Dec 2025 06:49 AM (IST)

    14 Dec 2025 06:49 AM (IST)

    वर्तमान में हमारे पास 33 कोल्ड स्टोर चालू : उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह

    ओडिशा के उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव ने कहा, वर्तमान में हमारे पास 33 कोल्ड स्टोर चालू हैं। कई कोल्ड स्टोर निष्क्रिय पड़े हैं। राज्य सरकार ने अब उन सभी के लिए एक नीति जारी की है जो अपने कोल्ड स्टोर को फिर से शुरू करना चाहते हैं। दूसरे, पहले हमने कहा था कि प्रत्येक उपखंड में एक कोल्ड स्टोर होना चाहिए, लेकिन यदि किसी उपखंड में एक से अधिक कोल्ड स्टोर की मांग है, तो हम उसे मंजूरी देने के लिए तैयार हैं।

  • 14 Dec 2025 06:47 AM (IST)

    14 Dec 2025 06:47 AM (IST)

    आज रामलीला मैदान में होगी कांग्रेस की वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली

    दिल्ली के राम लीला मैदान में आज कांग्रेस की वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली होगी। जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत पार्टी के तमाम दिग्गज नेता शामिल होंगे. कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा है कि हम देश को यह मैसेज देना चाहते हैं कि आप वोटर्स के अधिकार नहीं छीन सकते. उन्होंने कहा कि हम सब लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए लड़ रहे हैं।

Breaking News LIVE: दिल्ली के राम लीला मैदान में आज कांग्रेस की वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली होगी। जिसमें राहुल गांधी समेत पार्टी के तमाम दिग्गज नेता शामिल होंगे। अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित इवेंट में शामिल होंगे।

Aaj ki taaja khabar 14th december 2025 live updates today latest and breaking news hindi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 14, 2025 | 06:45 AM

Topics:  

  • Breaking News
  • Live News Update

सम्बंधित ख़बरें

1

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में पहलगाम जैसी घटना, बॉन्डी बीच पर ताबड़तोड़ फायरिंग में कई लोगों की मौत

2

आज की ताजा खबर 13 दिसंबर: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

3

आंध्र प्रदेश के मारेडुमिल्ली में भीषण हादसा, खाई में गिरी बस, 9 लोगों की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO

4

बुल्गारिया में जनता ने उखाड़ फेंकी सरकार, लाइव TV पर आकर प्रधानमंत्री किया इस्तीफे का ऐलान- VIDEO

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.