-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Airport Authority Of India Planning To Start Economy Zone For Availability Of Cheap Food
एयरपोर्ट में 200 वाली चाय मिलेगी 50 रुपये में! इकोनॉमी जोन में खाने-पीने की चीजें होंगी 60-70% सस्ती
- Written By: राहुल गोस्वामी
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने सभी हवाई अड्डों पर “किफायती जोन” अनिवार्य करने की योजना बना रही है। इस जोन में यात्रियों को सस्ती दरों पर खाने-पीने का सामान मिलेगा, जिससे उन्हें ऊंची कीमतों से राहत भी मिल सकेगी।

मुंबई एयरपोर्ट
नई दिल्ली: जल्द ही एयरपोर्ट पर खाने-पीने की चीजें किफायती दामों पर मिला करेंगी। ऐसे इसिलिए क्योंकि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने सभी हवाई अड्डों पर “किफायती जोन” अनिवार्य करने की योजना बना रही है। वहीं इस जोन में यात्रियों को सस्ती दरों पर खाने-पीने का सामान मिलेगा, जिससे उन्हें ऊंची कीमतों से राहत भी मिल सकेगी।
इस बाबत एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) की मानें तो, इन आउटलेट्स पर खाने-पीने का सामान 60-70 % तक सस्ता होगा। हालांकि फिलहाल जहां किसी भी एयरपोर्ट पर एक कप चाय के रेट ही 125 से 200 रुपये के बीच है, वहीं किफायती जोन में यह 50-60 रुपये में उपलब्ध हो सकेगी।
लेकिन यह बात जरुर रहेगी कि, महंगे रेस्तरां की तरह सर्विस और क्वांटिटी का इसमें व्यापक अंतर होगा। यानी किफायती जोन में बैठने की जगह स्टैंडिंग टेबल लगी होगी। यहां छोटे कप या गिलास में चाय दी मिलेगी। वहीं फुल मील की जगह यहां एक कॉम्पैक्ट मील होगा। साथ ही पैकिंग की बेसिक क्वालिटी में सामान उपलब्ध होगा।
सम्बंधित ख़बरें
बेलोरा एयरपोर्ट पर नाइट फ्लाइट की तकनीकी तैयारियां पूरी, DGCA की मंजूरी का इंतजार
लखनऊ एयरपोर्ट पर 6 फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिंग; बैक टू बैक घटनाओं से मचा हड़कंप
हाई कोर्ट में एयरपोर्ट अथॉरिटी की हार, 28 दिन की देरी माफ हुई, लेकिन ‘मेरिट’ पर याचिका हुई फेल
अमरावती वालों का इंतजार खत्म! बेलोरा एयरपोर्ट पर अब रात में भी उतरेंगे विमान, इसी महीने शुरू होगी सेवा
वहीं इन किफायती जोन में फिलहाल सिर्फ खाने-पीने के ही आउटलेट होंगे। वहां कपड़े, खिलौने, मोबाइल स्टोर या अन्य खरीदारी के आउटलेट मौजुद नहीं होंगे। इसका उद्देश्य केवल यात्रियों को उचित दरों पर खाने-पीने की सुविधा ही प्रदान करना ही होगा।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सुत्रों की मानें तो, मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और कोच्चि एयरपोर्ट पर घरेलू विमानों के डिपार्चर एरिया में ऐसी जगहों की पहचान की गई है। यहां किफायती दरों पर खाने-पीने के 6-8 आउटलेट भी खुल सकेंगे। यहां इतनी जगह बनाई जाएगी, जिसमें 6-8 दुकानें हों और प्रतिघंटे 160-200 यात्रियों को हैंडल करने की क्षमता हो।
यहां पढ़ें – ‘यह जमीन वक्फ की ! कर्नाटक के किसानों को मिले ऐसे नोटिस पर मचा बवाल
जानकारी दें कि, लंबे समय से यात्री और जनप्रतिनिधि एयरपोर्ट पर महंगे खाने-पीने की शिकायत कर रहे हैं। वहीं एक औसत यात्री को अपने घर से एयरपोर्ट पहुंचने, विमान में सफर करने और गंतव्य तक पहुंचने में लगभग 6-7 घंटे का समय लगता ही है। अब अक्सर इस दौरान चाय-पानी या कुछ हल्का-फुल्का खाना आम जरूरत भी होती है, लेकिन एयरपोर्ट पर ऊंची कीमतें होने के कारण कई बार यात्री भूखे रहना ही बेहतर समझते हैं। ऐसे में इन किफायती जोन से यात्रीयों को बड़ी राहत मिलने वाली है।
Airport authority of india planning to start economy zone for availability of cheap food
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














