- Hindi News »
- India »
- Ahmedabad Plane Crash Why Landing Gear Down At 600 Feet Experts Rise Big Question
लापरवाही के कारण हुआ अहमदाबाद में प्लेन क्रैश, विशेषज्ञों ने जताई हादसे को लेकर आशंका
अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। इसमें पक्षियों के टकराने से लेकर इंजन की खराबी की बात कही जा रही है। हादसे का असली खुलासा ब्लैक बॉक्स मिलने के बाद ही होगा।
- Written By: अक्षय साहू

अहमदाबाद प्लेन हादसे को लेकर विशेषज्ञों ने जताई आशंका (फोटो- सोशल मीडिया)
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें प्लेन सवार 242 लोगों के साथ 50 अन्य लोगों की मौत हो गई। हादसा क्यों हुआ, इसे लेकर अभी कुछ स्पष्ट नहीं है, लेकिन विशेषज्ञों ने हादसे को लेकर कई तरह के सवाल उठने शुरू कर दिए हैं।जैसे, प्लेन जब 600 फीट की ऊंचाई पर था, तब भी उसके लैंडिंग गियर नीचे क्यों थे? क्या उड़ान भराने से पहले प्लेन की सही तरीके से जांच नहीं हुई थी, जिससे इंजन की खराबी का पता नहीं चल पाया?
अहमदाबाद के मेघाणी नगर क्षेत्र में हुई इस दिल दहला देने वाली प्लेन दुर्घटना में कुल 242 लोग सवार थे। दुखद रूप से, इनमें से केवल एक यात्री के बचने की सूचना है। प्लेन में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक मौजूद थे। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया, लेकिन घनी आबादी वाले इलाके में हुआ यह हादसा बेहद विनाशकारी साबित हुआ। मौके पर विशेषज्ञों और फोरेंसिक टीमों ने जांच शुरू कर दी है, जबकि पूरे देश में इस त्रासदी को लेकर गहरा शोक व्याप्त है।
विशेषज्ञों ने जताई लापरवाही की आशंका
हादसे के बाद उड्डयन से जुड़े कई विशेषज्ञों ने इसे लेकर लापरवाही की आशंका जताई है। विशेषज्ञों के अनुसार, जब प्लेन 600 फीट की ऊंचाई पर था, तब उसके लैंडिंग गियर को ऊपर होना चाहिए था, लेकिन हादसे के पहले के वीडियो से पता चलता है कि दुर्घटना के वक्त लैंडिंग गियर नीचे थे। सबसे बड़ा सवाल है कि ऐसा क्यों था? आमतौर पर प्लेन के उड़ान भरते ही लैंडिंग गियर ऊपर उठा दिया जाता है। क्योंकि लैंडिंग गियर नीचे था, इसलिए माना जा रहा है कि इंजन में खराबी का पहले ही पता चल गया हो।
सम्बंधित ख़बरें
Gujrat News: कलोल की फैक्ट्री में जहरीली गैस का तांडव, 3 मजदूरों की मौत; टैंक की सफाई के दौरान हुआ हादसा
बारामती में एक बार फिर प्लेन क्रैश, खेत में गिरा 2-सीटर ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट, मचा हड़कंप
साबरमती स्टेशन का बदलेगा चेहरा, DRM ने बुलडोजर चलाकर शुरू किया 10 हजार क्षमता वाले होल्डिंग एरिया का काम
1000 साल में कितनी बार तोड़ा गया सोमनाथ मंदिर, कब-कब और किसने कराया पुनर्निर्माण, जानें मंदिर का पूरा इतिहास
विशेषज्ञों के अनुसार, हादसे के वीडियो से पता चलता है कि प्लेन उड़ते हुए नीचे आया और क्रैश हो गया। इसमें बीच हवा में किसी प्रकार का विस्फोट नहीं हुआ था। हो सकता है विमान में पावर की कमी हो गई हो। इसे इंजन की खराबी माना जा सकती है, जिसके कारण विमान में पावर की अचानक कमी हुई हो और वह हादसे का शिकार हो गया। या फिर उड़ानकेआखिरी कुछ पलों में पक्षी टकरा गया हो।
ब्लैक बॉक्स से खुलेंगे राज
हादसे को लेकर कई तरह की संभावनाएं हैं। इसमें लापरवाही बरतने से लेकर पक्षियों के टकराने की बात कही जा रही है। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि इसके बारे में सही जानकारी प्लेन में मौजूद ब्लैक बॉक्स से डेटाएकत्रित करने के बाद ही मिल सकता है।
Ahmedabad plane crash why landing gear down at 600 feet experts rise big question
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
संभाजीनगर मनपा की स्थायी समिति बैठक में जल संकट पर महासंग्राम, 15-20 दिन में एक बार पानी, तो कर वसूली क्यों?
May 18, 2026 | 10:17 PMजल्द खत्म होगी महंगी तेल की टेंशन…ईरान और अमेरिका के बीच हुआ वो समझौता, भारत को मिलेगा सीधा फायदा
May 18, 2026 | 10:12 PMMP SI भर्ती परिक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, 1639 अभ्यर्थी अगले दौर के लिए शॉर्टलिस्ट; 473 महिलाओं ने मारी बाजी
May 18, 2026 | 10:10 PMSRA सीधे आपके द्वार! धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट में तेजी लाने के लिए डॉ. महेंद्र कल्याणकर की नई पहल
May 18, 2026 | 10:00 PMमेकर्स की जेब पर भारी पड़े Mohanlal…दृश्यम-3 की स्टारकास्ट की कमाई जानकर उड़ जाएंगे आपके होश!
May 18, 2026 | 09:42 PMलाल परी का सफर होगा महंगा? फ्यूल की बढ़ती कीमतों से MSRTC पस्त, प्रताप सरनाईक ने दिए संकेत
May 18, 2026 | 09:41 PMDatia News: एक मुलाकात ने बढ़ाई हलचल; राजेंद्र भारती के बेटे हो सकते हैं संभावित उपचुनाव में विकल्प
May 18, 2026 | 09:38 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














