-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Ahmedabad Plane Crash Turkey Pakistan Connection Ramdev Demands Probe
तुर्की ने रची अहमदाबाद प्लेन क्रैश की साजिश? इस वजह से शक के घेरे में आया पाकिस्तान का यार, बाबा रामदेव ने की जांच की मांग
- Written By: अभिषेक सिंह
बाबा रामदेव ने अहमदाबाद 'विमान दुर्घटना को लेकर कहा कि मुझे पता चला है तुर्की की कोई एजेंसी मेंटेनेंस का काम करती है। भारत को एविएशन सेक्टर पर कड़ी नजर रखनी होगी। क्या तुर्की ने इस माध्यम से दुश्मनी निकाली है...?

योग गुरु बाबा रामदेव (डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली: अहमदाबाद में विमान दुर्घटनाग्रस्त क्यों और कैसे हुआ, इसका पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। इस बीच योग गुरु बाबा रामदेव ने भी साजिश का संदेह जताया है। उन्होंने जांच की मांग की है कि कहीं यह तुर्की में रची गई साजिश तो नहीं थी और ऐसा करके दुश्मनी तो नहीं निकाली गई।
गौरतलब है कि हाल ही में पाकिस्तान में भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद तुर्की और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था। तुर्की इन दिनों पाकिस्तान का करीबी दोस्त है। इसी को लेकर बाबा रामदेव ने शनिवार को दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में संदेह जताया और जांच की मांग की।
क्या तुर्की ने दुश्मनी निकाली है?
उन्होंने कहा, ‘विमान दुर्घटना के पीछे भी एक नजरिया होना चाहिए, मुझे पता चला है कि तुर्की की कोई एजेंसी मेंटेनेंस का काम करती है। भारत को एविएशन सेक्टर पर कड़ी नजर रखनी होगी। क्या तुर्की ने इस माध्यम से दुश्मनी निकाली है? क्योंकि वहां की एजेंसी सर्विस मेंटेनेंस का काम करती थी। क्या उसने कोई साजिश रची है?’
सम्बंधित ख़बरें
अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर बड़ा खुलासा! इस वजह से महज 4 सेकेंड में आग का गोला बना विमान, FIP का बड़ा दावा
AI-171 विमान हादसे का 1 साल, 260 लोगों की मौत के बीच अकेले जिंदा बचे थे विश्वास; अब झेल रहे हैं ये बड़ा संकट
एयर इंडिया फ्लाइट AI-171 हादसे को 1 साल पूरे, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि
अहमदाबाद विमान हादसे की पहली बरसी पर मुंबई में भावुक श्रध्दांजलि, अपनों को याद कर छलके आंसू
#WATCH | Delhi: #AhmedabadPlaneCrash | Yog Guru Ramdev alleges, “I got to know that an agency from Turkiye used to take care of the maintenance and service of the aircraft. India will have to keep a close eye on the aviation sector. There is a possibility of a conspiracy by that… pic.twitter.com/ls8IywCzUd — ANI (@ANI) June 14, 2025
‘खत्म करना होगा विदेशी हस्तक्षेप’
जब उनसे कहा गया कि उनका अनुबंध दो महीने पहले ही खत्म कर दिया गया है, तो बाबा रामदेव ने कहा कि इसलिए भारत को ऐसे संवेदनशील मामलों में विदेशियों के हस्तक्षेप को 100 फीसदी खत्म करना होगा। करीब 265 लोगों की जान लेने वाले इस हादसे की जांच विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो, डीजीसीए, अहमदाबाद क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस समेत अन्य एजेंसियां कर रही हैं। सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के अधिकारियों ने भी शुक्रवार को मेघनानगर में दुर्घटनास्थल का दौरा किया।
अहमदाबाद में कैसे क्रैश हुआ एअर इंडिया का विमान? जांच के लिए बनी कमेटी; 3 महीने में आएगी रिपोर्ट
गुरुवार को लंदन जा रहा एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान 242 लोगों को लेकर उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक यात्री को छोड़कर सभी की मौत हो गई। आखिर उड़ान भरने के एक मिनट के भीतर विमान के दोनों इंजन एक साथ कैसे बंद हो गए, यह विशेषज्ञों के लिए भी हैरानी का विषय है। हादसे के पीछे कई कारणों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि असली वजह जांच के बाद ही पता चलेगी।
Ahmedabad plane crash turkey pakistan connection ramdev demands probe
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














