-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Ahmedabad Plane Crash First Anniversary Emotional Tribute In Mumbai
अहमदाबाद विमान हादसे की पहली बरसी पर मुंबई में भावुक श्रध्दांजलि, अपनों को याद कर छलके आंसू
- Written By: अनन्या तिवारी
Ahmedabad Plane Accident की पहली बरसी पर मुंबई में चालक दल के 12 सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गई। परिजनों ने अपनों को याद किया और जांच रिपोर्ट से सच्चाई सामने आने की उम्मीद जताई।

अहमदाबाद विमान हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि (source AI)
First Anniversary Of The Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद विमान दुर्घटना की पहली बरसी पर शुक्रवार को मुंबई में एक श्रध्दांजलि सभा आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में हादसे में जान गवाने वाले एयर इंडिया के 12 चालक दल सदस्यों को श्रध्दांजली दी गई। उनके परिजन, मित्र और विमान क्षेत्र से जुड़े कई लोग इस मौके पर मौजूद रहे।
पत्नी को याद कर भावुक हुए अमोल तटकरे
अमोल की पत्नी अपर्णा महादिक एयर इंडिया की वरिष्ठ केबिन क्रू सदस्य थीं और एआई-171 विमान दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई थी।
उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद हुआ था भीषण हादसा
एयर इंडिया का बोइंग 787-8 विमान लंदन के लिए उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में विमान में सवार 241 लोगों तथा जमीन पर मौजूद 19 लोगों की मौत हो गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
Yavatmal News: उमरखेड़ के किसानों से महाविस्तार ऐप डाउनलोड करने की अपील, कृषि जानकारी मिलेगी मोबाइल पर
12,937 करोड़ की पुणे मेट्रो फेज-2 को मंजूरी, पिंपरी-चिंचवड़ में मेट्रो नेटवर्क का बड़ा विस्तार
कोल्हापुर: पूर्व महिला सरपंच की प्रेमी ने की हत्या, कार की डिग्गी में रखी लाश, एक गलती ने खाेल दी पोल
101 साल का हुआ पुणे रेलवे स्टेशन, रोज 1.70 लाख यात्रियों की जीवनरेखा बना ऐतिहासिक जंक्शन
चालक दल का कोई सदस्य नहीं बच सका
अहमदाबाद विमान हादसे के समय विमान प्रारंभिक उठान की अवस्था में था। विमान में सवार केवल एक यात्री जीवित बच पाया, जबकि चालक दल के सभी 12 सदस्यों की मौत हो गई थी।
एक संदेश से शुरू हुई चिंता
अमोल तटकरे ने बताया कि हादसे वाले दिन वह एयर इंडिया की प्रशिक्षण अकादमी में थे। दोपहर के समय उन्हें एक परिचित ने कॉल करके उनसे उनकी खैर-खबर। तभी उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हुई।
पहले विश्वास नहीं हुआ कि वही विमान था
अमोल ने कहा कि जब उन्होंने अहमदाबाद में विमान दुर्घटना की खबर सुनी, तब उन्हें नहीं लगा कि उनकी पत्नी उसी उड़ान में हो सकती हैं। लेकिन जब पता चला कि विमान गैटविक जा रहा था,तो उनकी चिंता बढ़ गई।
आखिरी बातचीत आज भी याद
उन्होंने बताया कि हादसे वाले दिन सुबह उनकी अपर्णा से बात हुई थी। अपर्णा ने ही उन्हें प्रशिक्षण के लिए जगाया था। बाद में जब उड़ान की जानकारी सामने आई, तो उन्हें यकीन हो गया कि उनकी पत्नी उसी विमान में थीं।
परिवार के लिए बेहद कठिन रहा एक वर्ष
उन्होंने बताया कि बीता एक साल उनके, उनकी बेटी और दोनों परिवारों के लिए बेहद पीड़ादायक रहा है। इस दौरान पूरे परिवार ने गहरे भावनात्मक संघर्ष का सामना किया। उन्होंने कहा कि एक साल बीत जाने के बावजूद उस दुखद दिन की यादें आज भी वैसी ही हैं।
यह भी पढ़े – बदलापुर डबल डेथ केस में 3 साल के बच्चे के बयान से नया मोड़, मां और कैब ड्राइवर की मौत पर गहराया सस्पेंस
जांच एजेंसियों पर जताया भरोसा
अमोल ने कहा कि उन्हें विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) और अन्य जांच एजेंसियों पर पूरा भरोसा है। उन्हें उम्मीद है कि अंतिम रिपोर्ट में हादसे की सच्चाई सामने आएगी।
पायलट के मित्र ने भी रखी अपनी बात
श्रद्धांजलि सभा में हादसे में जान गंवाने वाले वरिष्ठ पायलट कैप्टन सुमित सभरवाल के मित्र संदीप कपूर भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा, लेकिन उन्हें विश्वास है कि पायलट को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए।
Ahmedabad plane crash first anniversary emotional tribute in mumbai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Yavatmal News: उमरखेड़ के किसानों से महाविस्तार ऐप डाउनलोड करने की अपील, कृषि जानकारी मिलेगी मोबाइल पर
Jul 28, 2026 | 04:43 PM12,937 करोड़ की पुणे मेट्रो फेज-2 को मंजूरी, पिंपरी-चिंचवड़ में मेट्रो नेटवर्क का बड़ा विस्तार
Jul 28, 2026 | 04:42 PMताजगंज में फैली सनसनी: प्रेम विवाह के एक महीने बाद संदिग्ध हालात में पत्नी की मौत, पति फरहान ताला लगाकर फरार
Jul 28, 2026 | 04:38 PMगमछा, घोड़ा और ठेठ भोजपुरी अंदाज… ‘भोजपुरी बवाल’ में तेज प्रताप यादव का वायरल स्वैग
Jul 28, 2026 | 04:37 PMप्रदर्शन करने वाले छात्रों को मिलेगी सरकारी नौकरी और पेंशन, बिहार के इस नेता ने कर दिया बड़ा ऐलान, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 04:35 PMLock Upp 2: तीसरे सीक्रेट से डरीं आकांक्षा चमोला, बोलीं- घरवाले थप्पड़ मार देंगे, फिनाले से पहले बढ़ा सस्पेंस
Jul 28, 2026 | 04:31 PMकोल्हापुर: पूर्व महिला सरपंच की प्रेमी ने की हत्या, कार की डिग्गी में रखी लाश, एक गलती ने खाेल दी पोल
Jul 28, 2026 | 04:27 PMवीडियो गैलरी

हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM
Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM











